आलू के परांठे - Aloo Paratha Recipe

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है. शाम के खाने में आलू के परांठे हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
आइये आलू के परांठे बनाना शुरू करते है.
Read - Aloo Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo ka paratha
आटा लगाने के लिये:
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम ( 4 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
स्टफिंग के लिये:
- आलू — 400 ग्राम ( 6-7 मध्यम आकार के)
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक् चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च — 2
- अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
- हरा धनियाँ — 2 -3 टेबल स्पून बारीक हुआ
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी — परांठे में लगाने के लिये
बनाने की विधि - How to make Aloo Paratha
सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.
आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये. इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल लीजिये. मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये. यह आलू की पिठ्ठी पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं. इस पिठ्ठी को 12 बराबर भागों में बाँट लीजिये,
आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये. प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर लगाइये और उसमें एक भाग आलू रक दीजिये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये. उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये. पराँठे तैयार हैं.
ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ परोसिये और खाइये.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
Aloo Paratha Recipe video
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शलाका जी, बहुत बहुत धन्यबाद.
Kya pregnant women Gur Mewa ke laddo khaa skti hai..? agar isme gond dala hai to isse koi nuksaan to ni hoga..? pls reply me... thank u...
निशा: सीमा, ये लड्डू नुकसानदेय नहीं इन्हैं पहले भी खाया जा सकता है, इन्हैं बाद में खाने के लिये इसलिये बोलते हैं क्यों कि डिलीवरी के बाद ताकत की जरूरत होती है और ये लड्डू ताकत देते हैं.
निशा: अरुना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, हमारे घर में हमेशा से ही बिना लहसन प्याज के खाना बनाया जाता है, और वह मुझे बहुत पसन्द है.
kyoki ye apke liye hai.
निशा: रानू, आलू के परांठे में अधिक आलू मत भरिये और इसे हल्के हाथों से बेलिये. आलू के परांठे बहुत अच्छे बनेगे.
all recipe are superbbbbbbbbbbbbbb
निशा: अंकिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: स्वाति, आप आलू पनीर का परांठा बनाती हैं, जी वह अच्छा ही बनेगा, अगर आप आलू का परांठा बनायेंगी वह भी आप अच्छा ही बनायेंगी, धन्यवाद.
i request u tob plzzzz upload video of Allo Prantha and Mulli Prantha Plzzzzzzzzzzz Mulli Prantha is difficult task for me . and what to do when missi roti ka atta dhilla ho jay
निशा: Shaveta,आलू का परांठा और मूली का परांठा वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. कोई भी आटा गीला होने पर सूखा आटा डालकर आटे को मसल कर ठीक किया जा सकता है.
निशा: आशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिम्पी, प्लीज विडियो देखिये और परांठे को बहुत ही हल्का दाबाव देते हुये बेलिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छे परांठे बना लेंगी.
am stay in indonesia..i like indian punjabi food..am wanna learn more ....cplz can u send me more about indian and punjabi food pdf files....thnks
am waiting
I respect to you.
निशा: मिताल, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you so much for your all recopies, muje ensue bhut kuch sikhne ko milata hai,
निशा: नीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या, स्टफिंग बहुत ज्यादा न भरें, सावधानी से बेले परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द करें, पहले हाथ से हल्का दबाव देकर परांठे को थोड़ा सा बड़ा लीजिये, अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये परांठे को मोटा बेलिये, प्लीज वीडियो देखिये और परांठे बनाइये, आप एकदम अच्छे परांठे बना लेंगी.