वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय. शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं
Read: Veg chowmein Indian Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Chowmein
- नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
- गाजर -1 (बारीक लम्बी कतरी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
- पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
- तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg chow Mein
नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये. अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये. बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi
कमेंट (259)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
age = 16 year
muzaffarnagar
thanks dear ji apki recipe mujhe bahut pasand he
8273147063
Thank u so much
Maine apke tarike se chaumine banai
Meri puri family ko pasand ai.
So thanks for help.
निशा: सोनाली जी, चाऊमीन को बनाकर कैशरोल में रखें, कुछ घंटों 2-3 घंटों तक यह गरम रहेगी.
निशा: सुधीर जी, जब आप नूडल्स को उबालें तब भी उसमें तेल डालें और उसे फ्राय करने के लिए भी तेल का उपयोग करना है.
निशा: स्वाती जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: चंदन जी, इसमें सब्जी की मात्रा अधिक मिलाने से और कम मात्रा में कभी कभी खाने से ये बिलकुल नुकसान देय नहीं होता है.
निशा: संदीप जी, ये मैदा से बनी होती है.
Veg. Hakka noodle Aur veg. chowmein me kya difference h plz tell me........
Aur interesting bat Ye h Ki m aapki website ka bahut bada fans hu.....
निशा: प्रिंस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनन जी, चाऊमीन 10-11 मिनिट में उबल कर तैयार हो जाते हैं.
निशा: प्रिया जी, अनेक प्रकार के सिरके घर में बनाये जा सकते हैं, और बाजार से भी आप कई तरह के सिरके ले सकते हैं, सबसे ज्यादा चलने वाला सिरका व्हाइट सिरका है, सभी किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: मोनीरा जी, धन्यवाद.
निशा: किशन जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: सुभाष जी, पानी में उबाल आने के बाद, नूडल्स डालिए और पानी में फिर से उबाल आने के 8 से 10 मिनिट तक नूडल्स को उबाल लीजिए. फिर, एक नूडल को दबाकर चैक कर लीजिए. यह नरम ना हुआ हो, तो कुछ देर और उबाल लीजिए, और छान कर निकाल लें थोड़ा ठंडा पानी ऊपर से डाल दें, ओर अलग अलग कर दें, अच्छी खिली खिली नूडल उबल कर तैयार हैं.
निशा: सूरज जी, सोया सॉस के कारण हल्का सा रंग डार्क हो जाता है, काला नही होता, आप चाहे, तो सोया सॉस थोड़ी कम मात्रा में डाल सकते हैं.
निशा: राज जी, इन सभी चाइनीज़ व्यंजन को हिन्दी में भी चाउमिन, मन्चूरियन वगैरह ही कहते हैं.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि आप काफी व्यंजन बना लेती हैं.
निशा: पूजा जी, आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर सेन्डविच, स्टफ्ड परांठे, पास्ता, मैकरोनी, चीला, पोहा, इडली, पैनकेक इत्यादि की रेसिपी देख सकती हैं.