आलू चिप्स - Potato Chips Recipe - Potato Crisp

कुरकुरे क्रिस्प आलू के चिप्स, आप इन्हें खाने से जितनी बचने की कोशिश करते हैं, इनका स्वाद आपको उतना ही खींच लेता है.
आलू के चिप्स दो तरह से बनाये जाते हैं.
- सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips) - इन्हें बनाने के लिये उबले आलू के चिप्स काट कर धूप में सुखा लेते हैं और इन्हें जब भी आवश्यकता होती है तल लेते हैं.
- दूसरी तरह से बिना उबाले हुये आलू के चिप्स (Spicy Potato Crips) आलू को काट कर, तुरन्त तल कर बनाये जाते हैं. आज हम बिना उबाले हुये आलू के चिप्स बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Chps - Potato Crips
- आलू - 3-4 (बड़े आकार के)
- तेल तलने के लिये
- फिटकरी - एक चने के बराबर
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Potato Chips
आलू के चिप्स बनाने के लिये आलू एक दम चिकने, लम्बे या गोल लेकिन आकार में एक जैसे हों. आलू कहीं से कटे फटे नही होने चाहिये. आलू को छीलिये और पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.

छिले आलू से आलू के चिप्स काटिये, आलू के चिप्स काटने के लिये, चिप्स कटर प्रयोग कर सकते हैँ या फूड प्रोसेसर में भी काटे जा सकते हैं या अच्छी धार वाले चाकू से पतले चिप्स काटे जा सकते हैं. किसी से भी आलू के चिप्स काटिये लेकिन वे पतले हों और एक ही मोटाई के हों. इस तरह के चिप्स बनाने के लिये आलू के चिप्स एकदम पतले काटे जाते हैं.
किसी बर्तन में 1 लीटर पानी ले लीजिये या इतना पानी जिसमें सारे कटे हुये चिप्स आसानी से डूब सकें, पानी में फिटकरी मिला कर घोल लीजिये. पानी में फिटकरी मिलाने से आलू के चिप्स का कलर बहुत अच्छा आता है. यदि फिटकरी उपलब्ध न हो तो फिटकरी की जगह एक टेबल चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है, आलू के चिप्स काट कर पानी में डुबा कर, आधा घंटे के लिये रखे रहने दीजिये.
चिप्स को पानी से निकालिये और साफ पानी से एक बार और अच्छी तरह धो लीजिये. चिप्स को पानी से निकाल कर, सूती कपड़े पर फैलाइये और ऊपर से भी किसी कपड़े से पोंछ कर सारा पानी हटा दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू के इतने चिप्स डालिये जितने कि तेल में डूब कर अच्छी तरह तले जा सकें. तेल का तापमान एकदम अधिक न हो, नहीं तो ये चिप्स जल्दी से सिक कर ब्राउन हो जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे. चिप्स को धीमी और मध्यम आग पर तलिये, एक बार के चिप्स तलने में 7 - 8 मिनिट तक समय लग जाता है. आलू के चिप्स के कुरकुरे होने पर कल्छी से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे आलू के चिप्स इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
चिप्स तलने के बाद, आलू के चिप्स पर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर मिला दीजिये. कुरकुरे आलू के चिप्स आप अभी खाइये और बचे आलू के चिप्स किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और महिने भर तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से चिप्स निकालिये और खाइये.
सुझाव
- व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स में लाहोरी नमक और हल्की सी काली मिर्च मिलायें.
- आलू के चिप्स पूरी तरह ठंडा होने तक खुले ही हवा में रहने दीजिये.
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधीर जी, महिने भर तक रख सकते हैं.
निशा: सुरभी जी, उबले आलू से बनी कई प्रकार की रैसिपी आपको मेरे वेबसाइट पर मिल जाएगी.
निशा: कैलाश जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसमें अमचूर पाउडर, चाट मसाला पाउडर डाल कर भी इसे ओर अधिक चटपटा बना सकते हैं.
निशा: हामिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्मा जी, चिप्स आप बनायें, पैकेट बनायें और बाजार में कोन्टेक्ट करें,काम अच्छा चलना चाहिये.
निशा: विकास जी, यह खराब नहीं होंगे.
निशा: आंद्रेस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बबिता जी, इसके लिये आलू पके हुये लीजिये, बिलकुल भी कसेला स्वाद नहीं आता, अच्छे चिप्स बनते हैं.
ex: tomato or cream or chilli
jaisa ki market me milta hai
Actually main mery biwi ko RAJIGARA LADOO ka bussiness suru karke dene wala hu kya aap usaki alag alag receipe bata sakate hain kya? Aur us ladoo main woh jada din acche rakhane keliye preservative use karana padata hain kya? I want commercial receipe.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राघव जी, पानी में फिटकरी मिलाने से आलू के चिप्स का कलर बहुत अच्छा आता है. यदि फिटकरी नहीं डालना चाहते हैं तो फिटकरी की जगह एक टेबल चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है,
Nisha Ji mithe aalo ki sabji kasy banai ja sakti hai
निशा: मधु जी, अगर आप मेथी आलू के बारे में पूंछ रही है, ये रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मेथी आलू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
God Bless You for giving all the excellent recipes we teach our children. Pls tell us the recipe of MURKA CHHENA.
Thnx
निशा: सुमन जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Hii.....
Thanx nisha ji ....
Meine potato chips ghar pr banaye bht hi ache bane the...thanx a lot....
Me job krti hu or meri next year shadi h .mujhe khana banana nhi aata.or time b nhi h k me khana banane mom se sikh saku.pr ap ki is site ki waja se bht help mili h.dil se thank u so much...
निशा: जोया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Alu chips adhe kache or adhe brawn ho jate h
निशा: सांगी जी, तेल में उतने ही चिप्स तलने के लिये डालें जितने कि कढ़ाई में आसानी से आ जाय, आग मीडियम रखें और चिप्स को कलछी से पलटते रहें, चिप्स एक जैसे बनकर तैयार होंगे और बहुत अच्छे बनेंगे.
I like your presentation I am interested in different Nasta from different comunity people send a copy to my email
aaloo ko upar se chilna nahi h kya
निशा: मोनू जी, आलू को छीलना है.
how to make makka chips, pls reply
thanks
निशा: अवश्य डाल सकते हैं