वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय. शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं
Read: Veg chowmein Indian Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Chowmein
- नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
- गाजर -1 (बारीक लम्बी कतरी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
- पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
- तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg chow Mein
नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये. अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये. बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi
कमेंट (259)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राकेश जी, नूडल्स को उबलते पानी में डालें, पानी में थोड़ा नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर उबलने रखें, जैसे ही नूडल नरम हो जायें उसे छलनी में छान लें, नूडल्स नहीं चिपकेंगी.
निशा: प्रेरना जी, नूडल उबालने के लिये पानी कम लिया गया हो और पानी में अच्छा उबाल न आया हो और नूडल उबलने के लिये डाल दिये जायं, तब एसा हो सकता है.
निशा: वर्षा जी, नूडल्स को उबलते पानी में डालें, पानी में थोड़ा नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर उबलने रखें, नूडल्स नहीं चिपकेंगी.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai apko sbse phle hrtly thanx bolna chahti hu.ap ki bjh se m khana bna skti hu wo v bhut hi behtar.actully mujhe khana bnane me bilkul intrest nhi tha mi kitchen me jati hi nhi thi.meri sadi hui to sb waha khane k bhut sawkin hi.mujhe bhut bura lgta tha.bt aj mi ap ki recipe se achha khana bna pati hi awr sb bhut hi khus hi.m koi v dis phli bar try krti hu tb apne pati ko khilati hu awr wo bhut hi khus hote hi awr bhut tarif krte hi fir mujhe sahas milta hi awr m dusro ko v bna k khilati hu awr aj sb meri bhut hi tarif krte hi.awr ab m aksr kuchh nya bnati hu.
Ye sb ap ki bjh se ho ska hi.
Thanx alot mam..
निशा: सुप्रिया जी, आपके प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महक जी, कोई भी पैक ले सकते हैं, जब कोई चीज बोयल होती है तो उसमें से उसकी महक तो आती ही है.
निशा: निशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, सिरका फलों के रस को फरमेन्ट करके बनाया जाता है और इसे खाने को प्रजर्व करने के काम लिया जाता है.
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूतन जी, पानी में थोडा़ सा नमक और थोडा़ सा तेल डाल दीजिये इससे नूडल्स नहीं चिपकेंगे.
bilaspur me.
निशा: पप्पू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहम्मद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जैस्सी जी, नूड्ल्स को उबालना है सीटी नही लगानी है, इसे बिना कुकर किसी भी बर्तन में उबाल सकते हैं.
निशा: वैशनवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Singapuri Chowmien kese bnate hai PLZ Tell me
निशा: भूवन जी, आप अपने स्वादानुसार डालना चाहें तो डाल सकते हैं
निशा: प्रीती जी, सिरका फलों के रस को फरमेन्ट करके बनाया जाता है और इसे खाने को प्रजर्व करने के काम लिया जाता है.
निशा: अंशु जी,कोई भी नूडल्स या हाफ बोयल चाऊमीन जो आपको पसन्द हों ले लीजिये.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा राजेश जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Very nice
निशा: शीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंखुडी़ जी, जब आप सारी वेजिटेबल को भूनते हैं तो उसी के साथ पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर सेक लीजिए और चाउमिन में डाल लीजिए.
निओशा: सुकीर्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.