कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk

कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) गाय का गाड़ा किया हुआ दूध होता है जिसमें चीनी भी मिली हुई होती है. यह विभिन्न ब्रान्ड्स के नाम से मार्केट में उपलब्ध है. भारत में अमूल का मिठाई मेट (Mithai Mate) और नेस्ले का मिल्कमेड (Milk Maid) कन्डेंस्ड मिल्क आसानी से मिल जाता है. डिब्बे में बन्द किया हुआ कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) की शैल्फ लाइफ बहुत अधिक होती है. यह एक साल से भी अधिक समय तक बिना खराब हुये रह सकता है.
Read - Condensed Milk Recipe In English

कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) का उपयोग बिना अंडे वाले बेकिंग प्रोडक्ट्स(Eggless Cake Recipes) बनाते समय अंडे के स्थान पर किया जाता है. इसके अतिरिक्त अन्य मिठाईयां बनाते समय इसका प्रयोग मावा के स्थान पर भी किया जा सकता है.
कभी कभी कंडेंस्द मिल्क बाजार में नहीं मिल पाता, तब हम कंडेंस्ड मिल्क को दूध चीनी से घर पर भी बना कर काम चला सकते हैं.
घर पर कंडेस्ड मिल्क कैसे बनायें. - How to make Condensed milk at home?
गाय के एक किलो दूध को गर्म करें उबाल आने पर इसमें 200 ग्राम चीनी एक चुटकी भर बेकिंग सोडा डाल कर गर्म करें और चलाते रहें जब यह घोल गाड़ा होकर एक तिहाई रह जाये तो गैस बंद कर दें. हमारा कंडेंस्ड मिल्क तैयार हो गया है.
कमेंट (299)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रितु, किसी भी काम को करने के लिये हिम्मत तो करनी ही होती है, स्टार्ट कीजिये लोंगो को बताइये, काम शुरू करने से ही हिम्मत आ जाती है, जो भी प्रोब्लम आती है सभी दूर हो जाती है.
निशा: विकीस, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनायक, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: सविता जी, कन्डेन्स्ड बनाने के लिये बेकिंग सोडा डालना आवश्यक है.
निशा: मयंक जी पहले से फटे दूध का पनीर अच्छा नहीं बनता.
निशा: अलिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i think it is Delicious.
thank you.
निशा: माहदी जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फिजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
I love it
निशा: अंजली जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने के लिये फुल क्रीम दूध लेंगी तो ज्यादा अच्छा है, यदि इस पैक में फुल क्रीम दूध उपलब्ध है तब आप इससे कन्डेन्स्ड मिल्क बना सकती हैं.