ब्रेड का हलवा - Bread Halwa Recipe

ब्रेड का हलवा बनाने के लिये आप सूखी ब्रेड का चूरे से ब्रेड का हलवा बना सकते हैं. ब्रेड के छोटे छोटे टुकडे करके इसे घी में तल कर भी ब्रेड का हलवा बना सकते है लेकिन ब्रेड के छोटे छोटे टुकडों को कड़ाही में भूनकर हलवा बनाना अधिक सुविधा जनक लगता है.
आइये ब्रेड का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
- Read this recipe in English - Bread Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Halwa
- ब्रेड स्लाइस - 5
- दूध- 300 मि. ली.
- चीनी- ⅓ कप (50 से 60 ग्राम)
- घी- 2 से 3 टेबल स्पून
- काजू - 10 से 12
- बादाम - 10 से 12
- इलायची- 4 (पाउडर बना लीजिए)
विधि - How to make Bread ka halwa
ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये. कढ़ाही में 2 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिये. घी के पिघलने पर इसमें ब्रेड के टुकड़े डालिये और इन्हें चमचे से चलाते हुए मीडियम और धीमी आग पर हल्की ब्राउन होने तक भून लीजिये.

भुने हुये ब्रेड के टुकड़े में दूध और चीनी डालिये. ब्रेड को नरम होने तक पकने दीजिए. इसी बीच काजू और बादाम को पतला पतला काट लीजिए. बीच-बीच में ब्रेड को चमचे से दबाकर ब्रेड के टुकड़ों को और बारीक कर दीजिये. इसमें थोड़ा और घी डालकर हलवे को 1 से 2 मिनिट और पकाइये. थोड़े से बादाम काजू बचा कर हलवे में सारे कतरे हुये काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिये. हलवे के ऊपर बचा हुआ घी डाल दीजिए.
ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) तैयार है. ब्रेड के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर बादाम काजू डालकर सजाइये. गरमागरम ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) परोसिये और खाइये.
सुझाव
आटे या मैदा किसी भी तरह की ब्रेड हलवा के लिये ली जा सकती हैं. यदि आप चाहें तो मल्टीग्रेन ब्रेड भी ले सकते है. हर तरह के ब्रेड के हलवा (Bread Halwa) का अपना अलग स्वाद होता है.
- Atta Halwa Recipe – Wheat Flour Halwa
- Badam Ka Halwa, Almond Fudge
- Aloo Ka Halwa Recipe – Potato Halwa
- Cheekoo Halwa Recipe – Chikoo Halwa
- Kaddu Halwa – Butternut Squash Halva Recipe
- Vermicelli Halwa – Sevai Halwa
- Groundnut Halwa Recipe
- Gajar Halwa Recipe
- Sooji ka Halwa
- Lauki ka halwa
- Moong ka Halwa
Bread Halwa Recipe video
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भक्ति जी, धन्यवाद.
Great Experience..
delicious taste .
Thanks mam.
निशा: सतीश जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: ऊषा जी, घी कम होने पर एसा हो सकता है.
Achi recipi h aapki thank u
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u mam
निशा: साक्क्षी जी, इतना हलवा 4-5 सदस्यों के लिये पर्याप्त है.
Plz give me your mbl no..
Mujhe apka recipe bahut achha lagta he.
Mujhe kuch v khana banana nahi aata tha lekin avi apka website dekh kar mujhe khana banake bahut idea aageya
Thans & Regards
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for good performance always for you.
Thanks & regards.
I am job person hence could not able to wake up early morning and prepare my breakfast but my friends told me check nisha madulika web site. I can checked the site and found the amazing results and now i can prepare my break fast my self in shorter time.
Thanks a lot Nisha ji
surendra
निशा: सुरेन्द्र जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अंजली जी, सबसे पहले ब्रेड को ही भूना है.
thanx a lot!!
निशा; पारुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipes are very simple .... I like all
I m trying some of them make me sooo happy when my family my teacher my friends give compliment
thank you sooooooooooooooooooooo much
निशा: शिना, आप मेहनत और मन से किसी काम को करते हैं तो आपको अच्छे कमेन्ट मिलते है, बहुत बहुत धन्यवाद.
ur recipes r so simple......I like all..
I m trying some and make me very happy when get compliments by my famile,
निशा: उमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.