आलू चिप्स - Potato Chips Recipe - Potato Crisp

📅 18 अप्रैल 2011 👁 7.7 लाख बार देखी गई 💬 175 कमेंट ★ 4.3 (13564)

कुरकुरे क्रिस्प आलू के चिप्स, आप इन्हें खाने से जितनी बचने की कोशिश करते हैं, इनका स्वाद आपको उतना ही खींच लेता है.

आलू के चिप्स दो तरह से बनाये जाते हैं.

  • सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips) - इन्हें बनाने के लिये उबले आलू के चिप्स काट कर धूप में सुखा लेते हैं और इन्हें जब भी आवश्यकता होती है तल लेते हैं.
  • दूसरी तरह से बिना उबाले हुये आलू के चिप्स (Spicy Potato Crips) आलू को काट कर, तुरन्त तल कर बनाये जाते हैं. आज हम बिना उबाले हुये आलू के चिप्स बनायेंगे.
Read - Potato Chips Recipe - Potato Crisp Recipe In English
 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Chps - Potato Crips

  • आलू - 3-4   (बड़े आकार के)
  • तेल तलने के लिये
  • फिटकरी - एक चने के बराबर
  • नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)

विधि - How to make Potato Chips

आलू के चिप्स बनाने के लिये आलू एक दम चिकने, लम्बे या गोल लेकिन आकार में एक जैसे हों. आलू कहीं से कटे फटे नही होने चाहिये. आलू को छीलिये और पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.

छिले आलू से आलू के चिप्स काटिये, आलू के चिप्स काटने के लिये, चिप्स कटर प्रयोग कर सकते हैँ या फूड प्रोसेसर में भी काटे जा सकते हैं या अच्छी धार वाले चाकू से पतले चिप्स काटे जा सकते हैं. किसी से भी आलू के चिप्स काटिये लेकिन वे पतले हों और एक ही मोटाई के हों. इस तरह के चिप्स बनाने के लिये आलू के चिप्स एकदम पतले काटे जाते हैं.

किसी बर्तन में 1 लीटर पानी ले लीजिये या इतना पानी जिसमें सारे कटे हुये चिप्स आसानी से डूब सकें, पानी में फिटकरी मिला कर घोल लीजिये. पानी में फिटकरी मिलाने से आलू के चिप्स का कलर बहुत अच्छा आता है. यदि फिटकरी उपलब्ध न हो तो फिटकरी की जगह एक टेबल चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है, आलू के चिप्स काट कर पानी में डुबा कर, आधा घंटे के लिये रखे रहने दीजिये.

चिप्स को पानी से निकालिये और साफ पानी से एक बार और अच्छी तरह धो लीजिये. चिप्स को पानी से निकाल कर, सूती कपड़े पर फैलाइये और ऊपर से भी किसी कपड़े से पोंछ कर सारा पानी हटा दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू के इतने चिप्स डालिये जितने कि तेल में डूब कर अच्छी तरह तले जा सकें. तेल का तापमान एकदम अधिक न हो, नहीं तो ये चिप्स जल्दी से सिक कर ब्राउन हो जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे. चिप्स को धीमी और मध्यम आग पर तलिये, एक बार के चिप्स तलने में 7 - 8 मिनिट तक समय लग जाता है. आलू के चिप्स के कुरकुरे होने पर कल्छी से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे आलू के चिप्स इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

चिप्स तलने के बाद, आलू के चिप्स पर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर मिला दीजिये. कुरकुरे आलू के चिप्स आप अभी खाइये और बचे आलू के चिप्स किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और महिने भर तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से चिप्स निकालिये और खाइये.

सुझाव

  • व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स में लाहोरी नमक और हल्की सी काली मिर्च मिलायें.
  • आलू के चिप्स पूरी तरह ठंडा होने तक खुले ही हवा में रहने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (13564 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (175)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

saumya shukla
can u tell me how can i make chips, like lays tomato chips? if u know so plzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz tell me thanks.
archna
good taste
Ashish
Nishaji jaise aapne bataya waise hi mane banaya par chips crispy nahi bane ... chips dheele dheele se bane hai, taste to achha hi hai par aise khane mein maza nahi aata to cripsy karne ke liye kya kar sakte hai?? (meine chips cutter use kia hai par fitkari nahi use kari)

निशा
: आशिश, चिप्स कुरकुरे न होने का कारण आपने चिप्स को तेज आग पर तल दिया है, आप उन्हैं धीमी आग पर तलिये चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
neha saini
nishaji mai chips ko narmal paani mai hi dubda du fitkari dal kar.na jada garam na jada thanda...right?

निशा: पानी गरम और ठंडा नहीं करना है, सादा पानी लेना है.
ADITI
THANK YOU DIDI
Jyoti
Mam muje aapki recipe bhut aachi lgtï hai mam muje aap cone wali custerd ice cream btaiye
Bharti
Hi...

Yesterday I prepared the chips but they became a bit soggy after colling. taste was great but I dont know why they did not turn into the crispy ones. I made the chips using the chips cutter...please suggest...

निशा: भारती, चिप्स को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये, चिप्स को एक बार तलने में 6-7 मिनिट लग जाते हैं, इन बातों का ध्यान रखिये चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
KAMAL
CHIPS BANAKAR RAKH SAKTAI HAI


निशा: कमल, आप चिप्स बनाकर रख सकते हैं.
sarita
thanks mam,
sarita
how to make dry potato chips? please mam reply this question.

निशा: सरिता, ये चिप्स आपके लिये हम बहुत जल्दी बनायेंगे.
sunita
nisha ji boil aloo k chips ki recepie bataiye...
Rekha
Nisha g. Market me lays or uncle chips k jo chips milate h, unme masalo ka jesa flavour rahta h. Wase chips banana sikhaiye. Plz
reena
Madam aloo ko paani me dalne se kya fyada hota hai direct isko tal nahi sakte kya.

निशा:
रीना, आलू से स्टार्च हटाने के लिये पानी में डाला जाता है.
pratibha
Nisha ji , market mein chips mein different kinds of flavoures hote hein like pudina and tomato. yeh hum ghar par kaise bana sakte hai.

निशा: प्रतिभा, पोदीना पाउडर तो घर में पोदीना को पत्तियों को सुखाकर बनाया जा सकता है और आप चिप्स में डाल सकती हैं, लेकिन टोमोटो पाउडर नहीं बना सकते.
Mrs. Monika Dahiya
great recipe ,,,...muha.

mere husband jab so rahe the tab mene aalu kas liye.....or jab chai ke saath diye....to unka muh dekne layak tha..ke ye chips kon laya.


..thanks.
pooja
Dear Nishaji, hello, May SAIBABA bless you.
Me aapki jitni bhi tareef karoon, mujhe kam lagti hai, I cant express those words, pl. keep it up...............
Mamta Suri
Nisha Ji, hamare yahan aloo chips to boiled water me fitkari dal kar aloo ko usme 10-15 minute tak rakhte hai. Kya aisa hi karna hai.

निशा:
ममता, पीने वाला पानी नार्मल तापमान पर लेते हैं.
Mamta Suri
Thanks Nisha Ji, aapne bahut jaldi aloo chips ki recipe lik di. thankyou so much.
आलू के सेव ki recipe bhi please likhe.
Neeti
Ingredients:


11/2 cup freshly picked Rose Petals (Gulab Ke Patti)
3/4 cup boiling Water
1/4th tsp Cardamom Seeds
3/4th cup Sugar (Cheeni)
1/4th cup strained fresh Lemon Juice (Nimbu Ka Raas)
2/3rd cup Pomegranate Juice
5 cup cold Water

How to make gulab sharbat:

* Crush the rose petals with mortar and pestle and place them in a large bowl.
* Add the boiling water, then pour the mixture to a metal container and add cardamom seeds. set aside for 8 hours or overnight.
* Pour the rose-cardamom water through a muslin lined strainer set over a bowl.
* Add the sugar, and float the bowl over a hot water filled sink until the sugar dissolves.
* Remove from the hot water and filter it again.
* Cool it to room temperature.
* Combine all the ingredients in a pitcher and stir well.
* Serve in a glass half filled with crushed ice.
bul
nisha g gulab ka sharbat{taje gulab se) banane ki receipe batae please
anju gupta
Nisha ji, hamare yahan to barish ho rahi hai. meine moong dal bari banayi thi. unhe fan ki hawa mein sukhana para. sukh to gayi hain. lekin kharab to nahin hogi na?

निशा:
अंजू, बड़ी को जिस दिन धूप निकले उस दिन धूप में रख कर अच्छी तरह सुखा देना, जरा भी खराब नहीं होंगी.
pooja
nisha ji thanxxxxxxxxxxxxxxxxx alot apne allo ke chips ke receipe likhi main aaj hi ghar jakar try karungi, mere husband bahut khush honge thankxxxxxxxxxxxx
नियति
इस तरह के आलू के चिप्स को धुप नहीं लगानी क्या?सिर्फ कपड़े से पोंछ के ही तलने है क्या?या बिलकुल सुखा करके

निशा:
नियति, धूप में नहीं लगानी, सिर्फ कपड़े से पोंछ कर तलना है.