वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय. शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं
Read: Veg chowmein Indian Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Chowmein
- नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
- गाजर -1 (बारीक लम्बी कतरी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
- पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
- तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg chow Mein
नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये. अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये. बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi
कमेंट (259)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapse ek request hai ki aap kuch healthy soup bhi bataiye.....
Plzzzzzzz
निशा: सारिका, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
nice recipe hum jerur try kerenge per muze ye janna hai ki agar mere paas noodles hai muze maggi noodles mai jo masala pack aata hai vesa masala homemade banana ho to kya use kere, pl aap recipe betayange.
thanks.
निशा: मिक्की, उस मसाले में ओनियन पाउडर और गार्लिक पाउडर आदि रहते हैं, नूडल्स के लिये अलग तरह से मसाले यूज किये जाते हैं.
chowmin ko Boil karna baad jab main karachi mai oil garam karka mix veget dalthi hoo uska thodi daar baad chowmin aur soya sauce colour ka liya. chowmin gili gili si bathi hai . Jaisa ki market mai plate mai chowmin gili nahi balki soki bani hoti hai . Will u teel me the reason.
निशा: प्रिति, चाउमीन को बोइल करते समय थोड़ा तेल डालें और छान कर ठंडा पानी डालकर वास कर लें, चाउमीन एकदम सूखी बनेंगी, अच्छी बनेंगी.
Mujha aapki recipe bhaut achi lagi . Lakin mai jab bhi chowmin banathi hoo woh aapas mai chipak jathi hai aur gili gili si banthi hai. kya aap mujha batha sakthi hai reason.
निशा: प्रीति, चाउमीन को उबालने के लिये चाऊमीन को उबलते पानी में डालें, पानी में 1-2 छोटी चम्मच तेल डालें, चाऊमीन को छानने के बाद ठंडे पानी से वास कर लीजिये. चाऊमीन बिलकुल नहीं चिपकेंगे.
Thanks.
Please Tell me about Soya Souce it is veg or not veg?
and how make veg soya souce at home
Thanks
निशा: वन्दना, चाउमीन थोड़ा सोया सास और डाल कर थोड़ा और भूनिये, ये ब्राउन हो जायेंगी.
निशा: शिल्पी, चाउमीन को उबालते समय, चाउमीन उबलते पानी में डालें, उबालते समय 2 छोटी चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक का प्रयोग कीजिये, कढ़ाई में तेल थोड़ा अधिक डालिये, सब्जियों को क्रन्ची होने तक भूनिये और सारी चीजें डालकर, लगातार चलाते हुये चाउमीन बना लीजिये, आप बाजार से अच्छे चाउमीन बना लेंगी.
निशा: पारुल, जी हाँ.
yeh thoda saada sa hain please thoda masaledar aur saucy recipe batain
thanx
निशा: दुर्गा, जी हां सिरका की जगह नीबू का यूज कीजिये और सोया सास नहीं डालना चाहते तो बिना उसके चाउमीन बनाइये, अच्छे बनेंगे.
noodls to banaye bahut maja aaya sab ko
par jaise apne ghar par paneer, mava etc banana sikhaya aise ghar par noodals banana sikha do plz
or noodls kisme se bante he ? chawal ya gehu ya menda ?
निशा: आशिश, नूडल्स मैदा से और चावल के आटे से ही बनाये जाते हैं, घर में हम सिवई बनाते रहे हैं, उसके लिये मशीन होती है, उस मशीन मोटी जाली लगाकर नूडल्स भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: निक्की, जी हां आप सिर्फ कैबेज डालकर भी चाऊमीन बना सकती हैं.
निशा: प्रेरना, जी हां मैं जल्दी ही लिखूंगी.
Chilli Sauce ki recipe web site per available hai kya? Do you have any suggestion which brand Chilli Sauce needs to be used? Thanks.
निशा: नोनी, काजू कतली वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी में सर्च कर सकती है, मैं नाचोज लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: जाग्रति, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: निशिका, नहीं सारे नूडल्स और मैगी में एग नहीं होता.
निशा: शुभकामनायें
निशा: मैं अवश्य कोशिश करूंगी
Please reply..
निशा:
know, आप बाम्बीनो को भी इस तरह बना सकते हैं, स्वाद सभी का अपना अलग अलग होता है.