ब्रेड का हलवा - Bread Halwa Recipe

📅 15 जनवरी 2011 👁 3.8 लाख बार देखी गई 💬 63 कमेंट ★ 3.4 (6097)

ब्रेड का हलवा बनाने के लिये आप सूखी ब्रेड का चूरे से ब्रेड का हलवा बना सकते हैं. ब्रेड के छोटे छोटे टुकडे करके इसे घी में तल कर भी ब्रेड का हलवा बना सकते है लेकिन ब्रेड के छोटे छोटे टुकडों को कड़ाही में भूनकर हलवा बनाना अधिक सुविधा जनक लगता है.

आइये ब्रेड का हलवा बनाना शुरू करते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Halwa

  • ब्रेड स्लाइस - 5
  • दूध- 300 मि. ली.
  • चीनी- ⅓ कप (50 से 60 ग्राम)
  • घी- 2 से 3 टेबल स्पून
  • काजू - 10 से 12
  • बादाम - 10 से 12
  • इलायची- 4 (पाउडर बना लीजिए)

विधि - How to make Bread ka halwa

ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये. कढ़ाही में 2 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिये. घी के पिघलने पर इसमें ब्रेड के टुकड़े डालिये और इन्हें चमचे से चलाते हुए मीडियम और धीमी आग पर हल्की ब्राउन होने तक भून लीजिये.

भुने हुये ब्रेड के टुकड़े में दूध और चीनी डालिये. ब्रेड को नरम होने तक पकने दीजिए. इसी बीच काजू और बादाम को पतला पतला काट लीजिए. बीच-बीच में ब्रेड को चमचे से दबाकर ब्रेड के टुकड़ों को और बारीक कर दीजिये.  इसमें थोड़ा और घी डालकर हलवे को 1 से 2 मिनिट और पकाइये.  थोड़े से बादाम काजू बचा कर हलवे में सारे कतरे हुये काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिये. हलवे के ऊपर बचा हुआ घी डाल दीजिए. 

ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) तैयार है. ब्रेड के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर बादाम काजू डालकर सजाइये. गरमागरम ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) परोसिये और खाइये.

सुझाव

आटे या मैदा किसी भी तरह की ब्रेड हलवा के लिये ली जा सकती हैं. यदि आप चाहें तो मल्टीग्रेन ब्रेड भी ले सकते है. हर तरह के ब्रेड के हलवा (Bread Halwa) का अपना अलग स्वाद होता है.

Indian Halwa Recipes

Bread Halwa Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (6097 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (63)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ruchi
hi nisha ji
maine aapki kai recipee try ki sabhi achchi bani
aap plz. soyabean chaap bnane ki recipee likhe bina tari wali maine aapse pehle bhi req. ki per aapka koi reply nahi aaya i hope aap ab reply zarur karegi.
with regards
leena
ye to bahut hi easy reciepi hai.... i like it.... thank u mam.