आलू चिप्स - Potato Chips Recipe - Potato Crisp

कुरकुरे क्रिस्प आलू के चिप्स, आप इन्हें खाने से जितनी बचने की कोशिश करते हैं, इनका स्वाद आपको उतना ही खींच लेता है.
आलू के चिप्स दो तरह से बनाये जाते हैं.
- सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips) - इन्हें बनाने के लिये उबले आलू के चिप्स काट कर धूप में सुखा लेते हैं और इन्हें जब भी आवश्यकता होती है तल लेते हैं.
- दूसरी तरह से बिना उबाले हुये आलू के चिप्स (Spicy Potato Crips) आलू को काट कर, तुरन्त तल कर बनाये जाते हैं. आज हम बिना उबाले हुये आलू के चिप्स बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Chps - Potato Crips
- आलू - 3-4 (बड़े आकार के)
- तेल तलने के लिये
- फिटकरी - एक चने के बराबर
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Potato Chips
आलू के चिप्स बनाने के लिये आलू एक दम चिकने, लम्बे या गोल लेकिन आकार में एक जैसे हों. आलू कहीं से कटे फटे नही होने चाहिये. आलू को छीलिये और पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.

छिले आलू से आलू के चिप्स काटिये, आलू के चिप्स काटने के लिये, चिप्स कटर प्रयोग कर सकते हैँ या फूड प्रोसेसर में भी काटे जा सकते हैं या अच्छी धार वाले चाकू से पतले चिप्स काटे जा सकते हैं. किसी से भी आलू के चिप्स काटिये लेकिन वे पतले हों और एक ही मोटाई के हों. इस तरह के चिप्स बनाने के लिये आलू के चिप्स एकदम पतले काटे जाते हैं.
किसी बर्तन में 1 लीटर पानी ले लीजिये या इतना पानी जिसमें सारे कटे हुये चिप्स आसानी से डूब सकें, पानी में फिटकरी मिला कर घोल लीजिये. पानी में फिटकरी मिलाने से आलू के चिप्स का कलर बहुत अच्छा आता है. यदि फिटकरी उपलब्ध न हो तो फिटकरी की जगह एक टेबल चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है, आलू के चिप्स काट कर पानी में डुबा कर, आधा घंटे के लिये रखे रहने दीजिये.
चिप्स को पानी से निकालिये और साफ पानी से एक बार और अच्छी तरह धो लीजिये. चिप्स को पानी से निकाल कर, सूती कपड़े पर फैलाइये और ऊपर से भी किसी कपड़े से पोंछ कर सारा पानी हटा दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू के इतने चिप्स डालिये जितने कि तेल में डूब कर अच्छी तरह तले जा सकें. तेल का तापमान एकदम अधिक न हो, नहीं तो ये चिप्स जल्दी से सिक कर ब्राउन हो जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे. चिप्स को धीमी और मध्यम आग पर तलिये, एक बार के चिप्स तलने में 7 - 8 मिनिट तक समय लग जाता है. आलू के चिप्स के कुरकुरे होने पर कल्छी से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे आलू के चिप्स इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
चिप्स तलने के बाद, आलू के चिप्स पर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर मिला दीजिये. कुरकुरे आलू के चिप्स आप अभी खाइये और बचे आलू के चिप्स किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और महिने भर तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से चिप्स निकालिये और खाइये.
सुझाव
- व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स में लाहोरी नमक और हल्की सी काली मिर्च मिलायें.
- आलू के चिप्स पूरी तरह ठंडा होने तक खुले ही हवा में रहने दीजिये.
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: खुशी जी, पानी नार्मल ही लेना है.
निशा: प्रताप इसे alum कहते हैं.
निशा: आत्मा जी, वेबसाइट पर कई तरह के केक रेसिपी और बिस्किट रेसिपी उपलब्ध है, उन्हैं हमने ओवन में ही बनाया है.
naram naram bane kadak nahi bane kyon?
निशा: उमेश जी, आलू के चिप्स को अभी थोड़ी देर और तलते तो वह अवश्य क्रिस्पी बनते.
mere allo ke chips naram ur gile bante he. me ky karu . vegetable chips ko kurkre kse banya ja sakta he.
निशा: रानी इन्हैं धीमी और मीडियम गैस पर थोड़ी देर तक तलिये ये अच्छे और क्रिस्प बनेंगे.
निशा: सोनक जी, चिप्स के ढीले रहने का कारण है कि वे अभी कम सिके है, थोड़ा और सिकने पर वे क्रिस्प हो जाते, आप फिर से बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें अच्छी बनने लगती हैं.
aloo bhujiya namkeen ki recepi bta 2 pls
निशा: योगिता जी, आलू भुजिया नमकीन रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अभिशेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai alloo ke ke chips ko induction cooker mai fry kar raha tha lakin muje pata nahi chala ki oil ka temprature kitna rakhna chahiye kia app bata sakti hai ki chips ko fry karne ke liye oil ka temprature kitna hona chahiye or kitne minutes ke liye fry karna hai please
how much money get to start business.
निशा: शिवम, इसके वारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.
तुरटी या और कुछ ? . . . .
निशा: शोभा, फिटकरी -ALUM है.
निशा: शोभा सुखाये हुये आलू के चिप्स की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सुखाये आलू के चिप्स लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: विवेक चिप्स का कलर इतना अच्छा नहीं आता.
निशा: रवि, आप पका हुआ आलू लेंगे तो चिप्स सफेद बनेंगे.
Madam Ji hum baajre ki roti
kaise banye. kripya kar ke hamein banane ki vidhi batye.
Thanhk you.
निशा: बाजरे की रोटी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बाजरे की रोटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: संगीता, फिटकरी को alum कहते हैं ये मैडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
dhup ne aaloo ko sukha kar chips banane ka tarika batya please.
निशा: सोनू, धूप में सुखाये आलू के चिप्स की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर सुखाये हुये आलू चिप्स लिखकर, रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
i want know taht how muvh qty. we use tomato Powder in potato Chips.
Thanks,
Yatin
निशा: यतिन, इतने पोटाटो चिप्स में आधा छोटी चम्मच पर्याप्त है.