Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 9 लाख बार देखी गई 💬 219 कमेंट ★ 4.2 (16348)

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) बहुत ही लाजवाब सब्जी होती है. जब मैं पनीर कोफ्ता ( Malai Kofta ) बनाती हूं तो मेरे परिवार में सभी बहुत खुश हो जाते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. आईये आज अपने लन्च के लिये हम पनीर कोफ्ता (Panir Kofta Curry ) बनायें.

Read - Paneer Kofta Curry Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry

कोफ्ते के लिये

  • पनीर - 250 ग्राम (क्रस किया हुआ 1 1/2 कप)
  • आलू — 2 ( उबाले हुये )
  • काजू - 6-7 (टुकड़े काट लीजिये)
  • किशमिश - 15-20 (डंडिया तोड़कर साफ कर लीजिये)
  • नमक — स्वादानुसार ( आछा छोटी चम्मच )
  • अरारोट —2- 3 टेबल स्पून
  • तेल — कोफ्ते तलने के लिये

तरी के लिये

  • दही - एक कप
  • टमाटर — 3-4
  • हरी मिर्च —2
  • अदरक —1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल — 1-2 टेबिल स्पून
  • हींग - पिंच
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर — 1 छोटी चम्मच
  • कशमीरी मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
  • क्रीम या मलाई —आधा कप
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Paneer Kofta Curry

पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. आलू छील कर हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.

पनीर, आलू, अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये, मिश्रण से एक नीबू के बराबर तोड़िये, गोल कर लीजिये (आप इन गोलों में 1 किसमिस और 2 -3 काजू के टुकड़े भर सकते हैं).  इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण के गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये. इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.

सब्जी की तरी तैयार करने के लिये

टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये,

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, चमचे से चलाये और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनिये, मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, 3 मिनिट बाद दही डालिये और मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले में फिर से उबाल न आ जाय, अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे.  आवश्यकतानुसार या 1-2 कप पानी डाल दीजिये.  तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें.  तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.

पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को प्याले में निकालिये, सब्जी को सजाने के लिये हरे धनिये ऊपर से डालिये.  पनीर कोफ्ते की सब्जी चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़.

सावधानियां:

  • पनीर में अरारोट कम डालने से  कोफ्ता तेल में टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे.
  • तेल का तापमान कम होने पर कोफ्ते तेल में डाले जाय तो भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
  • तेल में ज्यादा कोफ्ते एक साथ डालने से भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.

समय - 50 मिनिट
4 सदस्यों के लिये

Paneer Kofta Curry Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (16348 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (219)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Baljeet kaur
Hello mam.
Apki recipe bhut hi achhi h pr
me hi andaza nhi lga pa rhi hu ki kitna ararot milana hoga.so plz tell me..
Ruby Manga
Mam, I Live in ghaziabad. I Tried your receipe of malai kofta for my husband. he kissed my hands for it. thanks
sobin
Fantastic.Thanks....
Raj
Nisa ji paneer , ALU aur arrow- root ko khali oil se sane ya fir pani bhi use kar sakte hai.
निशा: राज जी, इसमें पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
Shamina khan
paneer malai khofta bahot teste bana thank you nisa ji
sumnesh
nisha ji ararot ki jagah kuch aur use kar sakte ha kya
निशा: सुमनेश जी, कार्न फ्लोर यूज किया जा सकता है.
premlata
nishaji ararot kya hai
निशा: प्रेमलता जी, अरारोट, एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से निकाला गया स्टार्च है.
sudha
mam mne b ghr pe mlaikofta ki sbg bnai thi pr kofte fry krte tim bikhr gye..esa qu?
निशा: सुधा जी, कोफ्ता के मिश्रण में अरारोट कम हो तब एसा हो सकता है, या कोफ्ते कम गरम तेल में तलने के लिये डालें तब भी एसा होता है.
viraj
Meine panner kofta baya it made very delicious
swati
hello Nisha ji ..apki sbhi recipes bahut achhi aur easy hoti he...thank you
Vikram
Alu k badle me dusri kya item use kar skte h
निशा: विक्रम जी, कच्चा केला मिलाया जा सकता है, पनीर और मावा के कोफ्ते बना सकते हैं.
shailu rajput
hi nisha mam...apki racipy bht acchi lagi maine to ye website apne browser k bookmark me save krke rakh diya hai..thanku very much....aise hi recipy banate rahiye and hme apne hatho se khilathe rahiye...:-p ok by take care.
K Bala Sharma
Nisha G Bhagwan G ne aapko kitne achhe maksad ke liye dunia mein bheja hai.Bhagwan G ka koti koti dhanyawad jo aisa paras humari India ko Gift mein diga.
निशा: बाला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rashi Srivastava
Mam. This recipe is gr8. I tried it yesterday. My husband n kids liked it very much. Thanx mam.
निशा: राशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Varsha soni
i always like ur recipes.
gauri
Hiii nisha ji
Nisha ji aapke dwra btai sari hi recipes bhot acchi hoti h.. Plzzz aap kuch nonvages recipes b btaiye
निशा: गौरी, बहुत बहुत धन्यवाद, और सौरी फौर नानवेज, मेरी वैबसाइट वेजीटेरियन है.
samreen mirza
Thank u mem malai kofta recipe bataye plllzz.
निशा: समरीन जी, मलाई कोफ्ता रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मलाई कोफ्ता लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
doll
Mam plz answer me
doll
U r amazing nisha ji par maine toh abhi tak kofte khoya aur maida mix karke banaye the....kya aise bhi ban sakte h
निशा: डौल जी, जी हां दोनों कोफ्ते बनते है.
sushila
mam kya hum pizza bread banane k liye yeast use na karke sirf baking sodause kar sakte h pls mam reply.
निशा: सुशीला जी, बेकिंग सोडा डालकर बनाया जा सकता है, उसके लिये आटे में थोड़ा दही भी डालना होता है. वेबसाइट पर नो यीस्ट पिज्जा रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर नो यीस्ट पिज्जा लिखका रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Sucheta
I cooked it for Deepawali dinner... it was yummy and my husband liked it too :) Thank you so much...
kavita
your food site is best :-)

निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
prachi lohakpure
Nishaji. Kya aararot ki jagah par kucha aur dal sakte he kay . Plz btaye.
निशा: प्राची जी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर या मैदा भी डाली जा सकती है.
geeta Goswami
Mam pls rply me for cooking class kya aap book b published krte ho

निशा: गीता, मेरी कुकिंग क्लास नहीं है, और अभी मेरी कोई बुक भी पब्लिश नहीं हुई है, मेरा सारी रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर ही हैं, धन्यवाद.
geeta Goswami
I m big fan of u.aapke shikhane ka tarika bhut accha h.kya aap delhi me cooking classes b dete ho kya?.....
निशा: गीता जी, मैं वीडियो पर ही काम करती हूँ, क्लासेज नहीं लेती, आपके जो भी सवाल हों यहां लिख दीजिये, मैं उनके रिप्लाई करती हूँ.
pooja
hello nisha jii agar kofte hard ho jayen to kya kar sakte hain
renuka
Nisha ji dahi ka use karne se ye recipi Jyada khaatti ho gai jabki maine babu quantity use ki jo aapne bataya hai
निशा: रेनुका जी, दही ताजा होना चाहिये, और अगर फिर भी खट्टी लग रही हो तो इसके साथ क्रीम का यूज कीजिये, सब्जी बिलकुल भी खट्टी नहीं लगेगी.
Deepika
Nisha ji agr hm pnnier cofte me kaju or kishmish nhi dalle to bhi chlega kya . Pls reply me .....
निशा: दीपिका जी हां अवश्य चलेगा, काजू किशमिश डालना आवश्यक नहीं है.
Rupinder kaur
Nisha ji I like your recipes..it is very easy to make and very simple..Nisha ji can we use corn flour or maida instead of arrarot to make paneer kofta.
निशा: रुविन्दर जी, कार्न फ्लोर और मैदा भी यूज कर सकते हैं.
Akash verma
Very nice racipi..