Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) बहुत ही लाजवाब सब्जी होती है. जब मैं पनीर कोफ्ता ( Malai Kofta ) बनाती हूं तो मेरे परिवार में सभी बहुत खुश हो जाते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. आईये आज अपने लन्च के लिये हम पनीर कोफ्ता (Panir Kofta Curry ) बनायें.
Read - Paneer Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry
कोफ्ते के लिये
- पनीर - 250 ग्राम (क्रस किया हुआ 1 1/2 कप)
- आलू — 2 ( उबाले हुये )
- काजू - 6-7 (टुकड़े काट लीजिये)
- किशमिश - 15-20 (डंडिया तोड़कर साफ कर लीजिये)
- नमक — स्वादानुसार ( आछा छोटी चम्मच )
- अरारोट —2- 3 टेबल स्पून
- तेल — कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये
- दही - एक कप
- टमाटर — 3-4
- हरी मिर्च —2
- अदरक —1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल — 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- कशमीरी मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई —आधा कप
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Kofta Curry
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. आलू छील कर हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
पनीर, आलू, अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये, मिश्रण से एक नीबू के बराबर तोड़िये, गोल कर लीजिये (आप इन गोलों में 1 किसमिस और 2 -3 काजू के टुकड़े भर सकते हैं). इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण के गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये. इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
सब्जी की तरी तैयार करने के लिये
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये,
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, चमचे से चलाये और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनिये, मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, 3 मिनिट बाद दही डालिये और मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले में फिर से उबाल न आ जाय, अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. आवश्यकतानुसार या 1-2 कप पानी डाल दीजिये. तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें. तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.
पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को प्याले में निकालिये, सब्जी को सजाने के लिये हरे धनिये ऊपर से डालिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़.
सावधानियां:
- पनीर में अरारोट कम डालने से कोफ्ता तेल में टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे.
- तेल का तापमान कम होने पर कोफ्ते तेल में डाले जाय तो भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
- तेल में ज्यादा कोफ्ते एक साथ डालने से भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
समय - 50 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Can u plz tell how to make only carrot soup?
निशा: नाजरा, अच्छा है.
निशा, आप अपने स्वादानुसार ये पेस्ट डाल कर पनीर कोफ्ते बनाइये.
Kas kas kaise use kartein hai... maine 2 hr bheego ke rakhw the uske baad mixi mein grind kiya lakin wo pise hi nahi... or sabzi mein daanedar lag rahe the... i m in malaysia.. toh yanah cow milk wo bhi packets mein milta hai..jishmein malai bikul nahi aati or nahi koi cream milti hai... aaj kaju finish ho gaye the to maine soacha kas kas ki curry banloo ... lakin wo mere se banti nahi hai.. can u quide me for kas kas again.. thanks in advance...
निशा: लसिका, खस खस को आप हरी मिर्च, अदरक टमाटर के साथ पीस लीजिये, कम मात्रा होने के कारण ही खस खस पूरी तरह नहीं पिसा गया होगा.
निशा: खुशी, खसखस को पोस्त के दाने (poppy seeds) कहते हैं.
प्रिया, खाना बनाने का सभी का अपना अन्दाज होता है. यदि हल्दी नहीं डालेंगे पनीर कोफ्ता करी का रंग अलग ही रहेगा.
आप लहसन और प्याज पसन्द करती हैं तब आप अवश्य डाल सकती है. मेरा तो यही कहना है कि मलाई, क्रीम, काजू खसखस से सब्जी की तरी तैयार करें तो उसमें आप लहसन प्याज का प्रयोग मत कीजिये, कि लहसन प्याज की तीखी गन्ध, के सामने काजू, क्रीम और खसखस की गन्ध कहीं खो जाती है.
निशा: प्रिया, आप कार्नफ्लोर का प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: reet, कोफ्ते ग्रेवी में गैस फ्लेम बन्द करके डाले जाते हैं, यदि खाना खाने में देर है तब उसी समय ग्रेवी को गरम कीजिये और गैस फ्लेम बन्द करने के बाद कोफ्ते डालिये.
निशा: यह एरोरूट(Arrow-root) प्लान्ट की जड़ों से बनता है, एरोरूट कह सकते हैं.
निशा: मार्गी, आप मलाई की जगह 20 काजू, भिगोइये, बारीक टमाटर के साथ पीस कर भूनिये, प्रयोग में लीजिये.
निशा: कोप्ते माइक्रोवेव में नहीं बनाये जा सकते.
Kya aap bata sakti hai ki araarot kya hota hai or isko kisi or nam se bhi jante hai kya....Thanx
निशा; शमिता, अरारोट आसानी से पचने वाला स्टार्च है, जो एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है, यह सब्जियों में बाइंडर का काम करता है.
निशा: प्रगति जी, प्याज नुकसानदेह बिलकुल नहीं हैं. छोले या करेले या कटहल यह सभी बिना प्याज के बड़े स्वादिष्ट बनते हैं, आप इन रैसिपी में दिये गये मसाले के साथ बनाकर देखिये और बताइये कि आपको अच्छे लगते हैं या नहीं.
Thank You
Bharat
Thank you