तिल गुड़ के लड्डू - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe

तिल से बने खाने गर्मी और ऊर्जा दोनों देते हैं, जिसकी हमें इस जनवरी की ठंड के मौसम में अत्यधिक आवश्यकता होती है. तिल और गुड़ को मिलाकर बनाये गये लड्डू मकर संक्रांति पर अवश्य बनाये जाते हैं, तिल गुड लड्डू (til gud laddoo) को तिल कुटा (Tilkut recipe) भी कहा जाता है. ये लड्डू बनाने में बड़े ही आसान हैं और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट.
Read - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilkut
- तिल – 2 कप (250 ग्राम)
- गुड़ – 1 कप (250 ग्राम)
- काजू- 2 टेबल स्पून
- बादाम- 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)
- घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tilkut
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
तिल भूनिए
भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चमचे से चलाते हुये, तिल को हल्के ब्राउन होने तक( तिल हाथ से मसले तो चूरा होने लगे) भून लीजिये. तिल बहुत जल्द जल जाते हैं, ध्यान रहे कि तिल जले नहीं, जलने पर इनका स्वाद कड़वा हो जायेगा. भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए.
तिल पीसिए
भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये. साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये.

गुड़ पिघलाइए
गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये. इसी दौरान, काजू और बादाम काट लीजिए.
गुड़ में सभी सामग्रियां मिक्स कीजिए
गुड़ के जरा से ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये. फिर, इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.

लड्डू बांधिए
हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक टेबल स्पून उठाइये (लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है). गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये, सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
तिल गुड़ के लड्डू (til gud laddoo) तैयार हैं, आप ये स्वादिष्ट लड्डू अभी खा सकते हैं. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क होने के बाद आप उन्हें एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 3 महिने तक कन्टेनर से लड्डू (Tilkut) निकालिये और खाइये.
सुझाव
- आप बिना मेवे और इलाइची डाले भी परंपरागत तरीके से तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं.
इन्हें भी पढें
Tilkut Recipe - Til Gur Ladoo Recipe video
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना, आपको भी मकर संक्रान्ति की शुभकामनायें.
atul keshari ji
निशा अश्विनी,आपको भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं , धन्यवाद.
} laddu's came out good ! bilkul kadak nahi they , just the way i like them . market wale pata nahi kyon itne hard hote hain . many thanx again . aapki ye site traditional indian khane ka khazana hai {and that too without pyaz lahsun !!}
निशा: मोना,आपको भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं , धन्यवाद.
evam gyan aur prakash se aapka jeevan ujjwal ho jaye
निशा: अर्चना, आपको भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, धन्यवाद.
*HAPPY MAKAR SANKRANTI*
muje ye samaj nahi aaya ki ye ladoo kadak q ho jaate he?
plz reply.
निशा: निम्स,, आपको भी मकर संक्रान्ति मुवारक हो, धन्यवाद. आप लड्डू बनाइये, सारी चीजों का ध्यान रखिये, लड्डू एकदम मुलायम बनेंगे.
निशा: दीप्ती, बिलकुल धीमी आग पर गुड़ पिघला लीजिये, सिर्फ.
wish u happy maker sankranti..kya ham is mishran me phali bhi bhunkar dal sakte hai....
निशा: अनामिका, जी बिलकुल डाल लीजिये.
happy maker sankranti.
निशा: आपको भी शुभकामनायें दीपा जी