आलू चिप्स - Potato Chips Recipe - Potato Crisp

कुरकुरे क्रिस्प आलू के चिप्स, आप इन्हें खाने से जितनी बचने की कोशिश करते हैं, इनका स्वाद आपको उतना ही खींच लेता है.
आलू के चिप्स दो तरह से बनाये जाते हैं.
- सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips) - इन्हें बनाने के लिये उबले आलू के चिप्स काट कर धूप में सुखा लेते हैं और इन्हें जब भी आवश्यकता होती है तल लेते हैं.
- दूसरी तरह से बिना उबाले हुये आलू के चिप्स (Spicy Potato Crips) आलू को काट कर, तुरन्त तल कर बनाये जाते हैं. आज हम बिना उबाले हुये आलू के चिप्स बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Chps - Potato Crips
- आलू - 3-4 (बड़े आकार के)
- तेल तलने के लिये
- फिटकरी - एक चने के बराबर
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Potato Chips
आलू के चिप्स बनाने के लिये आलू एक दम चिकने, लम्बे या गोल लेकिन आकार में एक जैसे हों. आलू कहीं से कटे फटे नही होने चाहिये. आलू को छीलिये और पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.

छिले आलू से आलू के चिप्स काटिये, आलू के चिप्स काटने के लिये, चिप्स कटर प्रयोग कर सकते हैँ या फूड प्रोसेसर में भी काटे जा सकते हैं या अच्छी धार वाले चाकू से पतले चिप्स काटे जा सकते हैं. किसी से भी आलू के चिप्स काटिये लेकिन वे पतले हों और एक ही मोटाई के हों. इस तरह के चिप्स बनाने के लिये आलू के चिप्स एकदम पतले काटे जाते हैं.
किसी बर्तन में 1 लीटर पानी ले लीजिये या इतना पानी जिसमें सारे कटे हुये चिप्स आसानी से डूब सकें, पानी में फिटकरी मिला कर घोल लीजिये. पानी में फिटकरी मिलाने से आलू के चिप्स का कलर बहुत अच्छा आता है. यदि फिटकरी उपलब्ध न हो तो फिटकरी की जगह एक टेबल चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है, आलू के चिप्स काट कर पानी में डुबा कर, आधा घंटे के लिये रखे रहने दीजिये.
चिप्स को पानी से निकालिये और साफ पानी से एक बार और अच्छी तरह धो लीजिये. चिप्स को पानी से निकाल कर, सूती कपड़े पर फैलाइये और ऊपर से भी किसी कपड़े से पोंछ कर सारा पानी हटा दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू के इतने चिप्स डालिये जितने कि तेल में डूब कर अच्छी तरह तले जा सकें. तेल का तापमान एकदम अधिक न हो, नहीं तो ये चिप्स जल्दी से सिक कर ब्राउन हो जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे. चिप्स को धीमी और मध्यम आग पर तलिये, एक बार के चिप्स तलने में 7 - 8 मिनिट तक समय लग जाता है. आलू के चिप्स के कुरकुरे होने पर कल्छी से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे आलू के चिप्स इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
चिप्स तलने के बाद, आलू के चिप्स पर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर मिला दीजिये. कुरकुरे आलू के चिप्स आप अभी खाइये और बचे आलू के चिप्स किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और महिने भर तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से चिप्स निकालिये और खाइये.
सुझाव
- व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स में लाहोरी नमक और हल्की सी काली मिर्च मिलायें.
- आलू के चिप्स पूरी तरह ठंडा होने तक खुले ही हवा में रहने दीजिये.
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गुलशन जी, इन्हैं कच्चे आलू से ही बनाया जाता है.
निशा: चंद्रा जी, ये चिप्स हम घर इस तरह बनाते हैं, बिनिनेस के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
1> soyabean oil
ya
2> sonfloewr oil
निशा: जितेन्द्र जी, जो ओइल आप खाना पसन्द करें, आलू चिप्स किसी भी ओइल में बनाये जा सकते हैं.
chips ki shop mein wo direct bheege potatoes ko hot oil mein slice karte hain phir bhi wo salty nikalte hain. Maine poochha to usne bataya ki wo oil mein hi salt hota hai!!! Is it possible?
Alum k jgh vinegar use krte h to taste me change aaega kya.
निशा: श्रवन जी, 300 - 400 ग्राम चिप्स बन जायेंगे.
Thanks a lot... MayGod bless u.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शबनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धनराज जी, फिटकरी और सिरका को चिप्स का रंग अच्छा बनाने और सोफ्ट बनाने के लिये यूज किया जाता है, फिटकरी और सिरका दोनों ही किराना स्टोार पर आसानी से मिल जाते हैं.
hut jaldi laal ho ja rhe hi. maine bahut tarike use kiye lekin whiteness nhi arhi hi. pls koi tarika batane ka kast kre. pls mera business barbaad ho rha hi. pls help me.
9335365799 pls koi tarika batay.
me apki recipies dkhkr hi cooking seekh rhi hu...
निशा: नाजिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yummmmyyyy....
निशा: अल्का जी, फ्रेन्च फाई माइक्रोवेव करके तल कर ही बनाई जाती है, यदि सिर्फ माइक्रोवेव करके फ्रेन्च फ्राई बनायें तो अच्छी नहीं बनती.
निशा: ज्योति जी, ये आलू के चिप्स हमने तल कर बनाए है, इनके लिये आलू को उबालने की आवश्यकता नहीं है, आलू को ठंडे पानी में ही डालकर रखना है.
निशा: रामबाबू जी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है.
Today I made aaloo chips,m very haapy.All credit goes to you.Thanks a lot.
I m a working girl, no time for cooking classes.U help me alot.I tried mamy recipes as per your direction. U R MY BEST GUIDE.
THANKS A LOT.GOD BLESS U.
निशा: नाजो जी, काजू कतली रेसिपी मेरी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: गगन जी, अलसी में मसाले डालकर उसकी ड्राई मसाला अलसी चटनी बनाकर रख सकते हैं, आप उसे किसी सब्जी, करी, दाल और उसका परांठा बनाकर खाया जा सकता है.