Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) बहुत ही लाजवाब सब्जी होती है. जब मैं पनीर कोफ्ता ( Malai Kofta ) बनाती हूं तो मेरे परिवार में सभी बहुत खुश हो जाते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. आईये आज अपने लन्च के लिये हम पनीर कोफ्ता (Panir Kofta Curry ) बनायें.
Read - Paneer Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry
कोफ्ते के लिये
- पनीर - 250 ग्राम (क्रस किया हुआ 1 1/2 कप)
- आलू — 2 ( उबाले हुये )
- काजू - 6-7 (टुकड़े काट लीजिये)
- किशमिश - 15-20 (डंडिया तोड़कर साफ कर लीजिये)
- नमक — स्वादानुसार ( आछा छोटी चम्मच )
- अरारोट —2- 3 टेबल स्पून
- तेल — कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये
- दही - एक कप
- टमाटर — 3-4
- हरी मिर्च —2
- अदरक —1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल — 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- कशमीरी मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई —आधा कप
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Kofta Curry
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. आलू छील कर हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
पनीर, आलू, अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये, मिश्रण से एक नीबू के बराबर तोड़िये, गोल कर लीजिये (आप इन गोलों में 1 किसमिस और 2 -3 काजू के टुकड़े भर सकते हैं). इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण के गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये. इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
सब्जी की तरी तैयार करने के लिये
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये,
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, चमचे से चलाये और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनिये, मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, 3 मिनिट बाद दही डालिये और मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले में फिर से उबाल न आ जाय, अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. आवश्यकतानुसार या 1-2 कप पानी डाल दीजिये. तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें. तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.
पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को प्याले में निकालिये, सब्जी को सजाने के लिये हरे धनिये ऊपर से डालिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़.
सावधानियां:
- पनीर में अरारोट कम डालने से कोफ्ता तेल में टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे.
- तेल का तापमान कम होने पर कोफ्ते तेल में डाले जाय तो भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
- तेल में ज्यादा कोफ्ते एक साथ डालने से भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
समय - 50 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Shivani
निशा: नेहा, दही ताजा लीजिये, सब्जी अच्छी बनेगी.
निशा: शिवानी, कोफ्ते टूटने का कारण, पनीर में अरारोट कम हो या तेल कम गर्म हो. पनीर में अरारोट और मिलाया जा सकता है. तेल भी और अधिक गर्म हो. अच्छे कोफ्ते बनेंगे.
NISHA JI, mujhe ye puchna tha ki kya hum kofta k aander kismiss k alavaa kuch or bhi dal sakte hai kya......plz rpl........ Nisha Ji and i like this recipe method is too easy..............THANK YOU.
निशा: रेनू, आपको जो भी मेवा पसंद हो डाल सकते है.
kehte hain ki nisha tum bahut achha khana banati ho.unko kisi ka bana khana pasand bhi nahi ataa hai.woh tau mujhe mery mummy ke ghar bhi nahi jaane dete hain.
निशा:, निशा, धन्यवाद. मम्मी के घर अपने हजबैन्ड को साथ लेकर चले जाया कीजिये.
निशा: श्वेता, तेल अच्छा गरम होने पर, फ्लेम मीडियम कर दीजिये, और कोफ्ते मीडियम फ्लेम पर तलिये, धन्यवाद.
निशा: निशा, जी हां, अरारोट बाइन्डर का काम करता है.
निशा: प्रनय, मलाई सख्त है, तब पानी मिलाकर मथ कर यूज की जा सकती है, यदि उसका स्वाद खराब है तो मलाई यूज न करें, धन्यवाद.
thanks alot.take care nihsa ji
निशा: ऋतु, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिंधु, आप किसी भी सब्जी में प्याज डालना चाहें तो 1 प्याज बारीक काट कर जीरा भुनने के बाद डालिये और गुलाबी होने तक भूनिये, बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बनाई जा सकती है.
निशा: शिल्पा, मैं अच्छी हूँ, आप कैसी है? मैदा या बेसन भी अरारोट के बराबर लेनी होगी, धन्यवाद.
निशा: माही आप एसा कर सकती हैं.
Your all recipes are awesome and explained in a very good way, I tried Paneer Kofta yesterday, it was very tasty.
Thanks
I go thru your different recipes and find them very well explained using good quality ingridents..
For Koftas, what is subsitute of Malai?
Is there a specific reason that you add salt after adding all other spices. If it makes a difference in cooking please share. I would like to add to my dishes at the end also...
Thanks,
Nirmal
निशा: निर्मल, सारे मसाले भूने जाते हैं, नमक को भूनना नहीं होता इसी लिये बाद में डाल देते हैं, नमक को मसालों के साथ भी डाला जा सकता है.
निशा: दीपिका, आप मैदा डाल कर कोफ्ते बना सकती हैं.
निशा: प्रतिभा, थोड़ा सा अरारोट पनीर में और मिला दीजिये, कोफ्ते एकदम अच्छे बनेंगे.
निशा: ज्योति, स्वाद में कहां कमी रहती है, आप उसे महसूस कीजिये और दूर करने की कोशिश कीजिये, प्रेक्टिस से सब कुछ अच्छा होने लगता है.