क्रीमी पास्ता - Creamy Pasta Recipe

कोई भी खाना जब सरहदों को पार करके दूसरे देश में जाता है तो वहां के स्वाद के अनुसार परिवर्तित हो जाता है. पास्ता भी इसका अपवाद नहीं है. व्हाइट सास और टोमाटो सास के बजाय क्रीम में बना पास्ता मेरे सारे परिवार को इटैलियन पास्ता के बजाय अधिक पसंद आता है. आप भी इसे बनाकर देखिये.
Read - Creamy Pasta Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Pasta
- पास्ता - 200 ग्राम (2 कप)
- पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटा हुआ)
- गाजर और शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटे हुये)
- ताजे हरे मटर के दाने - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसा (1 छोटी चम्मच)
- अदरक - एक इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लिया)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नीबू - एक छोटा सा
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Creamy Pasta
पास्ता पैकेट से प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी (पास्ता से तीन गुना पानी) लेकर गरम करने रखिये कि पास्ता उसमें अच्छी तरह उबाला जा सके. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 1-2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, पास्ता पानी में डालिये और उबलने दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर बाद पास्ता को चमचे से चलाते रहिये. पास्ता में उबाल आने पर आग धीमी कर दीजिये, लगभग 15-20 मिनिट में पास्ता पक जाता है, पास्ता को हाथ से दबाकर देख सकते हैं, पास्ता नरम हो गया है.
पास्ता उबालने रख कर सारी सब्जियां बारीक काट कर तैयार कर लीजिये.

उबले हुये पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दिया और उसके ऊपर ठंडा पानी डाल दिया ताकि उसका चिपचिपा पन निकल जाय.
कढाई में मक्खन डालकर गरम करने रखिये, अदरक और सारी सब्जिया डाल दीजिये, सब्जियों को चमचे से चलाया और ढककर 2 मिनिट तक पका लीजिये. सब्जियां थोड़ी नरम हो जाने के बाद, क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट पका लीजिये. अब पास्ता डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पास्ता को पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. पास्ता में नीबू का रस और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
लाजबाव क्रीमी पास्ता तैयार है. गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये. यह बताना न भूलिये कि आपको ये क्रीमी पास्ता कैसा लगा.
कमेंट (242)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Bahut Hi Lajwab He
Please All recipe Ki aek Book Print Karwaen
Thanks
निशा: जगजीत जी, हम कोशिश करेंगे.
निशा: निशाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
First I made with 200 gm pasta.
Evrybody liked so much, that today am making double quantity.
No dinner only creamy pasta.
Thank u very much.
Thanx Nisha g
Kuch recipes main white sauce maida, butter aur milk se banaya gya hai..kya (maida-milk wala) aur apka cream wala ek hi hai?
usko vo pasta in white sause bolte hain aur apka creamy pasta?
निशा: शिखा जी, दोनों रेसिपी अलग है. ये क्रीमी पास्ता है , इसमें क्रीम डाली जाती है.पास्ता में व्हाइट सास डालकर भी बनाया जाता है, वह भी अच्छा बनता है.
निशा: देव जी, डेयरी से हैवी क्रीम ले सकते हैं, या अमूल की फ्रेस क्रीम ले लीजिये. दोनों ही पास्ता में डालने के लिये अच्छी हैं.
it is very delicious recpie.thanks meri family ko bhi pasand ayi
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमन्त जी हां अवश्य किया जा सकता है.
m aj hi apki dish bnane ka try krti hu.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आस्था जी, क्रीम का स्वाद हल्का मीठा होता है, इसे पास्ता में डालकर बनाइये, आपको पसन्द आयेगा.
निशा: राधा जी हां अवश्य बन सकता है, भगोना भारी तले का हो ताकि केक अच्छी तरह बेक हो सके.
निशा: अनिरुद्ध जी हां ये कुकिंग वीडियो बनाने की वजय से हमने इतने तरह के खाने खाये हैं, जो बिना इसके सम्भव ही नहीं था, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kuch important
निशा: खुशबू, पास्ता को उबालते समय थोड़ा ध्यान रख लीजिये कि वह बहुत अधिक न उबल जाय और कच्चा भी न रहे, वीडियो देखिये और पास्ता बनाइये, आप अच्छा पास्ता बना लेंगे.
निशा: हेमन्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता, जी हां मैं हाउस वाइफ हूँ.
निशा: सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, हां मलाई यूज कर सकते हैं. ग्रेवी भुनी छिली हुई यूज करते हैं, या कच्चे दाने भिगो कर छील कर यूज करते हैं.
निशा: कोमल, ये पास्ता हमने क्रीम के स्वाद में बहुत ही कम मसालों के साथ बनाया है, आप टमाटर और प्याज डाल अवश्य डाल सकती हैं.
निशा: मंजना जी अवश्य बनाइये.
निशा: प्रभजीत जी, हमने ये पास्ता कम मसाले का बनाया है, अपनी पसन्द से कोई भी मसाला डाला जा सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
पास्ता खाकर मज़ा आगया आपकी बताई गई रेसिपी मुझे मेरी वाइफ व मेरे बच्चों को बहुत पसंद हैं । हमारा सन्डे आपकी बताई रेसिपी के नाम ही जाता है
निशा: दुर्गेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
and you are just awesome !!!!!
निशा: सोनल जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.