आलू के परांठे - Aloo Paratha Recipe

📅 12 अक्टूबर 2007 👁 13.5 लाख बार देखी गई 💬 218 कमेंट ★ 3.6 (19473)

Aloo ka paratha

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है. शाम के खाने में आलू के परांठे हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.

आइये आलू के परांठे बनाना शुरू करते है.

Read - Aloo Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo ka paratha

आटा लगाने के लिये:

  • गेहूं का आटा — 400 ग्राम ( 4 कप)
  • तेल - 1 टेबल स्पून

स्टफिंग के लिये:

  • आलू — 400 ग्राम ( 6-7 मध्यम आकार के)
  • धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर — एक् चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च — 2
  • अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
  • हरा धनियाँ — 2 -3 टेबल स्पून बारीक हुआ
  • नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • रिफाइन्ड तेल या देशी घी — परांठे में लगाने के लिये

बनाने की विधि - How to make Aloo Paratha

सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.

आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर  मिला लीजिये.   पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये.  गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये.   इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल लीजिये.  मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये.  यह आलू की पिठ्ठी  पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं.  इस पिठ्ठी को 12 बराबर भागों में बाँट लीजिये,

आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये.  प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर लगाइये और उसमें एक भाग आलू रक दीजिये, परांठे को चारों ओर से उठाकर  बन्द कर दीजिये.  उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये.  उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये.  गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये,  दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये.  इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये.  पराँठे तैयार हैं.

ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ परोसिये और खाइये.

चार - पांच सदस्यों के लिये

समय - 40 मिनिट

Aloo Paratha Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (19473 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (218)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shobha yadav
I like aloo parathas,but I want to know lots of another recipies likekaju kari
noodale like vegetables noodals and
chines noodals
sharlin kaur
Agar nashte me allo ke parathe ho to sawad hi kuch aur aata hai
gunjan
i love aaloo paratha i like ur recipe .
plz u give me veg. noodals recipe now
Anal
I read some of yr recipes & found it nice to learn all. Pl. try to add some chinese & maxican recipes also.