तिल गुड़ के लड्डू - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe

📅 12 जनवरी 2011 👁 7.2 लाख बार देखी गई 💬 143 कमेंट ★ 3.5 (10273)


तिल से बने खाने गर्मी और ऊर्जा दोनों देते हैं, जिसकी हमें इस जनवरी की ठंड के मौसम में अत्यधिक आवश्यकता होती है. तिल और गुड़ को मिलाकर बनाये गये लड्डू मकर संक्रांति पर अवश्य बनाये जाते हैं, तिल गुड लड्डू (til gud laddoo) को तिल कुटा (Tilkut recipe) भी कहा जाता है. ये लड्डू बनाने में बड़े ही आसान हैं और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट.

Read - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilkut

  • तिल – 2 कप (250 ग्राम)
  • गुड़ – 1 कप (250 ग्राम)
  • काजू- 2 टेबल स्पून
  • बादाम- 2 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)
  • घी - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Tilkut

तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.

तिल भूनिए
भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चमचे से चलाते हुये, तिल को हल्के ब्राउन होने तक( तिल हाथ से मसले तो चूरा होने लगे) भून लीजिये. तिल बहुत जल्द जल जाते हैं, ध्यान रहे कि तिल जले नहीं, जलने पर इनका स्वाद कड़वा हो जायेगा. भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए.

तिल पीसिए
भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये. साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये.

गुड़ पिघलाइए
गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये. इसी दौरान, काजू और बादाम काट लीजिए.

गुड़ में सभी सामग्रियां मिक्स कीजिए
गुड़ के जरा से ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये. फिर, इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.

लड्डू बांधिए
हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक टेबल स्पून उठाइये (लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है). गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये, सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.

तिल गुड़ के लड्डू (til gud laddoo) तैयार हैं, आप ये स्वादिष्ट लड्डू अभी खा सकते हैं. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क होने के बाद आप उन्हें एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 3 महिने तक कन्टेनर से लड्डू (Tilkut) निकालिये और खाइये.

सुझाव

  • आप बिना मेवे और इलाइची डाले भी परंपरागत तरीके से तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं. 

इन्हें भी पढें

Tilkut Recipe - Til Gur Ladoo Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (10273 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (143)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Reeta
Gud me pani dale ki nahi
NishaMadhulika
Reeta जी, पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
Deepika Gupta
My laddus r breaking what to do?
NishaMadhulika
Deepika Gupta जी, लड्डू टूट रहे हैं, ये मिश्रण के ठंडा होने के कारण ही हो सकता है, मिश्रण को हल्का गरम कर सकते हैं, फिर इसे बांधें यह टूटेंगे नहीं.
Banty
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Banty
RENU KUMAWAT
Thanks mam
Mene aapki btayi hui vidhi se till k laddu banaye bahut hi swadist bne h. Mene socha ki kisi ko puchne k bjaye net pe search hi kr leti hu to search krne aapki btayi hui vidhi se laddu banaye .
Thanks again mam
NishaMadhulika
रेनू जी, जानकर अच्छा लगा की आपने इसे बनाया और सभी को पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sharwan kachhwa
गुड कैसे डालें

निशा: श्रवण जी, गुड़ को कढ़ाई में डालकर पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग बन्द कर दीजिये. गुड़ के जरा से ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिलकाजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है.
sudhasoni
easy method for making laddoo.liked it
RASHMI
Thank you much for your prompt reply.

निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
rashmi
tilli lagbhag kitni der me sik jayegi. kripaya batane ka kasht kare.

निशा: रश्मि जी, तिल को हल्का फूलने और हल्का सा कलर बदलने तक ही भूनें, तिल 3-4 मिनिट में भुन जाते हैं, तिल ज्यादा भुनने से स्वाद में कड़वे हो जाते हैं.
upma
Happy navaratri & thanks nishaji for this recipe . I love your almost
recipes.

निशा: आपको भी नवरात्री की बहुत बहुत शुभकामनाएं.
Alka
plz tell the nutritive value of til ladoo

निशा: अल्का जी, तिल लड्डू में कैल्शियम, जिन्क, फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन इत्यादि पौषक तत्व होते हैं.
Vidya
Hii Nishaji
Agar chikki ka mishran gadha ya patla ho jaye to kya karna chahiye?
निशा: विद्द्या जी, मिश्रण पतला है तो थोड़ा और पकाया जा सकता है और गाड़ा होने पर 1- 2 चम्मच पानी और 2 चम्मच घी गरम करके मिलायें, गरम करें, मिश्रण सही हो जायेगा.
Pooja Guri Singh
Nisha ji you are awesome...
Mujhe jab bhi kuchh bnana ho main fat se aapki site kholti hun or meri saari problem solve..
Thanks a lot for all recipes...

निशा: पूजा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Lata ubnare
Hello mam,
The laddo is too hard..mam what can I do now...
निशा: लता जी, गुड़ के अधिक पक जाने से लड्डू ज्यादा सख्त हो जाते हैं, अभी तो अपा इन्हैं एसे ही खाकर खतम करा दीजिये, अगली बार गुड़ जैसे ही मेल्ट हो जाये गैस बन्द करके तुरन्त तिल मिलायें और लड्डू बांध लें, अच्छे सोफ्ट लड्डू बन कर तैयार होंगे.
Sudha
Happy makar sanķranti Nisha mam. I love your recipes. They're easy & delicious. Tommorow I'll try this recipe.

निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आपको भी मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
bhushan tiwari
kitne k.g. til me kitna guud milana chahiye

निशा: भूषण जी, 250 ग्राम तिल में 250 ग्राम गुड़ मिलाना है. वैसे, आप अपने स्वादानुसार गुड़ थोड़ा कम या ज्यादा भी ले सकते हैं.
Fatema
Happy Makar shankranti to all

निशा: फातेमा जी, आपको भी मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
sapna
ladoo kadak ho gya mra bna to leya tasti bhi hi per ab kta kru kuch ho sakta hi y मुलायम ban sakte hi

निशा: सपना जी, गुड़ के ज्यादा पक जाने के कारण लड्डू सख्त बनते हैं. अगली बार आप जब भी लड्डू बनाएं, तो गुड़ के पिघल जाने के बाद तुरन्त गैस बिलकुल धीमी करके भुने तिल डालकर मिलाइये, तिल मिलने के बाद कढ़ाई को गैस से उतार कर नीचे रखिये और हाथ पर पानी लगाकर तुरन्त लड्डू बना लीजिये. बहुत ही अच्छे मुलायम लड्डू बनकर तैयार होंगे.
Rajendrakuduple
Mishran agar thanda Ho jaye to kazoo Nani bante to fir usko firse garam kaisa Karna

निशा: राजेन्दर जी, मिश्रण को वापस कढ़ाई में डालकर हल्की सी पानी के छींटे मारकर गरम कर लीजिए.
Hansa
It's very easy recipe n very tasty

निशा: हंसा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reetu kamliya
Happy makar shkranti

निशा: रीतू जी, आपको भी मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
tannu
thanku so much mam for this recipe &happy makar sankranti mam....

निशा: तन्नु जी, आपको भी मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
chenu swargiary
thanks nisha ji:)

निशा: आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha
til k gud k laddo m khoya use kr skte h kya r kitna khoya le

निशा: निशा जी, हां, आप अपने स्वादानुसार खोया डाल सकते हैं या तिल, गुड़ और खोया की बराबर मात्रा लेकर लड्डू बना सकते हैं.
Ranjana
Kya hm malai se b til bugga bna skte h ghr pr
Surjeet
नमस्ते निशा जी मकर संक्रांति की राम राम
मैं गजक बनाने के बारे में विस्तार से जानना चाहता हूं मैं जब भी गजक बनाता हूं तो वह जमती नहीं है
निशा: सुरजीत जी, चीनी तिल की कूटी सोफ्ट गजक तो आप बाजार ले लीजिये, घर में बनाना इसे मुश्किल है, तिल की क्रिस्पी चिक्की और तिल मावा की गजक की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देखी जा सकती है.
varsha vishwakarma
thanks nisha ji

निशा: वर्षा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Rakhi tewari
easy n tasty recipe.

निशा: राखी जी, धन्यवाद.
kundan
Happy makar sakranti

निशा: कुंदन जी, आपको भी हमारी ओर से मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
lok bahadur soni
धन्यवाद निशा जी आपने अच्छी तरह से रेसीपी बताया

निशा: लोक जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mala
Man hmara mishran bhut Hard bna hai laddu nhi bn pa rhe... Tutte ja rhe hai ..\
निशा: माला जी, गुड़ के अधिक पक जाने से एसा हो सकता है, मिश्रण को कढ़ाई में डालकर, 1-2 छोटी चम्मच पानी डालकर बिलकुल धीमी आग पर पकायें, हल्के गरम मिश्रण से ही लड्डू बांधे, लड्डू बांधे जा सकेंगे.