ब्रेड का हलवा - Bread Halwa Recipe

ब्रेड का हलवा बनाने के लिये आप सूखी ब्रेड का चूरे से ब्रेड का हलवा बना सकते हैं. ब्रेड के छोटे छोटे टुकडे करके इसे घी में तल कर भी ब्रेड का हलवा बना सकते है लेकिन ब्रेड के छोटे छोटे टुकडों को कड़ाही में भूनकर हलवा बनाना अधिक सुविधा जनक लगता है.
आइये ब्रेड का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
- Read this recipe in English - Bread Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Halwa
- ब्रेड स्लाइस - 5
- दूध- 300 मि. ली.
- चीनी- ⅓ कप (50 से 60 ग्राम)
- घी- 2 से 3 टेबल स्पून
- काजू - 10 से 12
- बादाम - 10 से 12
- इलायची- 4 (पाउडर बना लीजिए)
विधि - How to make Bread ka halwa
ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये. कढ़ाही में 2 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिये. घी के पिघलने पर इसमें ब्रेड के टुकड़े डालिये और इन्हें चमचे से चलाते हुए मीडियम और धीमी आग पर हल्की ब्राउन होने तक भून लीजिये.

भुने हुये ब्रेड के टुकड़े में दूध और चीनी डालिये. ब्रेड को नरम होने तक पकने दीजिए. इसी बीच काजू और बादाम को पतला पतला काट लीजिए. बीच-बीच में ब्रेड को चमचे से दबाकर ब्रेड के टुकड़ों को और बारीक कर दीजिये. इसमें थोड़ा और घी डालकर हलवे को 1 से 2 मिनिट और पकाइये. थोड़े से बादाम काजू बचा कर हलवे में सारे कतरे हुये काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिये. हलवे के ऊपर बचा हुआ घी डाल दीजिए.
ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) तैयार है. ब्रेड के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर बादाम काजू डालकर सजाइये. गरमागरम ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) परोसिये और खाइये.
सुझाव
आटे या मैदा किसी भी तरह की ब्रेड हलवा के लिये ली जा सकती हैं. यदि आप चाहें तो मल्टीग्रेन ब्रेड भी ले सकते है. हर तरह के ब्रेड के हलवा (Bread Halwa) का अपना अलग स्वाद होता है.
- Atta Halwa Recipe – Wheat Flour Halwa
- Badam Ka Halwa, Almond Fudge
- Aloo Ka Halwa Recipe – Potato Halwa
- Cheekoo Halwa Recipe – Chikoo Halwa
- Kaddu Halwa – Butternut Squash Halva Recipe
- Vermicelli Halwa – Sevai Halwa
- Groundnut Halwa Recipe
- Gajar Halwa Recipe
- Sooji ka Halwa
- Lauki ka halwa
- Moong ka Halwa
Bread Halwa Recipe video
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ur recipes r so simple......I like all..
I m trying some and make me very happy when get compliments by my famile,frnds..Its only bcz of ur site.....:)
निशा: सरिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: तरुना, ताजा ब्रेड से हलवा बनाइये, धन्यवाद.
thank you nishaji
निशा: धन्यवाद मंजू
Jab meine ye first time banaya to mere ghar me sab ye poochne lage ye kiska banaya koi bazaar se khoya laker banya hai. une ye halwa bahut pasand aaya. Sabhi ye chahte hai jab holiday ho ye bane. aur koi halwan nahi khate iske alwa. thanks nisha madam,
निशा: अम्रिता, कोई भी ब्रेड ले लीजिये.
निशा: शेख, ब्रेड हलवा में मावा डाल कर बनाया जा सकता है.
निशा: धन्यवाद, प्रज्ञा
निशा: नियाति, आप ताजा ब्रेड सूखी ब्रेड कोई भी ले लीजिये.