Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) बहुत ही लाजवाब सब्जी होती है. जब मैं पनीर कोफ्ता ( Malai Kofta ) बनाती हूं तो मेरे परिवार में सभी बहुत खुश हो जाते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. आईये आज अपने लन्च के लिये हम पनीर कोफ्ता (Panir Kofta Curry ) बनायें.
Read - Paneer Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry
कोफ्ते के लिये
- पनीर - 250 ग्राम (क्रस किया हुआ 1 1/2 कप)
- आलू — 2 ( उबाले हुये )
- काजू - 6-7 (टुकड़े काट लीजिये)
- किशमिश - 15-20 (डंडिया तोड़कर साफ कर लीजिये)
- नमक — स्वादानुसार ( आछा छोटी चम्मच )
- अरारोट —2- 3 टेबल स्पून
- तेल — कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये
- दही - एक कप
- टमाटर — 3-4
- हरी मिर्च —2
- अदरक —1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल — 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- कशमीरी मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई —आधा कप
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Kofta Curry
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. आलू छील कर हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
पनीर, आलू, अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये, मिश्रण से एक नीबू के बराबर तोड़िये, गोल कर लीजिये (आप इन गोलों में 1 किसमिस और 2 -3 काजू के टुकड़े भर सकते हैं). इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण के गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये. इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
सब्जी की तरी तैयार करने के लिये
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये,
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, चमचे से चलाये और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनिये, मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, 3 मिनिट बाद दही डालिये और मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले में फिर से उबाल न आ जाय, अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. आवश्यकतानुसार या 1-2 कप पानी डाल दीजिये. तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें. तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.
पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को प्याले में निकालिये, सब्जी को सजाने के लिये हरे धनिये ऊपर से डालिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़.
सावधानियां:
- पनीर में अरारोट कम डालने से कोफ्ता तेल में टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे.
- तेल का तापमान कम होने पर कोफ्ते तेल में डाले जाय तो भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
- तेल में ज्यादा कोफ्ते एक साथ डालने से भी कोफ्ते तेल में टूट कर बिखर सकते हैं.
समय - 50 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूतन जी, दोनों में अंतर होता है.. इन दोनों की रेसिपी आप मेरी वेबसाइट पर देख सकती हैं.
निशा: अमित जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंदन जी, कोफ्ते बनाने के लिये, अरारोट, कार्न फ्लोर या मैदा यूज किया जा सकता है, बेसन उतना अच्छा नहीं रहता. 8 लोगों के लिए आप आधा किलोग्राम पनीर ले सकते हैं.
निशा: प्रीति जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, हां आप मैदा का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: रूबी जी, धन्यवाद.
निशा: निर्झरा जी, तेल के अच्छे से गरम होने के बाद, कोफ्ते तलने के लिए डालिए, ये नहीं चिपकेंगे.
निशा: तेजपाल जी, धन्यवाद.
निशा: सींमा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे बहुत खुशी होती है जब मेरी रैसिपीज मेरे पाठकों और दर्शकों के साथ-साथ उनके परिवार को बेहद पसंद आती है.
Apki rcpe bht achi or simple
Hoti h....
निशा: रजनी जी, धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: आकाश जी, मैं दूध की जगह क्रीम का यूज करना ज्यादा प्रफर करती हुँ.
निशा: विजयंती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, कर सकते हैं.
निशा: नीलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very testy
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, पनीर में अरारोट कम डालने से कोफ्ता टूट कर बिखर सकते हैं, अरारोट अधिक डालने से कोफ्ते सख्त बनेंगे.
निशा: कृत्ती जी, कर सकते हैं.
निशा: K.P जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूपेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, पनीर के कोफ्ते सोफ्ट होते हैं, इन्हैं ग्रेवी में डालकर पकायें नहीं, ग्रेवी बना कर अलग प्याले में रख लीजिये और परोसते समय प्याले में कोफ्ते और ग्रेवी डालकर टेबल पर लगायें या प्याली में पहले कोफ्ते रखें और ऊपर से ग्रेवी डालें और सर्व करें.
हैं.
निशा: कंगना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरारोट एक प्रकार का स्टार्च होता है जो एरोरूट प्लान्ट की जड़ो से बनता है.
निशा: रूखसार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.