क्रीमी पास्ता - Creamy Pasta Recipe

📅 6 फरवरी 2011 👁 8.4 लाख बार देखी गई 💬 242 कमेंट ★ 3.0 (16155)


कोई भी खाना जब सरहदों को पार करके दूसरे देश में जाता है तो वहां के स्वाद के अनुसार परिवर्तित हो जाता है. पास्ता भी इसका अपवाद नहीं है. व्हाइट सास और टोमाटो सास के बजाय क्रीम में बना पास्ता मेरे सारे परिवार को इटैलियन पास्ता के बजाय अधिक पसंद आता है. आप भी इसे बनाकर देखिये.

Read - Creamy Pasta Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Pasta

  • पास्ता - 200 ग्राम (2 कप)
  • पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर और शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटे हुये)
  • ताजे हरे मटर के दाने - आधा कप
  • मक्खन - 2 टेबल स्पून
  • क्रीम - 100 ग्राम (आधा कप)
  • नमक - स्वादानुसा (1 छोटी चम्मच)
  • अदरक - एक इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लिया)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नीबू - एक छोटा सा
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Creamy Pasta

पास्ता पैकेट से प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी (पास्ता से तीन गुना पानी) लेकर गरम करने रखिये कि पास्ता उसमें अच्छी तरह उबाला जा सके. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 1-2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, पास्ता पानी में डालिये और उबलने दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर बाद पास्ता को चमचे से चलाते रहिये. पास्ता में उबाल आने पर आग धीमी कर दीजिये, लगभग 15-20 मिनिट में पास्ता पक जाता है, पास्ता को हाथ से दबाकर देख सकते हैं, पास्ता नरम हो गया है.

पास्ता उबालने रख कर सारी सब्जियां बारीक काट कर तैयार कर लीजिये.

उबले हुये पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दिया और उसके ऊपर ठंडा पानी डाल दिया ताकि उसका चिपचिपा पन निकल जाय.

कढाई में मक्खन डालकर गरम करने रखिये, अदरक और सारी सब्जिया डाल दीजिये, सब्जियों को चमचे से चलाया और ढककर 2 मिनिट तक पका लीजिये.  सब्जियां थोड़ी नरम हो जाने के बाद, क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट पका लीजिये. अब पास्ता डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पास्ता को पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. पास्ता में नीबू का रस और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

लाजबाव क्रीमी पास्ता तैयार है. गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये. यह बताना न भूलिये कि आपको ये क्रीमी पास्ता कैसा लगा.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (16155 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (242)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

asha
very nice......
siddhant
really good recipe. awesome and excellent!
sagarsingh
i love ;; pasta plz tell me
sagarsingh
i love ;; pasta plz tell me
vandana bajaj
It is very good site for different tastes.
neetu
Can we use malai instead of cream
neha
Hi nishaji,
Your recipies are very good. i like them all.... Will you please get me the recipe of vegetable patties. i would love to prepare those at home.....

Regards,
Neha
निशा: जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
neha
Hi nishaji,
Your recipies are very good. i like them all.... Will you please get me the recipe of KFC veg strips. i would love to prepare those at home.....

Regards,
Neha
Bijal Panchal
this recipe is very delicious and i like it .

aapki ye site me se mene bahut recipe banayi hai or bahot kuch sikhane ko mila

Thanks
kashish Kulshrestha
I have tried it today n its yummy...can you please tell me the recipe of Manchurian...plz
निशा: कशिश, वेज मंचूरियन की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज मंचूरियन लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
tamilarasi
hai nisha , creamy pasta is excellent .i have added oregano in this . its more tastier try out .thanx for the recipie
surabhi
very nice recipe
simran
this recipe is very delicious and i like it . you are the best
Ritu kochhar
Hello nisha ji plz aap mujhe pasta k liye white sauce ki recipe bta do
निशा: रितु, मैं कोशिश करूंगी.
harshita
its good
tewtfghjn
prachi
yaa lajawab recipe hai yummmmmmmmmmm........
Bikran khatoi
pasta is gud teste
Abby
Too good :-)
tanzeel
its veryyy deliciousss n tastyyyy !! love u nishamadhulika ji.
निशा: तनजील, बहुत बहुत धन्यवाद.
armaan
hi nisha ji
Mughe machroni banane ka tarika batayir plz i love macchroni pasta
निशा: अरमान, जी अवश्य मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Riya Izralia
Nisha Ji aapki har recipe is fab this is also very nice but the fact is aapki har recipe mein aise ingrediants hote hai jo easily market mein mil jate .I LUV YOUR SITE VERY MUCH.Its AWESOME!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
निशा रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanika anand
Nisha ji
i will try this today to make.
thank u so much for sharing your recipies with us.
निशा: कनिका, बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja mishra
it was really very easy and very tasty nisha ji and ofcouse very colourful.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Asha
Sounds good . i was looking for a simple pasta recipe for my kids & i'll try it at home all the best nisha
Nutan
Thnq nishaji......आपकी ये recipe.....बहुत अचछी है।
Muyal
very good recipe. I will try this today itself.
bimla batra
Amazing recipe
ravi
pasta kea liye white souce bhi bana sktea hai n.
निशा: रवि, जी हां बना सकते हैं.
bhawna bansal
mam ek bat batao ye jo ap cup ka hisab batate ho ki 1/2 cup dalna h ya kuch b anti ji ye konsa cup hota h coffe vala ya jo chote cup hote h vo plcc mje is bat ka solution batao m bhut jayda confused hu is bat me mere pasta kahne ka bhut man h fir he m try kr skugi anti plc m waiting for ur rply
निशा: भावना, नापने के लिये बाजार में स्टेन्डर्ड कप आते हैं, आप अनुपात को समझते हुये अपने घर में होने वाले चाय के जो थोड़े बड़े कप होते हैं उनसे नाप ले सकती हैं,थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप हर चीज बनाने लगेंगी.
raka
ta ka kare sant se pasta thuso jayda chechiaao mat.