वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय. शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं
Read: Veg chowmein Indian Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Chowmein
- नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
- गाजर -1 (बारीक लम्बी कतरी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
- पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
- तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg chow Mein
नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये. अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये. बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi
कमेंट (259)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा, मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, मेरा सारा खाना वेजिटेबल है.
निशा: प्रीति जी नूडल्स किराना स्टोर पर मिल जाती है.
निशा, निक्की बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, सिरका और सोया सास दी गई मात्रा में डालिये, नूडल बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: शाइनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz mam reply i want to knw aBouT diz i
निशा: साबा, काली मिर्च पाउडर यूज करना है, धन्यवाद.
ye jo noodles use karne hain ye vegetarian hote hain?? and soya sauce and chilly sauce kya ye bhi vegetarian hote hain???
sabjiyan refined mein fry karein ya srson ke oil mein???
निशा: जिम्मी, सारी चीजें वेज हैं, सब्जियों को रिफाइन्ड में फ्राई कीजिये, धन्यवाद.
निशा: सुचि, आप इसमें अजीनोमोटो डाल सकते हैं, इसे आप नमक डाल रही हैं तब डाल दीजिये और 1/4 छोटी चम्मच से आधा डालिये.
निशा: उतकर्श जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुलसम, व्हाइट ले लीजिये.
Maine is recipe ko bnaya suchi ye chowmein bahut achchi bani
Thank U so much
निशा: निर्मला, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका उबलते पानी में नूडल्स डालें, 1-2 छोटे चम्मच तेल भी डाल दीजिये, उबलने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिये, और अच्छे करने के लिये और 1-2 छोटी चम्मच तेल डालकर नूडल्स में मिला दीजिये, बिलकुल खिले खिले नूडल्स तैयार होंगे.
निशा: लकी, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है, जो स्वाद को बढ़ाता है, इसे आप दूसरे मसाले के साथ ही डालकर यूज कर लीजिये.
निशा: निर्मल ये मैदा से ही बनते हैं.
thanks , apki recipe kamal ki hoti hai try krte hi bn jati hai ,mam kya nudal or sewiya ek hi hoti hai
निशा: सीमा, सिवई और नूडल अलग अलग होती हैं, लेकिन देखने लगभग एक ही जैसी हैं.
निशा: मयंक, हम आपके लिये जल्दी ही चिल्ली सास बनाने की कोशिश करेंगे.