आलू चिप्स - Potato Chips Recipe - Potato Crisp

कुरकुरे क्रिस्प आलू के चिप्स, आप इन्हें खाने से जितनी बचने की कोशिश करते हैं, इनका स्वाद आपको उतना ही खींच लेता है.
आलू के चिप्स दो तरह से बनाये जाते हैं.
- सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips) - इन्हें बनाने के लिये उबले आलू के चिप्स काट कर धूप में सुखा लेते हैं और इन्हें जब भी आवश्यकता होती है तल लेते हैं.
- दूसरी तरह से बिना उबाले हुये आलू के चिप्स (Spicy Potato Crips) आलू को काट कर, तुरन्त तल कर बनाये जाते हैं. आज हम बिना उबाले हुये आलू के चिप्स बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Chps - Potato Crips
- आलू - 3-4 (बड़े आकार के)
- तेल तलने के लिये
- फिटकरी - एक चने के बराबर
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Potato Chips
आलू के चिप्स बनाने के लिये आलू एक दम चिकने, लम्बे या गोल लेकिन आकार में एक जैसे हों. आलू कहीं से कटे फटे नही होने चाहिये. आलू को छीलिये और पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.

छिले आलू से आलू के चिप्स काटिये, आलू के चिप्स काटने के लिये, चिप्स कटर प्रयोग कर सकते हैँ या फूड प्रोसेसर में भी काटे जा सकते हैं या अच्छी धार वाले चाकू से पतले चिप्स काटे जा सकते हैं. किसी से भी आलू के चिप्स काटिये लेकिन वे पतले हों और एक ही मोटाई के हों. इस तरह के चिप्स बनाने के लिये आलू के चिप्स एकदम पतले काटे जाते हैं.
किसी बर्तन में 1 लीटर पानी ले लीजिये या इतना पानी जिसमें सारे कटे हुये चिप्स आसानी से डूब सकें, पानी में फिटकरी मिला कर घोल लीजिये. पानी में फिटकरी मिलाने से आलू के चिप्स का कलर बहुत अच्छा आता है. यदि फिटकरी उपलब्ध न हो तो फिटकरी की जगह एक टेबल चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है, आलू के चिप्स काट कर पानी में डुबा कर, आधा घंटे के लिये रखे रहने दीजिये.
चिप्स को पानी से निकालिये और साफ पानी से एक बार और अच्छी तरह धो लीजिये. चिप्स को पानी से निकाल कर, सूती कपड़े पर फैलाइये और ऊपर से भी किसी कपड़े से पोंछ कर सारा पानी हटा दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू के इतने चिप्स डालिये जितने कि तेल में डूब कर अच्छी तरह तले जा सकें. तेल का तापमान एकदम अधिक न हो, नहीं तो ये चिप्स जल्दी से सिक कर ब्राउन हो जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे. चिप्स को धीमी और मध्यम आग पर तलिये, एक बार के चिप्स तलने में 7 - 8 मिनिट तक समय लग जाता है. आलू के चिप्स के कुरकुरे होने पर कल्छी से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे आलू के चिप्स इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
चिप्स तलने के बाद, आलू के चिप्स पर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर मिला दीजिये. कुरकुरे आलू के चिप्स आप अभी खाइये और बचे आलू के चिप्स किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और महिने भर तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से चिप्स निकालिये और खाइये.
सुझाव
- व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स में लाहोरी नमक और हल्की सी काली मिर्च मिलायें.
- आलू के चिप्स पूरी तरह ठंडा होने तक खुले ही हवा में रहने दीजिये.
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
plzzzzzz
निशा: मिर्च मसालों का उपयोग व्रत में कम किया जाता है. आप यदि व्रत में मिर्च खाते हैं तो डाल सकते हैं.
निशा: प्राची जी, चिप्स के लिये आलू पुराना लीजिये, चिप्स को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये, चिप्स को एक बार तलने में 6-7 मिनिट लग जाते हैं, इन बातों का ध्यान रखिये चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:साबा जी, अगर चिप्स में टमाटर पाउडर डाल दिया जाय तो ये टमाटर फ्लेवर में बन जायेंगे, टमाटर पाउडर बाजार में आसानी से मिल जाता हैं.
निशा: सरिता जी, चिप्स अगर कम उबाले जायं, अगर वह कच्चे रह जायें तो चिप्स सूखने पर काले हो जाते हैं.
निशा: रचना जी, कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें और कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
निशा: मिनी जी, चिप्स अगर कम उबाले जायं, अगर वह कच्चे रह जायें तो चिप्स सूखने पर काले हो जाते हैं.
निशा: लक्स जी, उन चिप्स में टमाटो पाउडर के साथ मसाला बनाकर डाला गया होता है, टमाटो पाउडर बाजार में उपलब्ध हैं, आप वह लाकर चिप्स में अपना मनपसन्द मसाला बनाकर डाल सकते हैं.
निशा: लक्की जी, चिप्स को काटने के बाद, फिटकरी के पानी में डुबोकर न रखा जाए, तो इनका रंग काला पड़ जाता है. कुछ वैराइटी के आलू काले पड़ जाते हैं. चिप्स के लिए पुराने आलू का इस्तेमाल करें.
निशा: अरविन्द जी, आप चाहे, तो इन्हें उबालकर पंखे की हवा में भी सुखा सकते हैं या फिर आप इनका पानी बदलकर इन्हें पानी में ही डूबे रहने दीजिए और बाद में उबालकर सुखा लीजिए.
निशा: दिव्या जी, आप उन्हें पंखे की हवा में सुखा लीजिए.
निशा: सोनल जी, आलू का फर्क होने की वजह से भी आलू के चिप्स का रंग काला हो सकता है. आलू के चिप्स को काटने के बाद फिटकरी के पानी में धोने से ये सफेद रहते हैं.
निशा: सबा जी, आप जो भी तेल में खाना पसंद करती है, उसका इस्तेमाल कर सकती हैं, अपने पसन्द के तेल में ये अच्छे लगते हैं.
निशा: रवी जी, 1 छोटी चम्मच से कम नमक और/4 छोटी चम्मच काली मिर्च डाल सकते हैं, आप चाहें तो चिप्स में लाल मिर्च भी डाल सकते हैं, अगर आप लाल मिर्च डाल रहे हैं तब काली मिर्च न डालें.
निशा: ओमदत्त जी, धन्यवाद.
निशा: रूचि जी, नए आलू या आलू मीठे हो, तब चिप्स तलते समय लाल हो जाते हैं. आलू के चिप्स पुराने आलू से ही बनाइए और सफेद रखने के लिए चिप्स काटने के बाद फिटकरी के पानी में जरूर डालें.
निशा: सुधाकर जी, आलू का फर्क होने की वजह से भी आलू के चिप्स का रंग लाल हो सकता है. आलू के चिप्स को काटने के बाद फिटकरी के पानी में धोने से ये सफेद रहते हैं.
निशा: संदीप जी, फिटकरी alum को कहते हैं. यह किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाता है.
Thank you for giving such wonderful recipes.
निशा: अनीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: कीर्ति जी, आलू के चिप्स को फिटकरी के पानी में धोने से चिप्स सफेद रहते हैं.
निशा: आलम जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, आलू का फरक हो सकता है, और आलू को फिटकिरी के पानी में रखने से चिप्स का कलर सफेद आता है.
Bcoz last time meine aloo k chips directly tel mein tale the toh kurkure nhi bane
निशा: स्नेहल जी, आलू के कटे चिप्स को फिटकिरी के पानी में डालने से उनका कलर अच्छा आता है, आप इन्हैं फिटकिरी के पानी नहीं डालेंगे तो भी ये क्रिस्पी तो बनेंगे.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, चिप्स बनने के बाद तो कुछ नहीं कर सकते हैं.
I want to open my factory for chips and different to other chips like balaji and lays and other types in test .....
So kya muje bta skte he ki uski recipe...and uske liye masale kon se dalenge....
our uske liye machinery konsi our kahase milegi....
please.........