लौकी की बर्फी – Lauki Burfi Recipe – Bottle Gourd Burfi Recipe

लौकी की बर्फी (Ghiya Ki Burfee or Lauki ki Lauj) आप त्यौहार पर भी बना सकते हैं और व्रत में फलाहार के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.बनाने में एकदम आसान, रेशेदार पौष्टिक लौकी की बर्फी दिवाली पर आपके परिवार को बहुत पसन्द आयेगी.
लौकी की बर्फी (Ghiya Ki burfee) आप कई तरीके से बना सकते है. लौकी को दूध में तब तक पकाया जाय कि ये एकदम गाड़ा हो जाय. लेकिन इस विधि में बनाने में समय बहुत अधिक लगता है. दूसरे तरीके में आप लौकी पकाने के बाद मावा मिलाकर लौकी की बरफी बना सकते है. तीसरे तरीके से लौकी को कन्डेंस्ड मिल्क के साथ भी उबालकर लौकी की बर्फी (Lauki ki Lauj)बनाई जा सकती है. हर तरह से बनी लौकी की बर्फी का अपना अलग विशिष्ट स्वाद होता है. आईये सबसे आसान और कम समय में मावा मिलाकर लौकी की बर्फी (Lauki Ki lauj) बनायें
लौकी की बर्फी बनाने के लिये लौकी पकी हुई लें तो लौकी की बर्फी का स्वाद बहुत अच्छा रहेगा. बर्फी बनाने के लिये कच्ची या चोईया लौकी सही नहीं रहती
Read - Lauki Burfi Recipe – Bottle Gourd Burfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ghiya Ki burfee
- लौकी - 1 किग्रा.
- घी - 1/4 कप
- चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
- मावा - 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- काजू - 1/2 कप
- बादाम - 7 से 8
- इलाइची - 6-7
विधि - How To Make Lauki Burfee
लौकी को धोकर पानी अच्छे से सुखा लीजिये. इसके बाद लौकी को छील लीजिये, लम्बे काटिये और बीज एवं अन्दर का बीज वाला गूदा हटा दीजिये. लौकी को टुकड़ों में काट लीजिए ताकि फूड प्रोसेसर में आसानी से ग्राइन्ड हो जाए. अगर आप इसे कद्दूकस करना चाहते हैं, तो छोटे टुकड़े मत कीजिए.
1 -1 टुकड़े को फूड प्रोसेसर में डालिए और कद्दूकस कर लीजिये. कद्दूकस हुई लौकी को अच्छे से निचोड़कर इसका जूस निकालकर हटा दीजिए.
धीमी गैस पर कढ़ाही में लौकी डालिये, 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये और इसे मिक्स कर लीजिए. लौकी को ढककर धीमी आग पर 3 से 4 मिनिट पकने दीजिये, थोड़ी देर में चमचे से चलाइये ताकि लौकी कढ़ाही के तले पर लगकर जले नही. इसे फिर से ढक दीजिये. लौकी को नरम होने तक पकने दीजिये.
इसी बीच, बादाम और काजू को 7 से 8 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. इलायची को भी कूटकर पाउडर बना लीजिए.

7 से 8 मिनिट लौकी को पकाने के बाद, इसमें चीनी डाल दीजिए. गैस धीमी रखिए और प्रत्येक 2 मिनिट में इसे चलाते रहिए. चीनी के साथ मिलकर लौकी से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहने से लौकी तले में नही लगेगी.
थोड़ी देर बाद, हलवे को चैक कीजिए. इसमें थोड़ा सा जूस अभी रह गया है. इसे खुला ही 2-2 मिनिट बाद चलाते हुए पूरी तरह से जूस सूख जाने पका लीजिए. जब लौकी का जूस लगभग जलकर खत्म हो जाए, तब इसमें बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. इसे अच्छे से चलाते हुए 1 से 2 मिनिट भून लीजिए.
लौकी में कद्दूकस किया हुआ मावा डालकर लगातार चलाते हुए इसे गाढ़ा होने तक पका लीजिए. इसमें काजू भी डालकर मिक्स कर दीजिए. इसको जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए. इसमें इलायची पाउडर भी डालकर मिला दीजिए. मिश्रण की कन्सिस्टेन्सी चैक करने के लिए, थोड़ा सा मिश्रण किसी प्याली में डाल दीजिए. इसके ठंडा होने के बाद उंगली में चिपकाकर देखिए कि यह जम रहा है या नही.

थाली में जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और यह मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये. बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक बादाम डाल कर चिपका दीजिये. लौकी की बर्फी को जमने के लिए रख दीजिए.
इसके बाद, लौकी की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये. थाली को नीचे से गरम कर लीजिए, जिससे बर्फी आसानी से निकल आए. बर्फी के टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल लीजिए.
स्वाद से भरपूर लौकी की बर्फी एकदम तैयार है. इसे फ्रिज में रखकर 4 से5 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
मावा के बदले 1 कप मिल्क पाउडर भी उपयोग कर सकते हैं और मिल्क पाउडर को मावा के समय ही डालें.
Lauki Burfi Recipe – Bottle Gourd Burfi Recipe
कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रजनी जी.
निशा: ज्योति जी, मेरी वेबसाइट पर आपको ढेर सारी रेसिपी मिल जाएंगी, धन्यवाद
hi! Mam me ye janna chahti hu ki Loki ki barfi ka colour Chang v to kre to usse iske test me koi fark to nahi hoga na? Q ki mere bache green colour ki khate nahi.aapki batai recipe se. Hi me Jo khana bnaati hu vo un ka fev. H aaj ammi aapne aunty ki konasi recipe B'nai unka rob ka question hota h.thanks mam mere bacho ki khusi k liye.
निशा: हयात जी, लीकी की बर्फी एकदम ग्रीन नहीं होती है, ये हल्के भूरी होती है, लेकिन आपको कलर चेन्ज करना है तो आप थोड़ा सा यलो फूड कलर डाल सकती है या कोकोआ पाउडर डाल सकती है, इससे बर्फी का चौकलेटी कलर आ जायेगा.
Hello mam
Aapki recipe bhot jada pas and hai pls mujhe. He puchna h kya modak rice flour k alava kise or flour s nhi. Bnaya. Ja. Skta h pls btaye
निशा: परम्परागत रूप से मोदक राइस फ्लोर से ही बनते हैं.
Thank you mam for ur lauki barfi recipe.......its easy to make.........:-)
Hlo, nisha jii
Maine lauki ki barfi bnai hai bt wo hlwa sa ho gyiii hai maine uska pani sukha liya ta btao na nisha ji mai kya kru samaj ni aa ra
निशा: मुस्कान, आपने सारा सही किया है, बर्फी को थोड़ा और पका लेंगी तो वह जमने वाली कनसिसटेन्सी पर आ जायेगी और बर्फी की तरह लगेगी, लेकिन ये सोफ्ट बर्फी होती हैं.
nisha ji hello,mujhe aap shadi-party me banne wala fruits rayta banana batay.me aapki bahut badi fan hu
निशा: फ्रूट रायता बनाने के लिये, एपल, बनाना, कीवी, अनार के दाने और संतरा फलो के सीजन के हिसाब से फल लिये जा सकते हैं, ताजा जमे दही में डालें और चीनी, थोड़ा नमक और थोड़े पोदीना के पत्ते मिलायें फलों का मीठा रायता तैयार है.
hello nisha ji...mene apki batai recipe se lauki ki barfi banai...bahut hi swadisht bani....thankeww...me apki hi recipes ko follow karti hun...apka samjhane ka tarika mujhe bahut acha lagta h....thank you mam for your ur lovely recip.
निशा: बरखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
if we take kachi loki.what happen.
निशा: सुधा जी, इसमें मिठास कम होती है, और वाटर अधिक होता है, स्वाद में थोड़ा फरक हो जाता है.
Message...
Ghiya ki barfi ko agar hum without boil Karke banae to khane mei tasty lagti hai kya...and one more thing barfi ke mishran ko thanda Karne ke liye freez mei rakh sakte hai....waiting for ur reply.
निशा: मानसी जी, बर्फी को जमने के लिये ठंडी जगह पर रख दीजिये, 2-3 घंटे में या सुबह से शाम तक बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशु जी, हलवा को पेसेन्स के साथ लगातार चलाते हुये थोड़ा और पका लिया जाय तो गाढ़ा हो जाता है और जमाने पर बर्फी बन जाती है.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी बर्फी का कलर हल्का ग्रीन होता है, अगली बार बर्फी को मोटे स्टील के बरतन में बनाइये और लगातार चलाते हुये बनाइये, गाढ़ा होने पर आग धीमी रखिये, बर्फी का कलर हल्का ग्रीन आयेगा.
निशा: निधि, आप इसमें पिपरमेन्ट फ्लेवर डाल दें तो ये बर्फी उस फ्लेवर में बनकर तैयार हो जायेगी, धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, दूध से भी लीकी का हलवा बनाया जा सकता है, मावा नहीं डाल रही है तो 250 ग्राम मावा की जगह 1 लीटर फुल क्रीम दूध ले लीजिये.
aap coconut laddu malaai ke saath receipe ho to batana.
mei ne apke items bohot banai he. mere husband ko bohot acha lagtaa hei
thanks