शाही टुकड़ा - Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda

शाही टुकड़ा या डबल का मीठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, शाही टुकड़ा को किसी भी त्योहार पर बनाया जा सकता है या जब भी आपका कुछ अच्छा मीठा खाने का मन हो आप इसे बना कर खा सकते हैं.
Read - Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Shahi Tukda
- ब्रेड - 4
- चीनी - 1 कप (200 ग्राम) चाशनी के लिये
- दूध - 500 मिली.
- चीनी - 1 टेबल स्पून रबड़ी में डालने के लिये
- केसर - 20-25 धागे
- छोटी इलाइची - 4 छील कर कूट लीजिये
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून
- बादाम - 4 पतले पतले काट लीजिये
- पिस्ते - 8-10 पतले पतले काट लीजिये
- देशी घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
विधि -How to make Shahi Tukda Recipe
चाशनी बना लीजिये:
सबसे पहले चीनी को किसी बर्तन में डालकर, आधा कप पानी डालकर मिलाइये और चाशनी बनने के लिये गैस पर पकने दीजिये, चाशनी में उबाल आने और चीनी घुलने के बाद, 2 मिनिट पकाने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी की 1-2 बूंद किसी बर्तन में गिराइये और ठंडी होने पर उंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी चिपकनी चाहिये और छोटा सा 1 तार निकलना चाहिये, यानि कि 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
रबड़ी बनाइये:
दूसरे किसी भारी तले के पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, मीडियम गैस पर दूध को गरम होने दीजिये, दूध के ऊपर जैसे ही मलाई की परत आ जाय उसे किनारे से जमाते जाइये. सारे दूध का 1/4 भाग तले में रह जाय, गैस बन्द कर दीजिये और किनारे से जमी मलाई को उसमें मिला कर, उसमें चीनी और इलाइची पाउडर डालकर मिला कर, रबड़ी तैयार कर लीजिये.
शाही टुकड़े के लिये ब्रेड को 2 भागों में काट लीजिये, ये टुकड़े तिकोने या आयताकार जैसे आप चाहें उस तरह के काट लीजिये. घी को गरम कीजिये, मीडियम गर्म घी में ब्रेड के 2-3 टुकड़े डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे ब्रेड के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.

ब्रेड का एक एक टुकड़ा उठाकर चाशनी में डुबाइये, 10-15 सेकिन्ड डूबाने के बाद उसे निकाल कर प्लेट में लगा कर रखिये, सारे टुकड़े चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये.
ब्रेड के चाशनी में डूबे टुकड़ों को प्लेट में एक एक करके लगा लीजिये, 1-2 चम्मच रबड़ी 1 ब्रेड के टुकड़े पर पतला फैलाते हुये लगाइये. ऊपर से कटे हुये मेवे, चिरोंजी , केसर के धागे डालकर सजाइये. बहुत अच्छे शाही टुकड़ा तैयार है, परोसिये और खाइये. शाही टुकड़े को फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
- चाशनी पतली रहेगी तो ब्रेड चाशनी में डुबाने के बाद क्रिस्प नहीं रहेंगी. चाशनी गाढ़ी होने पर चाशनी ब्रेड के ऊपर जम जाती है.
- रबड़ी को बहुत पतला या बहुता गाढ़ा नहीं बनायें.
कमेंट (129)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधुमिता जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा धन्यवाद.
निशा: रुचि जी, आप ब्रेड को शैलो फ्राय भी कर सकती हैं.
निशा: धन्यवाद.
निशा: सारा जी, मावा का भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u for sharing ur recipies with us. Love u mam.
निशा: गौरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें.
निशा: अखिलेश जी, शाही टुकड़ा के ऊपर रबड़ी लगाई जाती है, आप इसे बिना रबड़ी के बना सकती है, लेकिन रबड़ी के साथ स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुहानी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, इसे चाशनी में डुबाकर ही फ्रिज में रख 2-3 दिन तक खायें, हल्की नरम हो सकती है लेकिन अच्छी लगेगी.
निशा: युसुफ जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदित्य जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रशांता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: कृ्ष्णा जी, शाही टुकड़ा के लिए ब्रेड आवश्यक है.
निशा: डिंपल जी, धन्यवाद. आप इस रैसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटिए.
निशा: सुनंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी़नत जी, इसके लिये ब्रेड को डीप फ्राई करना होता है और ब्रेड बिलकुल भी ज्यादा घी नहीं सोखती.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिशम जी, इसमें रबड़ी ही ज्यादा अच्छी लगती है.
निशा: रोहित जी, धन्यवाद.