क्रीमी पास्ता - Creamy Pasta Recipe

कोई भी खाना जब सरहदों को पार करके दूसरे देश में जाता है तो वहां के स्वाद के अनुसार परिवर्तित हो जाता है. पास्ता भी इसका अपवाद नहीं है. व्हाइट सास और टोमाटो सास के बजाय क्रीम में बना पास्ता मेरे सारे परिवार को इटैलियन पास्ता के बजाय अधिक पसंद आता है. आप भी इसे बनाकर देखिये.
Read - Creamy Pasta Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Pasta
- पास्ता - 200 ग्राम (2 कप)
- पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटा हुआ)
- गाजर और शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटे हुये)
- ताजे हरे मटर के दाने - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसा (1 छोटी चम्मच)
- अदरक - एक इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लिया)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नीबू - एक छोटा सा
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Creamy Pasta
पास्ता पैकेट से प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी (पास्ता से तीन गुना पानी) लेकर गरम करने रखिये कि पास्ता उसमें अच्छी तरह उबाला जा सके. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 1-2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, पास्ता पानी में डालिये और उबलने दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर बाद पास्ता को चमचे से चलाते रहिये. पास्ता में उबाल आने पर आग धीमी कर दीजिये, लगभग 15-20 मिनिट में पास्ता पक जाता है, पास्ता को हाथ से दबाकर देख सकते हैं, पास्ता नरम हो गया है.
पास्ता उबालने रख कर सारी सब्जियां बारीक काट कर तैयार कर लीजिये.

उबले हुये पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दिया और उसके ऊपर ठंडा पानी डाल दिया ताकि उसका चिपचिपा पन निकल जाय.
कढाई में मक्खन डालकर गरम करने रखिये, अदरक और सारी सब्जिया डाल दीजिये, सब्जियों को चमचे से चलाया और ढककर 2 मिनिट तक पका लीजिये. सब्जियां थोड़ी नरम हो जाने के बाद, क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट पका लीजिये. अब पास्ता डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पास्ता को पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. पास्ता में नीबू का रस और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
लाजबाव क्रीमी पास्ता तैयार है. गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये. यह बताना न भूलिये कि आपको ये क्रीमी पास्ता कैसा लगा.
कमेंट (242)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजली जी, क्रीमी पास्ता में क्रीम मुख्य इंग्रीडिएंट है आप इसमें स्वाद के लिए मेयोनीज डाल सकते हैं.
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिता जी, जिस तरह से क्रीमी पास्ता में क्रीम का यूज किया गया है उसी तरह से मेयोनीज का यूज किया जा सकता है.
निशा: हितेश जी, आप इसके लिए अमूल की फ्रेश क्रीम का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: चित्रा जी, आप इसे यूज करके देख सकते हैं.
निशा: ईशा जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: अर्चित जी, धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, मैदा, सूजी, चावल के आटे सभी वैराइटी के पास्ता बने होते हैं.
Recepie to bhot achi hain par kya ap ye bta sakte hain restaurant k creamy pasta me jo sweetness hoti h wo hm is receipe me kese dal skte hain.....??
निशा: वर्चस्वी जी, हल्की सी स्वीटनैस क्रीम की वजह से होती है, आप इसमें क्रीम और थोड़ी सी चीनी डाल सकते हैं, क्रिमी और स्वीट पास्ता बन कर तैयार हो जायेगा.
निशा: उषा जी, हां, पास्ता में चीज़ डाल सकते हैं. मॉजेरिला चीज़ डाला जा सकता है.
निशा: देवा जी, धन्यवाद.
निशा: ऎश जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार सामग्रियां डालकर इसे बना सकते हैं.
निशा: यह प्लेन फ्लोर यानिकि मैदा है.
निशा: स्वीटी जी, हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: श्रुति जी, धन्यवाद.
निशा: किरण जी, आप इसमें अॉरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स और अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: शिवानी जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट पर अपनी पसंदानुसार रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: अमित जी, क्रीमी पास्ता में इन सब चीजों की आवश्यकता नही.
I'm from Punjab m hmesha aap ki recipes bnati mujhe or mere muma hmesha aapki recipes try krte hai..u make me queen of.my home kitchen thankew so much..I really liked ur recipes.. :-*
निशा: रूप जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. ये सब आपकी ही मेहनत का नतीजा है.
निकिता जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, यह अमूल क्रीम ही है. आप मलाई या अन्य ब्रान्ड्स की क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
निशा: सलोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, हाँ अवश्य कर सकते हैं.
निशा: पदमा जी, उपयोग कर सकते हैं पर बहुत कम मात्रा में.
निशा: अलिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.