क्रीमी पास्ता - Creamy Pasta Recipe

कोई भी खाना जब सरहदों को पार करके दूसरे देश में जाता है तो वहां के स्वाद के अनुसार परिवर्तित हो जाता है. पास्ता भी इसका अपवाद नहीं है. व्हाइट सास और टोमाटो सास के बजाय क्रीम में बना पास्ता मेरे सारे परिवार को इटैलियन पास्ता के बजाय अधिक पसंद आता है. आप भी इसे बनाकर देखिये.
Read - Creamy Pasta Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Pasta
- पास्ता - 200 ग्राम (2 कप)
- पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटा हुआ)
- गाजर और शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटे हुये)
- ताजे हरे मटर के दाने - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसा (1 छोटी चम्मच)
- अदरक - एक इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लिया)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नीबू - एक छोटा सा
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Creamy Pasta
पास्ता पैकेट से प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी (पास्ता से तीन गुना पानी) लेकर गरम करने रखिये कि पास्ता उसमें अच्छी तरह उबाला जा सके. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 1-2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, पास्ता पानी में डालिये और उबलने दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर बाद पास्ता को चमचे से चलाते रहिये. पास्ता में उबाल आने पर आग धीमी कर दीजिये, लगभग 15-20 मिनिट में पास्ता पक जाता है, पास्ता को हाथ से दबाकर देख सकते हैं, पास्ता नरम हो गया है.
पास्ता उबालने रख कर सारी सब्जियां बारीक काट कर तैयार कर लीजिये.

उबले हुये पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दिया और उसके ऊपर ठंडा पानी डाल दिया ताकि उसका चिपचिपा पन निकल जाय.
कढाई में मक्खन डालकर गरम करने रखिये, अदरक और सारी सब्जिया डाल दीजिये, सब्जियों को चमचे से चलाया और ढककर 2 मिनिट तक पका लीजिये. सब्जियां थोड़ी नरम हो जाने के बाद, क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट पका लीजिये. अब पास्ता डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पास्ता को पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. पास्ता में नीबू का रस और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
लाजबाव क्रीमी पास्ता तैयार है. गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये. यह बताना न भूलिये कि आपको ये क्रीमी पास्ता कैसा लगा.
कमेंट (242)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
But plz plz tell me hw can i cook tasty red pasta...plz share yummy fed pasta recipe...Mam ur recipies are loved at my home... :-)
निशा: अनुराधा जी, मैं इसे भी बनाने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: हैरी जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भगवत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, क्रीम बाजार से आसानी से मिल जाती है, क्रीम के लिये कच्चे दूध को फैंटा जाता है, और ऊपर तैर कर आई हुई क्रीम को निकाल लिया जाता है, जिसके लिये मेहनत ज्यादा करनी होती है.
निशा: सुरभी जी, मैं जल्द ही शेयर करूंगी. धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदिल जी, क्रीम नहीं फटेगी.
निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोविंद जी, आप इसमें फ्रैश क्रीम का उपयोग कीजिए.
I really like this recipe
निशा: फाल्गुनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, क्रीम यानी मिल्क क्रीम. यह सामान्यतया सभी ग्रोसरी की दुकानों पर मिल जाती है. भारत में अमूल ब्रांड की क्रीम तो बहुत लोकप्रिय है.
निशा: प्रियंका जी, आप उसके बिना भी बना सकती हैं.
निशा: ममता जी, आप इसमें मिल्क या पानी का उपयोग कर सकती हैं ग्रेवी के लिए.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सबीना जी, पास्ता बिना मटर के बनायें, अच्छा बनता है और क्रीम की तरह ही मलाई भी मिला सकते हैं.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनजिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bohot easy ho jati hai.
thank u so much!!
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वपनिल जी, आप इन्हैं अवश्य डालिये.
निशा: मिताली जी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिताली जी, फुल क्रीम दूध को फ्रिज में रख दीजिये और ऊपर जो परत आ जायें उसे उतार लीजिये, वही क्रीम होती है. मलाई उतार कर फ्रिज में रखी है, उसे फैंट कर प्याली में निकाल लीजिये, वह भी क्रीम के रूप में काम आयेगी.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.