तिल गुड़ के लड्डू - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe

तिल से बने खाने गर्मी और ऊर्जा दोनों देते हैं, जिसकी हमें इस जनवरी की ठंड के मौसम में अत्यधिक आवश्यकता होती है. तिल और गुड़ को मिलाकर बनाये गये लड्डू मकर संक्रांति पर अवश्य बनाये जाते हैं, तिल गुड लड्डू (til gud laddoo) को तिल कुटा (Tilkut recipe) भी कहा जाता है. ये लड्डू बनाने में बड़े ही आसान हैं और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट.
Read - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilkut
- तिल – 2 कप (250 ग्राम)
- गुड़ – 1 कप (250 ग्राम)
- काजू- 2 टेबल स्पून
- बादाम- 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)
- घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tilkut
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
तिल भूनिए
भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चमचे से चलाते हुये, तिल को हल्के ब्राउन होने तक( तिल हाथ से मसले तो चूरा होने लगे) भून लीजिये. तिल बहुत जल्द जल जाते हैं, ध्यान रहे कि तिल जले नहीं, जलने पर इनका स्वाद कड़वा हो जायेगा. भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए.
तिल पीसिए
भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये. साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये.

गुड़ पिघलाइए
गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये. इसी दौरान, काजू और बादाम काट लीजिए.
गुड़ में सभी सामग्रियां मिक्स कीजिए
गुड़ के जरा से ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये. फिर, इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.

लड्डू बांधिए
हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक टेबल स्पून उठाइये (लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है). गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये, सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
तिल गुड़ के लड्डू (til gud laddoo) तैयार हैं, आप ये स्वादिष्ट लड्डू अभी खा सकते हैं. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क होने के बाद आप उन्हें एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 3 महिने तक कन्टेनर से लड्डू (Tilkut) निकालिये और खाइये.
सुझाव
- आप बिना मेवे और इलाइची डाले भी परंपरागत तरीके से तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं.
इन्हें भी पढें
Tilkut Recipe - Til Gur Ladoo Recipe video
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योति जी, रेबड़ी घर पर बनाना आसान नहीं है.
i will try this recipe tomm morning...
निशा: अनु जी, आपको भी नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें.
निशा: राजेन्द्र जी, बेसन भूनकर मिलाया जा सकताहै, लड्डू अच्छे बनेगे़
निशा: भारत जी हां तिल को हल्का ठंडा करके मेल्टेड गुड़ में डालना है.
Apki sari recepies bht acchi h mujhe y bataye k ager hum kale wale til k laddoo banaye to unhe bhi phle bhoon le plz rply
निशा: समीना जी हां काले तिल भी भून कर ही लड्डू बनाये जायेंगे.
निशा: सक्सेना जी, गुड़ में पानी मिलायेंगे तो उतना पानी जलाना भी होगा.
निशा: शशि जी आप का सवाल है कि चाशनी लड्डू से निकल रही हैं और लड्डू नरम नहीं है, ये दोंनो चीजें नहीं हो सकती चाशनी निकल रही है यानि कि लड्डू गीले और नरम हैं.
निशा: भावना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता जी, इसमें हमने गुड़ को मेल्ट किया है, पानी डालकर चाशनी नहीं बनाई है, गुड़ को मेल्ट होने के बाद तुरन्त गैस धीमी करके उसमें तिल मिलाकर गैस से कढ़ाई को उतार लीजिये और हल्के गरम गरम मिश्रण से ही लड्डू बना लीजिये, बहुत अच्छे लड्डू बनते हैं.
निशा: शुभांगी जी, मुझे खेद है, मैं आपका सवाल नहीं समझ पा रही हूँ.
mam agar gur(jaggery) ganda ho, to kaise saaf krenge?
mam plz jaldi reply kariyega
निशा: विनीता, गुड़ को मेल्ट करके छाना जा सकता है.
Mera sawaal Hai ki yeha hum baazaar se Jo gud laate Hai us me baareek kankar patthar hote Hai toh hame gud pighlakar Channa hi padtaa Hai.toh kahi isse laddu bigadh toh nahi jaayenge?is gud ko ghee me kaise bhoonoongi?
निशा: हेमलता जी, घी डालकर गुड़ को पिघला लीजिये और स्टील के ताल वाली छलनी में छान लीजिये, छाने हुये गुड़ को तुरन्त कढ़ाई में डालिये, और बिलकुल इसी तरह लाइ के लड्डू बना लीजिये.
निशा: दीप्ती, गुड़ को मेल्ट होने के बाद तुरन्त गैस बिलकुल धीमी और भुने तिल डालकर मिलाइये, तिल मिलने के बाद कढ़ाई को गैस से उतार कर नीचे रखिये और हाथ पर पानी लगाकर तुरन्त लड्डू बना लीजिये, चाडनी को अधिक देर तक पकाने से ये प्रोब्लम आती है.
निशा: नीलम, तिल की क्रिस्पी चिक्की वेबसाइट पर दी गई है, वह खाने में गजक जैसी ही है, लेकिन गजक जो आप कह रही है वह कूट कर, और चीनी चाशनी को खीच कर बनाई जाती है, उसके लिये जब भी संम्भव हुआ मैं लिखूंगी.
black til ke ladu kese bnate he
निशा, सुमन, काले तिल से लड्डू बिलकुल इसी तरह यानी कि सफेद तिल की तरह ही बनाये जाते हैं.
निशा: Sheda, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mawa nahi dal sakte kya? or dalne pr kese banege
निशा: अंजू, ये लड्डू तो बिना मावा के ही बनाये जाते हैं, और बिना गुड़ को पिघलाये, गुड़ को कूट कर नरम करके तिल मिला कर भी लड्डू बना लिये जाते हैं.
निशा: विभुति, तिल गुड़ के लड्डू गुड़ और तिल के ही बनाये जाते हैं.
निशा: विभुति, गुड़ के अधिक पकने पर लड्डू सख्त हो जाते हैं.
निशा: जी कनिका, आटा डालकर भी लड्डू बनाये जा सकते हैं.
निशा: मारिया, हाथ पर थोड़ा घी या पानी लगाकर लड्डू बांढिये, लड्डू अवश्य बधेंगे.
thanks for reciepe.....
I like this site.
निशा: दीपिका, आपको भी मकर संक्राति की शुभकामनायें.
निशा: प्रिया, आपको भी मकर संक्राति की शुभकामनायें.
thanks for d reciepe.....luv ur site....
निशा: रीमा, आपको भी मकर संक्राति की शुभकामनायें.