Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) बहुत ही लाजवाब सब्जी होती है. जब मैं पनीर कोफ्ता ( Malai Kofta ) बनाती हूं तो मेरे परिवार में सभी बहुत खुश हो जाते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. आईये आज अपने लन्च के लिये हम पनीर कोफ्ता (Panir Kofta Curry ) बनायें.
Read - Paneer Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry
कोफ्ते के लिये
- पनीर - 250 ग्राम (क्रस किया हुआ 1 1/2 कप)
- आलू — 2 ( उबाले हुये )
- काजू - 6-7 (टुकड़े काट लीजिये)
- किशमिश - 15-20 (डंडिया तोड़कर साफ कर लीजिये)
- नमक — स्वादानुसार ( आछा छोटी चम्मच )
- अरारोट —2- 3 टेबल स्पून
- तेल — कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये
- दही - एक कप
- टमाटर — 3-4
- हरी मिर्च —2
- अदरक —1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल — 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- कशमीरी मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई —आधा कप
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Kofta Curry
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. आलू छील कर हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
पनीर, आलू, अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये, मिश्रण से एक नीबू के बराबर तोड़िये, गोल कर लीजिये (आप इन गोलों में 1 किसमिस और 2 -3 काजू के टुकड़े भर सकते हैं). इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण के गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये. इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
सब्जी की तरी तैयार करने के लिये
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये,
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, चमचे से चलाये और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनिये, मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, 3 मिनिट बाद दही डालिये और मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले में फिर से उबाल न आ जाय, अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. आवश्यकतानुसार या 1-2 कप पानी डाल दीजिये. तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें. तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.
पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को प्याले में निकालिये, सब्जी को सजाने के लिये हरे धनिये ऊपर से डालिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़.
सावधानियां:
- पनीर में अरारोट कम डालने से कोफ्ता तेल में टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे.
- तेल का तापमान कम होने पर कोफ्ते तेल में डाले जाय तो भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
- तेल में ज्यादा कोफ्ते एक साथ डालने से भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
समय - 50 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नाज़ जी, पनीर में अरारोट कम डालने से कोफ्ता तेल में टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे. तेल का तापमान कम होने पर भी कोफ्ते तेल में डाले जाय तो भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं. तेल में ज्यादा कोफ्ते एक साथ डालने से भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
निशा: स्वाती जी, आप मैदा का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: नाजिश जी, आप इसे बनाएं यह जरूर अच्छा बनेगा.
निशा: जब आप हींग जीरा भून लें तब इसमें प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें उसके बाद मसाले दिए हुए तरह से डालकर ग्रेवी तैयर कर लीजिए.
Aap ki sari he receipes bahut kamaal ki hai...
Main aur mere mother-in-
law aap ki receipes padh kar har hafte kuch na kuch
try karte rehte hain....
Love ur receipes...
Thanks alot..
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks alot mam once again..
निशा: भावना जी, पोपी सीड को ड्राई फ्रूट की तरह यूज किया जाता है, इसे सब्जियों में ग्रेवी के लिये यूज किया जाता है.
निशा: ज्योति जी, आप इसमें मैदा या कार्न फ्लोर का उपयोग कर सकते हैं. बेसन उतना अच्छा नहीं रहता.
निशा: प्रिया जी, आप अरारोट की जगह मैदा, कार्न फ्लोर का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: अरूणा जी, आप इसे इसे बिना आलू के भी बना सकतीं हैं.
निशा: परमजीत जी, आप बेसन भी प्रयोग कर सकती है.
निशा: प्रिति जी, आप इसमें मावा इस्तेमाल कर सकती हैं. 2-3 टेबल स्पून अरारोट यूज करें.
nisha ji paneer ke kofton mein ararot ki jagah kuch aur bhi daala ja sakta hai ya nahi
निशा: अमिता जी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर डाला जा सकता है.
chef i want to recipes for qhubani aur paneer kofta rabri desset
NISHA ji aapke malia kofta recip bahut aachi lagi .Thanks mam
निशा: रंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Malai aur cream kya milk ke boil karne ke baad jo chhali hoti h use khte h
निशा: मालिनी जी, दूध को गरम करके रखते हैं, उसके ठंडा होने पर उसके ऊपर जो दूध की गाढ़ी पर्त आ जाती है, वह मलाई होती है.
500 gm paneer me kitna errort dale
निशा: रूपा जी, 20-30 ग्राम डाला जा सकता है.
meri sabji bhut achhi bani hai thankyou nisha anti</p
निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kasturi methi kin kin sabzion mein use kar sakten hain
निशा: संगीता जी, कसूरी मेथी को रिच ग्रेवी सब्जियों में यूज करते हैं, वैसे आप चाहें तो मसारे के रूप में किसी भी सब्जी में यूज कर सकते हैं.
Mam ararot kya hota h
निशा: दीक्षा जी, अरारोट, एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बना हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Mam mera account nhi ban rha pls btaiye mein kya karu mera account ban jaye ...mein aapki cooking ki bhut fan hu....pls reply soon ..
Mera account nhi ban rha hai...pls reply soon ...
Mera account nhi ban rha hai...pls reply soon ...
Mera account nhi ban rha... pls kuch btaiye ki mera account ban jayye .. pls reply soon ...
Hi nisha g..
मैडम क्या हम अरारोट क स्थान पर बेसन प्रयोग कर सकते है अगर हा तो कितनी मात्रा में।
आपके जवाब की प्रतीक्षा
निशा: प्राची जी, कोफ्ते बनाने के लिये, अरारोट, कार्न फ्लोर या मैदा यूज किया जा सकता है, बेसन उतना अच्छा नहीं रहता.
Mam ararot ke bina kofta nahi bana sekte kya? uske jageh kya use kar sekte h
Thanks to eg my kitcheen make eg
hello mam i love u all recipe and i m always try tocook ur recipe always
Apki recipe bhut hi achhi h pr
me hi andaza nhi lga pa rhi hu ki kitna ararot milana hoga.so plz tell me..