शाही टुकड़ा - Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda

📅 22 अगस्त 2013 👁 7.3 लाख बार देखी गई 💬 129 कमेंट ★ 3.2 (9490)


शाही टुकड़ा या डबल का मीठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, शाही टुकड़ा को किसी भी त्योहार पर बनाया जा सकता है या जब भी आपका कुछ अच्छा मीठा खाने का मन हो आप इसे बना कर खा सकते हैं.

Read - Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda Recipe In English

आवश्यक सामग्री -Ingredients for Shahi Tukda

  • ब्रेड - 4
  • चीनी - 1 कप (200 ग्राम) चाशनी के लिये
  • दूध - 500 मिली.
  • चीनी - 1 टेबल स्पून रबड़ी में डालने के लिये
  • केसर - 20-25 धागे
  • छोटी इलाइची - 4 छील कर कूट लीजिये
  • चिरोंजी - 1 टेबल स्पून
  • बादाम - 4 पतले पतले काट लीजिये
  • पिस्ते - 8-10 पतले पतले काट लीजिये
  • देशी घी - 1/2 कप (100 ग्राम)

विधि -How to make Shahi Tukda Recipe

चाशनी बना लीजिये:
सबसे पहले चीनी को किसी बर्तन में डालकर, आधा कप पानी डालकर मिलाइये और चाशनी बनने के लिये गैस पर पकने दीजिये, चाशनी में उबाल आने और चीनी घुलने के बाद, 2 मिनिट पकाने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी की 1-2 बूंद किसी बर्तन में गिराइये और ठंडी होने पर उंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी चिपकनी चाहिये और छोटा सा 1 तार निकलना चाहिये, यानि कि 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
रबड़ी बनाइये:
दूसरे किसी भारी तले के पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, मीडियम गैस पर दूध को गरम होने दीजिये, दूध के ऊपर जैसे ही मलाई की परत आ जाय उसे किनारे से जमाते जाइये. सारे दूध का 1/4 भाग तले में रह जाय, गैस बन्द कर दीजिये और किनारे से जमी मलाई को उसमें मिला कर, उसमें चीनी और इलाइची पाउडर डालकर मिला कर, रबड़ी तैयार कर लीजिये.

शाही टुकड़े के लिये ब्रेड को 2 भागों में काट लीजिये, ये टुकड़े तिकोने या आयताकार जैसे आप चाहें उस तरह के काट लीजिये. घी को गरम कीजिये, मीडियम गर्म घी में ब्रेड के 2-3 टुकड़े डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे ब्रेड के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.


ब्रेड का एक एक टुकड़ा उठाकर चाशनी में डुबाइये, 10-15 सेकिन्ड डूबाने के बाद उसे निकाल कर प्लेट में लगा कर रखिये, सारे टुकड़े चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये.

ब्रेड के चाशनी में डूबे टुकड़ों को प्लेट में एक एक करके लगा लीजिये, 1-2 चम्मच रबड़ी 1 ब्रेड के टुकड़े पर पतला फैलाते हुये लगाइये. ऊपर से कटे हुये मेवे, चिरोंजी , केसर के धागे डालकर सजाइये. बहुत अच्छे शाही टुकड़ा तैयार है, परोसिये और खाइये. शाही टुकड़े को फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • चाशनी पतली रहेगी तो ब्रेड चाशनी में डुबाने के बाद क्रिस्प नहीं रहेंगी. चाशनी गाढ़ी होने पर चाशनी ब्रेड के ऊपर जम जाती है.
  • रबड़ी को बहुत पतला या बहुता गाढ़ा नहीं बनायें.

Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (9490 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (129)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Very nice
NishaMadhulika
, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Nidhi
Perfect recipe.... thanks a lot
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Nidhi
Kavya
Mam sugarfree kaise banau plz reply
NishaMadhulika
Kavya जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं बनाने की कोशिश करुंगी.
Madhumita
Thank you mam,I am make this recipe today.

निशा: मधुमिता जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा धन्यवाद.
Ruchi gupta
निशा जी bread घी बहुत ज्यादा पीती है कोई उपाय बताइए जिससे घी कम लगे

निशा: रुचि जी, आप ब्रेड को शैलो फ्राय भी कर सकती हैं.
Soma mandal
My royal icing is thin what can I do now
Khurramuuaaaaa
Tu chiz h badi mst mst mera saahi tukra bna h Zabrdst

निशा: धन्यवाद.
saara
kya rabri ki jagha mawa use kar sakte ahi

निशा: सारा जी, मावा का भी उपयोग कर सकते हैं.
Chanchal
Thanks ma'am for this recipe mene bnaya tha bahut yammy bna ek dam ghever jaisa thank u so much

निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pratibha
Hello nisha mam i like ur all recipies.
Thank u for sharing ur recipies with us. Love u mam.
Gauri vilas
Very nice and easy recipe....best test ..I hd it's nice....Tnk u Nisha ji

निशा: गौरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें.
Akhilesh srivastava
Kya hum rabadi ki place pe koi air cheez nahi use kar sakte

निशा: अखिलेश जी, शाही टुकड़ा के ऊपर रबड़ी लगाई जाती है, आप इसे बिना रबड़ी के बना सकती है, लेकिन रबड़ी के साथ स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.
Payal nayar
Ma'am apki recipes bhut achi hoti hai.r really ur recipes help me in my husband's home. Nd thank u so much for help..

निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Suhani parmar
Your recipe are easy to make and are just fabulous

निशा: सुहानी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
anu
Nisha ji i made this bread it was fantastic.mere husband ko bahut pasand ayi.nisha ji pr kya ye 2 din tak fridge me rabdi lagakr rakhne se crisp rahegi.ise kase store kre.ya bina chasni me dip kre store kre.please btae
निशा: अनु जी, इसे चाशनी में डुबाकर ही फ्रिज में रख 2-3 दिन तक खायें, हल्की नरम हो सकती है लेकिन अच्छी लगेगी.
Yusufhussain J
Your recipe is very helpful and very nice.thx

निशा: युसुफ जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Aditya
I ate this dish couple of days ago in my office. It was served as a dessert. I loved it that time only and asked the name of the dish to chef. Today when googled about the recipe I landed on your page and found this pretty simple to prepare. I'm definitely going to try this today only. Thanks :)

निशा: आदित्य जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
Shaikh sapna
Itss very Yummy mam.. mere husband ko b bohot psnd aya.. thank u so much.. God bless u

निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Prashanta kumar nayak
Really mem ...thank you so much..very nice ..me bohot bar bonaya...but parfect nehi tha..last time appki method dek kor follow kiya ..yesterday me teyar kiya ...bohot acha hua good result... Thank you nisha mem ..

निशा: प्रशांता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
krishna
Can use something else rather than bread

निशा: कृ्ष्णा जी, शाही टुकड़ा के लिए ब्रेड आवश्यक है.
dimpal asthana
this is very testy recipe mam and i shall prepare in my home thanku mam

निशा: डिंपल जी, धन्यवाद. आप इस रैसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटिए.
Sunanda
I made it and it was yummy.my four yr baby like it so much.thnku mam

निशा: सुनंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
चंदा जजवारे
नमस्ते निशा जी मैंने आज शाही टुकड़ा बनाया और वो मेरे बेटे और पति दोनों को बहुत पसन्द आया । मैं सारी रेसेपी आपकी bebsite को देखकर बनाती हूँ ।आपकोबहुत धन्यवाद।मैं टीचर हूँ wrkng womn होने की वजह से किचन में ज्यादा समय नही देती थी और मुझे दाल चावल सब्जी के अलावा कुछ बनाना भी नही आता था पर जब से आपकी Bebsite देखि हूँ किचन में जाना उत्साहजनक हो गया है ।Thanks again

निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi
Can we preserve shahi tukda for next few days
Zeenat
Sahi tukde fry karenge to unme bahut oil b bhar jaaega use kase bahar nikalenge extra oil ko aur usmai zarde ka rang daal de to kuch test to nahe badal jaaega ....

निशा: जी़नत जी, इसके लिये ब्रेड को डीप फ्राई करना होता है और ब्रेड बिलकुल भी ज्यादा घी नहीं सोखती.
zeeshan
Thank u vry much,

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
suresh jat
Very sweety

निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rishampreet
mam kya isme hum rabdi ki jagha custrd use kar sakte hai pls rply m e soon thanks
निशा: रिशम जी, इसमें रबड़ी ही ज्यादा अच्छी लगती है.
rohit
GOOD

निशा: रोहित जी, धन्यवाद.
vijay bhalerao
shahi tukda