वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय. शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं
Read: Veg chowmein Indian Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Chowmein
- नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
- गाजर -1 (बारीक लम्बी कतरी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
- पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
- तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg chow Mein
नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये. अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये. बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi
कमेंट (259)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: सुंदर जी, आप अपनी आवश्यकतानुसार मात्रा ले सकते हैं.
निशा: शुभम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिशेक जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: राघव जी, चाऊमीन को उबालते समय उसे उबलते पानी में डालें, 1-2 छोटे चम्मच तेल और नमक डालकर उबालें.
nishji chowmein ke aur noodles ke alag alag noodles ate hai ya ek hi ?
निशा: निधि जी, चाऊमीन को आप नूडल्स से या हाफ बोइल्ड चाऊमीन किसी से भी बना सकते हैं.
Nisha g main kuch v bnati hu to wo aapki recipe ko dekh k aur mujhe bahut khusi mehsus hoti ki wo achhi bn jati h
Thank u mam
निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya chow mein kisi or tarh se bhi banai ja sakti hai
Half boiled chawmin jo shop se milti h wo kitni der or boil karni padti h plz bataiye
निशा: रवी जी, वह भी नूडल की तरह ही ज्यादा पानी में नरम होने तक बोइल की जाती है, इन्हैं 10-12 मिनिट लग जाते हैं.
Noodles ar chumin ma kya difference hh
निशा: अंशू जी, नूडल्स सूखे पैक्ड मिलते हैं, थोड़े मोटे होते हैं और चाऊमीन हाफ बोइल्ड पोलीथिन में पैक मिलते हैं, ये नूडल्स से थोड़े से पतले होते हैं, लेकिन इन्हैं बनाने का तरीका एक जैसा है.
Actuly i will open a new restorent so i need your help....
About chaumine and burger...
Noodels banne ke baad usme mint ke patte katker dalle .teste badega
how to make noodles
निशा: मयंक जी, इन्हैं ही नूडल्स भी कहते हैं.
Sirka kya hai? Ye naam hindi hai english.
निशा: सिरका इसे vinegar कहा जाता है, ये पानी और एसीटिक एसिड का डाईल्यूट सोल्यूशन है,इसे खाने में स्वाद के लिये और अचार में स्वाद और प्रिजर्व करने के लिये किया जाता है.
Recipe of veg sandwich..???
निशा: गोलू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Chilly sauce Kise banate hai
T
निशा: पियूष जी, वेबसाइट पर ग्रीन चील्ली सास बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर ग्रीन चिल्ली लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Masala kya-2 daalna chahiye 4 logo ke liye banaye to aur sauce kitna dalna chahiye
Hi Nisha mam,
Kya hum ajinomoto ko bhi use kar sakte hai
Agar ha to kaise kya aap btayenge