तिल गुड़ के लड्डू - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe

तिल से बने खाने गर्मी और ऊर्जा दोनों देते हैं, जिसकी हमें इस जनवरी की ठंड के मौसम में अत्यधिक आवश्यकता होती है. तिल और गुड़ को मिलाकर बनाये गये लड्डू मकर संक्रांति पर अवश्य बनाये जाते हैं, तिल गुड लड्डू (til gud laddoo) को तिल कुटा (Tilkut recipe) भी कहा जाता है. ये लड्डू बनाने में बड़े ही आसान हैं और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट.
Read - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilkut
- तिल – 2 कप (250 ग्राम)
- गुड़ – 1 कप (250 ग्राम)
- काजू- 2 टेबल स्पून
- बादाम- 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)
- घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tilkut
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
तिल भूनिए
भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चमचे से चलाते हुये, तिल को हल्के ब्राउन होने तक( तिल हाथ से मसले तो चूरा होने लगे) भून लीजिये. तिल बहुत जल्द जल जाते हैं, ध्यान रहे कि तिल जले नहीं, जलने पर इनका स्वाद कड़वा हो जायेगा. भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए.
तिल पीसिए
भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये. साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये.

गुड़ पिघलाइए
गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये. इसी दौरान, काजू और बादाम काट लीजिए.
गुड़ में सभी सामग्रियां मिक्स कीजिए
गुड़ के जरा से ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये. फिर, इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.

लड्डू बांधिए
हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक टेबल स्पून उठाइये (लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है). गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये, सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
तिल गुड़ के लड्डू (til gud laddoo) तैयार हैं, आप ये स्वादिष्ट लड्डू अभी खा सकते हैं. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क होने के बाद आप उन्हें एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 3 महिने तक कन्टेनर से लड्डू (Tilkut) निकालिये और खाइये.
सुझाव
- आप बिना मेवे और इलाइची डाले भी परंपरागत तरीके से तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं.
इन्हें भी पढें
Tilkut Recipe - Til Gur Ladoo Recipe video
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha Ji &.Thanx
निशा: उज्जवल, आपको भी लोरी की शुभकामनायें.
निशा: पूनम, हल्के गरम मिश्रण से लड्डू बांध लिये जाते हैं, ठंडा हो जाय तो वह जमने लगता है और लड्डू बांधना मुश्किल हो जाता है.
निशा: वर्षा, हल्के गरम मिश्रण से ही लड्डू बनाते हैं. हाथ को पानी से गीला करते हैं और लड्डू बांध लेते हैं, अगली बार आप लड्डू बना सकेंगी.
आपसे एक विनम्र अनुरोध है कि आप कृपया राजगिरी(रामदाने) के लड्डू (गुड व् चीनी दोनों के द्वारा) की भी विधि बताएं। राजगिरी के दाने कैसे भुने जाते हैं?
निशा: चंद्र मोहन जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: स्वाति, व्हाइट तिल घर में स्वीट बनाने के लिये अच्छे है.
निशा. नीलम, फ्लेक्स सीड के लड्डू इस तरह नहीं बनाये जाते हैं.
निशा: नसीम, जी हां इलाइची डाल सकते हैं.
It is really SUPERB..!!
Hats off ji..
निशा: विशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, थोड़ी सी प्रेक्टिस करेंगी तो लड्डू एकदम गोल शेप में अवश्य बनेंगे.
लड्डू मुलायम बने पर कुछ मिनट में बहुत सख्त हो गए. ऐसा क्यों हुआ आप बता सकती हैं ? शुक्रिया!
जया
निशा: जया, गुड़ को मेल्ट करने के बाद उसे बिलकुल पकाना नहीं होता, अगर आप उसे पका लेंगी तो लड्डू सख्त हो जायेंगे.
निशा: जी हां, नीचे उतार कर ही मिलाईये ताकि मिश्रण जल्दी ठंडा हो सके और इसले लड्डू बनाये जा सकें
til k laddu
निशा: रितु, तिल को सूती कपड़े पर डालकर घर के अन्दर ही एकदम पतला फैला दें, 2 दिन में तिल सूख जायेंगे
निशा: रितु, तिल को धूप में सुखा लीजिये.
नमस्ते निशा जी,
मुजे आपसे ये पुछना हे के ह्म लोग तील की चीकी बनाते हे तो उसमें गुड बराबर पक गया हे. ये केसे पता चलता हे. जीसे कहेते हे की पाया बराबर बनगया हे. मुजे उसके बारे बताईये .
में आप की सभी रेसीपी पढी हे, ओर मेने वो रेसेपी बनाई भी हे.
thanks
निशा:सलोचनाजी, आप तिल चिक्की रैसिपी वेवसाइट पर देख सकती है, रैसिपी पहले से उपलब्ध है, उसमें चाशनी के वारे में भी दिया गया है.
निशा: सिया, जी हां तिल को भुनना ही होगा.
निशा: रितु, तिल अगर ज्यादा गन्दे हैं तब आप उन्हैं पानी से धोकर साफ कर सकती हैं, लेकिन बाद में उन्हैं अच्छी तरह सुखाना होगा.
निशा: कविता, मैं मोतीचूर के लड्डू जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
Nisha Ji Maine aapke bataye huye tarike se til ke laddu banaye hain wah bahut hi achchhe bane..ikse liye aapko dhanyawad tatha Aapko Happy Makarshankranti
निशा: कविता, आपको भी मकरशंक्रान्ति की शुभकामनायें.
Happy Makarshankranti & Lohri
I watch your video for Til Laddoo, It was very helpful for me.
Please whenever you post any new receipe then please forward to my gmail also
Thanks
Kiran
9311543277
Nisha ji aap ke banaye til gud so nice mene bhi ghar par banaye sab ko bahot pasand aaye thankyou
निशा: आपको भी शुभकामनायें
HAPPY MAKARSANKRANTI
निशा: आपको भी शुभकामनाये