तिल गुड़ के लड्डू - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe

तिल से बने खाने गर्मी और ऊर्जा दोनों देते हैं, जिसकी हमें इस जनवरी की ठंड के मौसम में अत्यधिक आवश्यकता होती है. तिल और गुड़ को मिलाकर बनाये गये लड्डू मकर संक्रांति पर अवश्य बनाये जाते हैं, तिल गुड लड्डू (til gud laddoo) को तिल कुटा (Tilkut recipe) भी कहा जाता है. ये लड्डू बनाने में बड़े ही आसान हैं और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट.
Read - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilkut
- तिल – 2 कप (250 ग्राम)
- गुड़ – 1 कप (250 ग्राम)
- काजू- 2 टेबल स्पून
- बादाम- 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)
- घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tilkut
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
तिल भूनिए
भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चमचे से चलाते हुये, तिल को हल्के ब्राउन होने तक( तिल हाथ से मसले तो चूरा होने लगे) भून लीजिये. तिल बहुत जल्द जल जाते हैं, ध्यान रहे कि तिल जले नहीं, जलने पर इनका स्वाद कड़वा हो जायेगा. भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए.
तिल पीसिए
भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये. साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये.

गुड़ पिघलाइए
गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये. इसी दौरान, काजू और बादाम काट लीजिए.
गुड़ में सभी सामग्रियां मिक्स कीजिए
गुड़ के जरा से ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये. फिर, इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.

लड्डू बांधिए
हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक टेबल स्पून उठाइये (लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है). गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये, सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
तिल गुड़ के लड्डू (til gud laddoo) तैयार हैं, आप ये स्वादिष्ट लड्डू अभी खा सकते हैं. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क होने के बाद आप उन्हें एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 3 महिने तक कन्टेनर से लड्डू (Tilkut) निकालिये और खाइये.
सुझाव
- आप बिना मेवे और इलाइची डाले भी परंपरागत तरीके से तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं.
इन्हें भी पढें
Tilkut Recipe - Til Gur Ladoo Recipe video
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अविनाश जी, धन्यवाद.
निशा: असमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिम्पी जी, हां, आप इसमें भुनी हुई सूजी मिला सकती हैं.
निशा: निक्की जी, धन्यवाद.
निशा: वेद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीश जी, आपको भी बहुत मुबारक हो. धन्यवाद.
How are you
thanx for sharing such a nice recipe. I want to know, while making ladoos it will break down. I want to know that what mistake I had done. I make laddoos of 1.5kg til & 1.5kg of jaggery. Please suggest
निशा: सुनीता जी, लड्डू को हल्के गरम मिश्रण से ही बांधे जाते हैं,हाथ से हल्का सा घी लगाकर, थोड़ा सा मिश्रण उठाइये और गोल लड्डू बांधिये, लड्डू बांधने समय टूट रहे हैं, ये मिश्रण के ठंडा होने के कारण ही हो सकता है, मिश्रण को हल्का गरम कर सकते हैं, गरम करते समय 1-2 छोटे चम्मच पानी का यूज किया जा सकता है.
निशा: निधि जी, बिलकुल डाल सकते हैं
निशा: ज्योती जी, सामान्य गुड़ जो मिलता है मैने उसी का ही उपयोग किया है.
निशा: सुरेन्द्र जी, आप अपने स्वादानुसार ड्राईफ्रूट डाल सकते हैं.
निशा: राफिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हितेश जी, आपको भी मकर संक्रान्ति की बहुत बहुत बधाई.
निशा: पूजा जी, तिल और गेहूं का आटा डालकर चीनी तिल वाले लड्डू बनते हैं, तिल मावा के लड्डू में भी चीनी का यूज किया जाता है. रेसिपी को वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभा जी, आप मिश्रण को एक बार फिर से हल्का सा गरम करके उसके लड्डू बना सकती हैं.
निशा: स्नेहा जी, हाथ में थोड़ा पानी लगाकर लड्डू बांधें, लड्डू बंध जायेंगे, गुड़ कम होने पर लड्डू बांधन मुश्किल होता है.
निशा: वैशाली जी, गुड़ को मेल्ट होने तक पका लीजिये, और तुरन्त गैस धीमी करके तिल मिलायें गैस बन्द करें, मिश्रण को हल्का ठंडा होने दीजिये और लड्डू बांध लीजिये.
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, हमने चीजों को कप से भी नापा है, और ग्राम में नापा है, 4 कप तिल + 500 ग्राम तिल और 2 1/2 कप गुड़ + 500 गुड़. कैसे भी नापा जा सकता है. आप 500 ग्राम गुड़ और 500 ग्राम तिल ले सकती हैं
निशा: आभा जी, मिश्रण को कढ़ाई में डालें, 1-2 टेबल स्पून पानी डालकर, धीमी आग पर, पहले पिघलने दीजिये और चलाते हुये पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, और हल्के गरम में लड्डू बांध लीजिये.
निशा: अनु, बहुत बहुत धन्यवाद.