शाही टुकड़ा - Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda

शाही टुकड़ा या डबल का मीठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, शाही टुकड़ा को किसी भी त्योहार पर बनाया जा सकता है या जब भी आपका कुछ अच्छा मीठा खाने का मन हो आप इसे बना कर खा सकते हैं.
Read - Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Shahi Tukda
- ब्रेड - 4
- चीनी - 1 कप (200 ग्राम) चाशनी के लिये
- दूध - 500 मिली.
- चीनी - 1 टेबल स्पून रबड़ी में डालने के लिये
- केसर - 20-25 धागे
- छोटी इलाइची - 4 छील कर कूट लीजिये
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून
- बादाम - 4 पतले पतले काट लीजिये
- पिस्ते - 8-10 पतले पतले काट लीजिये
- देशी घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
विधि -How to make Shahi Tukda Recipe
चाशनी बना लीजिये:
सबसे पहले चीनी को किसी बर्तन में डालकर, आधा कप पानी डालकर मिलाइये और चाशनी बनने के लिये गैस पर पकने दीजिये, चाशनी में उबाल आने और चीनी घुलने के बाद, 2 मिनिट पकाने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी की 1-2 बूंद किसी बर्तन में गिराइये और ठंडी होने पर उंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी चिपकनी चाहिये और छोटा सा 1 तार निकलना चाहिये, यानि कि 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
रबड़ी बनाइये:
दूसरे किसी भारी तले के पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, मीडियम गैस पर दूध को गरम होने दीजिये, दूध के ऊपर जैसे ही मलाई की परत आ जाय उसे किनारे से जमाते जाइये. सारे दूध का 1/4 भाग तले में रह जाय, गैस बन्द कर दीजिये और किनारे से जमी मलाई को उसमें मिला कर, उसमें चीनी और इलाइची पाउडर डालकर मिला कर, रबड़ी तैयार कर लीजिये.
शाही टुकड़े के लिये ब्रेड को 2 भागों में काट लीजिये, ये टुकड़े तिकोने या आयताकार जैसे आप चाहें उस तरह के काट लीजिये. घी को गरम कीजिये, मीडियम गर्म घी में ब्रेड के 2-3 टुकड़े डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे ब्रेड के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.

ब्रेड का एक एक टुकड़ा उठाकर चाशनी में डुबाइये, 10-15 सेकिन्ड डूबाने के बाद उसे निकाल कर प्लेट में लगा कर रखिये, सारे टुकड़े चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये.
ब्रेड के चाशनी में डूबे टुकड़ों को प्लेट में एक एक करके लगा लीजिये, 1-2 चम्मच रबड़ी 1 ब्रेड के टुकड़े पर पतला फैलाते हुये लगाइये. ऊपर से कटे हुये मेवे, चिरोंजी , केसर के धागे डालकर सजाइये. बहुत अच्छे शाही टुकड़ा तैयार है, परोसिये और खाइये. शाही टुकड़े को फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
- चाशनी पतली रहेगी तो ब्रेड चाशनी में डुबाने के बाद क्रिस्प नहीं रहेंगी. चाशनी गाढ़ी होने पर चाशनी ब्रेड के ऊपर जम जाती है.
- रबड़ी को बहुत पतला या बहुता गाढ़ा नहीं बनायें.
कमेंट (129)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हर्षिता जी, ले सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हसीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनूका जी, इन्हें चाशनी में ज्यादा समय तक रहने दीजिए तो यह सोफ्ट ही हो जाती हैं.
nisha aunty kya hum shahi tukde mien red colour bhi mila sakte hai
निशा: बिलकुल मिला सकते हैं.
निशा: जे़बा जी, वो भी इसी तरह से ही बनाया जाता है.
निशा: प्रेमलता जी, बिलकुल कर सकते हैं.
निशा: सुमबुल जी, आप चाहें तो मिला सकते हैं.
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु जी, शाही टुकड़ा के ऊपर रबड़ी लगाई जाती है, आप इसे बिना रबड़ी के बना सकती है, लेकिन रबड़ी के साथ स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.
निशा: माधवी जी, शुगर सिरप में न डालने से यह अच्छी तरह मीठी नहीं बन पाएंगी.
निशा: निहारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, दूध को पका कर ही आप रबडी़ बनाएं.
निशा: आप रेसिपी और विडियो को अच्छे से देखें ओर उसके अनुरूप बनाने की कोशिश कीजिए. आप अवश्य ही अच्छा शाही टुकडा़ बनाएंगे.
Thnx mam
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुष्पम जी, कन्टेनर में रख कर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा है.
Very Essy and test sahi tukda .... thankyou so much ye recipy batane ke liye
Can shahi tukra made without bread
निशा: गीतिका जी, शाही टुकड़ा के लिये ब्रेड आवश्यक है.
Nisha mam mene ye recipe try ki..shi bni..but jb use khaya to ye itni heavy hui ki puchiye mt...ek bite lete hi dusra bite lene ka man nhi hua..bht hi oily meethi...dish..itna heavy toast khakr ajeeb sa man ho gya...aisa kyu...ye itni oily n fatty kyu h..oil reduse krne ka koi solution h..plss rply
निशा: कल्पना जी, ब्रेड सिकने के बाद उसे घी निचोड कर, टिशू पेपर पर रखें, और अब चाशनी में डुबायें, और रबड़ी ऊपर से डालें, इसमें घी ज्यादा नहीं होगा, अगली बार आप बिलकुल कम घी वाले इन्हैं बनायेंगी.
Bread to oily ho jata h fir chasni me kaise dalenge
निशा: सोफिया जी, प्लीज आप इसके लिये वीडियो देखिये और इसे ट्राई कीजिये, ये बहुत ही आसान डिश है.
निशा: राशि जी, इसे सादा ब्रेड से ही बनाया जाता है.
निशा: राशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली जी, 500 मिली. दूध की रबड़ी 1/2 घंटे में बन जानी चाहिये, और रबड़ी में गाठें होनी ही चाहिये, तभी रबड़ी अच्छी लगती है.
निशा: वैशाली जी, ये दोंनो एक ही हैं.
निशा: वकुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.