लौकी की बर्फी – Lauki Burfi Recipe – Bottle Gourd Burfi Recipe

📅 31 अक्टूबर 2010 👁 8 लाख बार देखी गई 💬 105 कमेंट ★ 3.6 (8596)

Lauki Ki Barfi Recipe

लौकी की बर्फी (Ghiya Ki Burfee or Lauki ki Lauj) आप त्यौहार पर भी बना सकते हैं और व्रत में फलाहार के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.बनाने में एकदम आसान, रेशेदार पौष्टिक लौकी की बर्फी दिवाली पर आपके परिवार को बहुत पसन्द आयेगी.

लौकी की बर्फी (Ghiya Ki burfee) आप कई तरीके से बना सकते है.  लौकी को दूध में तब तक पकाया जाय कि ये एकदम गाड़ा हो जाय.  लेकिन इस विधि में बनाने में समय बहुत अधिक लगता है.  दूसरे तरीके में आप लौकी पकाने के बाद मावा मिलाकर लौकी की बरफी बना सकते है.  तीसरे तरीके से लौकी को कन्डेंस्ड मिल्क के साथ भी उबालकर लौकी की बर्फी (Lauki ki Lauj)बनाई जा सकती है.  हर तरह से बनी लौकी की बर्फी का अपना अलग विशिष्ट स्वाद होता है.  आईये सबसे आसान और कम समय में मावा मिलाकर लौकी की बर्फी (Lauki Ki lauj) बनायें

लौकी की बर्फी बनाने के लिये लौकी पकी हुई लें तो लौकी की बर्फी का स्वाद बहुत अच्छा रहेगा.  बर्फी बनाने के लिये कच्ची या चोईया लौकी सही नहीं रहती

Read - Lauki Burfi Recipe – Bottle Gourd Burfi Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ghiya Ki burfee

  • लौकी - 1 किग्रा.
  • घी - 1/4 कप
  • चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
  • मावा - 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • काजू - 1/2 कप
  • बादाम - 7 से 8
  • इलाइची - 6-7 

विधि - How To Make Lauki Burfee

लौकी को धोकर पानी अच्छे से सुखा लीजिये. इसके बाद लौकी को छील लीजिये, लम्बे काटिये और बीज एवं अन्दर का बीज वाला गूदा हटा दीजिये. लौकी को टुकड़ों में काट लीजिए ताकि फूड प्रोसेसर में आसानी से ग्राइन्ड हो जाए. अगर आप इसे कद्दूकस करना चाहते हैं, तो छोटे टुकड़े मत कीजिए.

1 -1 टुकड़े को फूड प्रोसेसर में डालिए और कद्दूकस कर लीजिये. कद्दूकस हुई लौकी को अच्छे से निचोड़कर इसका जूस निकालकर हटा दीजिए. 

धीमी गैस पर कढ़ाही में लौकी डालिये, 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये और इसे मिक्स कर लीजिए. लौकी को ढककर धीमी आग पर 3 से 4 मिनिट पकने दीजिये, थोड़ी देर में चमचे से चलाइये ताकि लौकी कढ़ाही के तले पर लगकर जले नही. इसे फिर से ढक दीजिये.  लौकी को नरम होने तक पकने दीजिये.  

इसी बीच, बादाम और काजू को 7 से 8 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. इलायची को भी कूटकर पाउडर बना लीजिए. 
Ghiya Ki burfee Recipe

7 से 8 मिनिट लौकी को पकाने के बाद, इसमें चीनी डाल दीजिए. गैस धीमी रखिए और प्रत्येक 2 मिनिट में इसे चलाते रहिए. चीनी के साथ मिलकर लौकी से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहने से लौकी तले में नही लगेगी. 

थोड़ी देर बाद, हलवे को चैक कीजिए. इसमें थोड़ा सा जूस अभी रह गया है. इसे खुला ही 2-2 मिनिट बाद चलाते हुए पूरी तरह से जूस सूख जाने पका लीजिए. जब लौकी का जूस लगभग जलकर खत्म हो जाए, तब इसमें बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. इसे अच्छे से चलाते हुए 1 से 2 मिनिट भून लीजिए. 

लौकी में कद्दूकस किया हुआ मावा डालकर लगातार चलाते हुए इसे गाढ़ा होने तक पका लीजिए.  इसमें काजू भी डालकर मिक्स कर दीजिए.  इसको जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए. इसमें इलायची पाउडर भी डालकर मिला दीजिए. मिश्रण की कन्सिस्टेन्सी चैक करने के लिए, थोड़ा सा मिश्रण किसी प्याली में डाल दीजिए. इसके ठंडा होने के बाद उंगली में चिपकाकर देखिए कि यह जम रहा है या नही.  

How to prepare Lauki ki Lauj

थाली में जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और यह मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये.  बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक बादाम डाल कर चिपका दीजिये.  लौकी की बर्फी को जमने के लिए रख दीजिए.

इसके बाद,  लौकी की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये. थाली को नीचे से गरम कर लीजिए, जिससे बर्फी आसानी से निकल आए. बर्फी के टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल लीजिए. 

 स्वाद से भरपूर लौकी की बर्फी एकदम तैयार है. इसे फ्रिज में रखकर 4 से5 दिन तक खा सकते हैं. 

सुझाव

मावा के बदले 1 कप मिल्क पाउडर भी उपयोग कर सकते हैं और मिल्क पाउडर को मावा के समय ही डालें. 

 Lauki Burfi Recipe – Bottle Gourd Burfi Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (8596 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (105)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

निशा मधुलिका
निशा: सुषमा, आपका जबाव तो रैसिपी की नीचे की लाइन में दिया है.
sushma singh
mujhe ye mithai bahut pasand aai hai is liye mujhe aap se ek bat puchhna hai ki is lauki ke mithai ko kitna din tak rakha ja sakte hai please mujhe bataiye

mai aapke jawab ka intjar kar rahi hu..................

aapki har Recipe bahut achhi hoti hai mujhe har recipe bahut pasand aati hai....
Priya Sharma
Dhanyawad rituji and nishaji,main koshish karungi banane ki, aur nishaji maine balushaai banane ki try ki thi but meri balishaai bahut hi kharab bani hai,pata nahi kyon,aur maine bahut der tak fry ki but unmein ander tak meetha gaya hi nahi,kahan galti ki maine?
rashmi mohan
main iss recipe ko try kiya par nisha ji par uski barfi thik se nahin ban payi.plz bataye aisa kyo hua. thanks
deepa ahuja
mam pls sev (fikka sev ) ki mithai bataye ......ye shayad sev + mava milakar banaye jati hai.........pls advise me............thks
happy diwali u n ur family............
anjita sharma
nishaji kya aap mujhe khakra & fhafra banane ki recipe bta sakti hai..main bahut dino se dundh rahi hun plz...reply me
happy diwali you & family
निशा: अंजिता, थेपला बनाने की रैसिपी तो हमने थोड़े ही दिन पहले लिखी है. मैं खाकरा बनाने की रैसिपी लिखूगी.
deepa ahuja
mam, thks easy recipes ke liye...mam pls pizza bread se pizza recipes bataye........diwali vacation me children demand karate hai ...pls advice kare thks mam..........
anita singh
hi nishaji, actually maine bhakarwadi banai thi, jo taste main to acchi bani thi par kurkuri nahi bani woh bahut hi soft bani jiski wajah se taste kharab ho gaya kya aap bata payegi ki aisa kyo hua maine same aap hi ki tarah banaya tha pls reply asap.
निशा: अनीता, वाकरवड़ी को धीमी आग पर देर तक तलना होता है ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह सिक कर कुरकुरी हो जाय.
ritu
priya sharma ji mawa matlab khoya to vese har jagah hota hai, agar apke vaha nahi milta to ap ghar me bna sakte he. dhudh ko gaspe rahe aur beech beech me ache se hilaye, jab tak dhudh sukh kar mtra me kam na hone lage tab tak kadte rahe.
Priya Sharma
Nishaji,main aapki site ki regular reader hun,aur aapki sabhi recipe main try karti rahti hun..
mujhe aapse poochna tha ki yahan mawa nahi milta hai to hum kya lauki ki burfi nahi bana sakte..plz reply karen,main bhi deepawali par banane ki koshish karungi,aur adv mein hi aapko aur aapke pariwaar ko Shubh Deepawali
निशा: प्रिया,एक किग्रा. लकी के लिये 1 किग्रा. दूध लीजिये, कद्दूकस की गई लकी को दूध में ही उबालिये और गाड़ा होने तक थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते हुये,गाड़ा होने तक पकाइये, बची हुई सारी सामग्री इसी तरह डाल कर लकी की बर्फी बना लीजिये.
indra
nishaji,namste bahut accha kajana mil raha!!!!thanks nishaji one problem ..if this will turns in to hard then what would we
निशा: इंदरा, नरम करने के लिये 1-2 टेबल स्पून दूध डाला जा सकता है.
I.M.Kandpal
Hello Nishaji,
Is Deepawali aapne kaafi sweets ki recipies post ki hai,ghar mein deepawali k liye kuch namkeen dish bhi post karen....

Thanx & Happy Diwali..