Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) बहुत ही लाजवाब सब्जी होती है. जब मैं पनीर कोफ्ता ( Malai Kofta ) बनाती हूं तो मेरे परिवार में सभी बहुत खुश हो जाते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. आईये आज अपने लन्च के लिये हम पनीर कोफ्ता (Panir Kofta Curry ) बनायें.
Read - Paneer Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry
कोफ्ते के लिये
- पनीर - 250 ग्राम (क्रस किया हुआ 1 1/2 कप)
- आलू — 2 ( उबाले हुये )
- काजू - 6-7 (टुकड़े काट लीजिये)
- किशमिश - 15-20 (डंडिया तोड़कर साफ कर लीजिये)
- नमक — स्वादानुसार ( आछा छोटी चम्मच )
- अरारोट —2- 3 टेबल स्पून
- तेल — कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये
- दही - एक कप
- टमाटर — 3-4
- हरी मिर्च —2
- अदरक —1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल — 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- कशमीरी मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई —आधा कप
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Kofta Curry
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. आलू छील कर हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
पनीर, आलू, अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये, मिश्रण से एक नीबू के बराबर तोड़िये, गोल कर लीजिये (आप इन गोलों में 1 किसमिस और 2 -3 काजू के टुकड़े भर सकते हैं). इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण के गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये. इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
सब्जी की तरी तैयार करने के लिये
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये,
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, चमचे से चलाये और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनिये, मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, 3 मिनिट बाद दही डालिये और मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले में फिर से उबाल न आ जाय, अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. आवश्यकतानुसार या 1-2 कप पानी डाल दीजिये. तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें. तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.
पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को प्याले में निकालिये, सब्जी को सजाने के लिये हरे धनिये ऊपर से डालिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़.
सावधानियां:
- पनीर में अरारोट कम डालने से कोफ्ता तेल में टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे.
- तेल का तापमान कम होने पर कोफ्ते तेल में डाले जाय तो भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
- तेल में ज्यादा कोफ्ते एक साथ डालने से भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
समय - 50 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अक्कू, टमाटर, क्रीम, काजू से ग्रेवी बना लीजिये.
निशा: बली, टमाटर के भुनने के बाद, दही डालना है.
निशा: आप अरारोट का घोल बनाना चाहते हैं.
निशा: पुनीता, ब्रेड भी बाइन्डर का काम करता है, आप सही कह रही हैं, कोई फर्क नहीं हैं.
निशा: दिशा, आप सर्च बटन पर पनीर टिक्का लिखकर रैसिपी को खोज सकती हैं, ये रैसिपी पहले से वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: प्रीति, आप सही कह रही हैं, मैं इसे एडिट कर देती हूँ, धन्यवाद.
निशा: रुनाझा, कर सकते हैं.
i liked ur all recipe ,
thanks
निशा: प्रेरना, पनीर कोफ्ता को मलाई कोफ्ता भी कहा जाता है.
निशा: धन्यवाद रिमझिम
निशा: शिवानी, मैदा अधिक होने से कोफ्ते सख्त हो सकते हैं.
maine malai kofte 1st tym cook kiya n it was very yummy ..bahut compliments mile ..:D :D
thanq so much...:))
निशा: लकी, धन्यवाद.
Pls batye ki ararote ka kya function hey?
निशा: अनु, अरारोट बाइन्डर का काम करता है, सब्जी की तरी और सूप को गाड़ा करने का काम करता है.
निशा: रजनी, पनीर कोफ्ता में सारी चीजें इस तरह की हैं जो जल्दी ही पक जाती हैं, अगर कोफ्ता ऊपर से ब्राउन हो गये हैं तो अन्दर से कच्चे नहीं निकलते.
निशा: जी हां, प्रतिभा.
or muje dosa banana nahi ata to pls muje dosa ki recipe send kariyega plss,n thank you once again.....
निशा: सुहानी, आप सर्च बटन में दोसा लिखकर यह रैसिपी इस वेवसाइट में देख सकती हैं.
निशा: मनीषा, सभी कोफ्ता इसी तरीके से बनाने हैं, तरी आप अपने मन पसन्द की बना सकती हैं. तरी बनाने के लिये विभिन्न तरी बनाइये लेख पढ सकती हैं.