वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय. शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं
Read: Veg chowmein Indian Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Chowmein
- नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
- गाजर -1 (बारीक लम्बी कतरी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
- पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
- तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg chow Mein
नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये. अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये. बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi
कमेंट (259)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
p
निशा: स्वीटी, जी हां वह ठंडा हो कर और अच्छा हो जाता है.
maine aapki khoya matar ki sabji ki reciepe bahut search ki par ni mili please meri email id par iski reciepe jarroor send karein
निशा: गरिमा, ये रैसिपी मैं जल्दी ही बना दूगी, धन्यवाद.
निशा: प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद. ये वेबसाइट वेजिटेरियन है.
निशा: प्रिती, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji kya hum bina sirka ke kebal soya sauce se hi bana sakta h kya vahi test rahega jo or chwm ka rahta h
निशा: डौली, सिरका की जगह नीबू का रस डाला जाता है.
Nisha ji kya hum maggi noodles le sakte hai kya.plz rpl me...........Thank you....
निशा: रेनू, इस रैसिपी के लिये मैगी नहीं नूडल्स ही लेनी होंगी.
निशा: मोनू जी हां छोटे पैक भी मिलते हैं.
निशा: किंजल, मेरी वेबसाइट वेजिटेरियन है.
निशा: सुरभि, आप जो भी बनायें कम तेल का यूज करें, कम दूध की चाय लें. थोड़ी सी एक्सरसाइज, अवश्य फरक पड़ेगा.
Ab tak apne sweet corn cup ki recipe nhi btai . I m waiting. Aur mam, singapuri chowmeen ki recipe bhi btao na plzzzz. Its my favourite dish.
निशा: मानसी जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अल्का, सोया सास डार्क ब्राउन और रैडिस ब्राउन 2 कलर में आता है, उसके ही कारण कलर का फर्क आता है.
Greetings,
wonderful recipe for veg chow mien, used to prepare it but chow mien mix hoo jaati thi aapki receipe mere saare doubts clear hai and it is safe for kids too.
Thank you for sharing such a wonderful receipe once again, aapki baayi hooyi k
निशा: प्रग्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
pls tell me recipe for soya sause?
This is very nice receipe and very easy to cook thanks for the receipe details.
WHY DO YOU NOT USED AGENOMOTO IN THIS RECIPE. BECAUSE IT IS A IMPORTANT THING FOR THIS RECIPE.
PLZ REPLY
निशा: ललिता, अजीनोमोटो यदि पसंद हो तो अवश्य ले सकते हैं लेकिन भारत में बहुत से लोग अजीनोमोटो को स्वास्थ्य के प्रति सही नहीं मानते.
निशा: आंवले का अचार वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर आंवले का अचार (रैसिपी का नाम) लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
निशा: नीरू, misc कालम में क्लिक कीजिये, उसमें दिये गये vegetarian soup recipe पर क्लिक कीजिये आप कुछ सूप की रैसिपी देख सकती हैं, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नीतू, हरी मिर्च का अचार वेबसाइट पर दिया हुआ है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा; रीत,बहुत बहुत धन्यवाद.