Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) बहुत ही लाजवाब सब्जी होती है. जब मैं पनीर कोफ्ता ( Malai Kofta ) बनाती हूं तो मेरे परिवार में सभी बहुत खुश हो जाते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. आईये आज अपने लन्च के लिये हम पनीर कोफ्ता (Panir Kofta Curry ) बनायें.
Read - Paneer Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry
कोफ्ते के लिये
- पनीर - 250 ग्राम (क्रस किया हुआ 1 1/2 कप)
- आलू — 2 ( उबाले हुये )
- काजू - 6-7 (टुकड़े काट लीजिये)
- किशमिश - 15-20 (डंडिया तोड़कर साफ कर लीजिये)
- नमक — स्वादानुसार ( आछा छोटी चम्मच )
- अरारोट —2- 3 टेबल स्पून
- तेल — कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये
- दही - एक कप
- टमाटर — 3-4
- हरी मिर्च —2
- अदरक —1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल — 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- कशमीरी मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई —आधा कप
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Kofta Curry
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. आलू छील कर हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
पनीर, आलू, अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये, मिश्रण से एक नीबू के बराबर तोड़िये, गोल कर लीजिये (आप इन गोलों में 1 किसमिस और 2 -3 काजू के टुकड़े भर सकते हैं). इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण के गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये. इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
सब्जी की तरी तैयार करने के लिये
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये,
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, चमचे से चलाये और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनिये, मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, 3 मिनिट बाद दही डालिये और मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले में फिर से उबाल न आ जाय, अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. आवश्यकतानुसार या 1-2 कप पानी डाल दीजिये. तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें. तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.
पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को प्याले में निकालिये, सब्जी को सजाने के लिये हरे धनिये ऊपर से डालिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़.
सावधानियां:
- पनीर में अरारोट कम डालने से कोफ्ता तेल में टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे.
- तेल का तापमान कम होने पर कोफ्ते तेल में डाले जाय तो भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
- तेल में ज्यादा कोफ्ते एक साथ डालने से भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
समय - 50 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनाली जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी हां ग्रेवी में मिठास के लिये 1-2 छोटी चम्मच डाली जा सकती है.
निशा: लिशा जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: सविता, कर सकते हैं लेकिन अरारोट या कार्न फ्लोर ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: पायल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
meine paneer kofta try kiya the acha bna tha pr todhi si galthi ho gai mujse ki ek toh namak todha sa jayada ho gaya n kofta sahi bne the lekin mein unko gravey meine dal ker pka diya jis wahjah se wo dhile ho gaye the
lekin phir bhi mere husband ko kofte bhut ache lage aur unone kaha ki agli baar namak ka dhyan rakhna !!!
jo bhi hoi lekin mein yeh kohgi ki mam mere mein itna khane ko leker utsah apki wajah se aya hai thanx for ur support !!!
निशा: रुचिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी हां पनीर से बिना आलू के कोफ्ते बनाये जा सकते हैं, लेकिन उसमें कार्न फ्लोर अवश्य डालना है.
Meri mummy kl diwali pe ye recipe bnane wali h but she has a doubt tht aalu paneer kofte khin fat to nhi jynge tal te hue. Plz suggest kitni quantity mein ararot dale so tht wo fate nhi..???
निशा: कायनात जी, रैसिपी का वीडियो देखकर सारी डिटेल उससे अच्छी तरह जान सकते है, कोफ्ते बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी, धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी, पनीर को अच्छी तरह मसल कर चिकना कीजिये, और ग्रेवी तैयार कीजिये कोफ्ते को ग्रेवी में उबलते समय ही डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर रख दीजिये, कोफ्ते एकदम नरम रहेंगे.
निशा: रोहित, कोफ्ते के लिये अरारोट या कार्न फ्लोर अच्छा रहता है.
निशा: अंजू, जी कोफ्ते स्टीम भी किये जा सकते हैं और बेक भी कर सकते हैं.
निशा: ऊषा जी मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समीना, कोफ्ते के लिये ग्रेवी थोड़ी पतली रखें, क्यों कि कोफ्ते ग्रेवी को एवजोर्ब कर लेते हैं.
निशा: नेहा, आप 100 ग्राम पनीर से कोफ्ते बनाइये, और ग्रेवी के लिये टमाटर यूज कर रही हैं तो दही न लेंगी तो भी कोई बात नहीं है.
निशा: मीनाक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रष्ठि, प्लीज वीडियो देखिये और रैसिपी भी पढ़िये, आप अच्छे
निशा: खुशबू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि, पनीर में अधिक अरारोट मिलाने से कोफ्ते सख्त हो सकते हैं, और सख्त कोफ्त के अन्दर मसाले एव्जार्ब न होने से वे फीके लग सकते हैं.