आलू के परांठे - Aloo Paratha Recipe

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है. शाम के खाने में आलू के परांठे हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
आइये आलू के परांठे बनाना शुरू करते है.
Read - Aloo Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo ka paratha
आटा लगाने के लिये:
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम ( 4 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
स्टफिंग के लिये:
- आलू — 400 ग्राम ( 6-7 मध्यम आकार के)
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक् चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च — 2
- अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
- हरा धनियाँ — 2 -3 टेबल स्पून बारीक हुआ
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी — परांठे में लगाने के लिये
बनाने की विधि - How to make Aloo Paratha
सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.
आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये. इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल लीजिये. मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये. यह आलू की पिठ्ठी पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं. इस पिठ्ठी को 12 बराबर भागों में बाँट लीजिये,
आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये. प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर लगाइये और उसमें एक भाग आलू रक दीजिये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये. उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये. पराँठे तैयार हैं.
ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ परोसिये और खाइये.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
Aloo Paratha Recipe video
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Bahut achhe tarike se samjhaya aapne
निशा: नीतेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Just a question..whenever I make aloo paratha most of the filling moves to the sides and the center is all doughy..
I've tried several times using different techniques everytime..I roll very lightly..also before rolling I press the ball to distribute the filling...I dont know what I am doing wrong..
please suggest.
निशा: सोनियां जी, आलू स्टफिंग को भरने के बाद, गोले को चकले पर रखें और ऊंगलियों से किनारों से दबा कर उसे बढ़ायें और स्टफिंग को चारों ओर फैलादें, आप उंगलियों से पूरी तरह फील कर सकते हैं, स्टफिंग सभी ओर एक जैसी हो गई है अब सूखा आटा लगायें और हल्के हाथ से बेले, आप अवश्य ही अच्छा परांठा बेल सकेंगे.
Pehle mere bnaaye gaye parathe belne ke samay stuffing uneven roop se reh jaati thi.
Par is baar aapne jo loyi ko hath me dabakr stuffing ko failne ki trick btayi usse mere bane gaye parathe bahott h bdiya bne.
Dhanyawaad Nisha ji !
निशा: शर्मिष्ठा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ब्रिजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डिम्पी जी, आटा नरम लगाएं. आलू को बारीक तोड़कर या मैशकरके स्टफिंग तैयार करे़. स्टफिंग बहुत अधिक स्टफ ना करें. अच्छी तरह बन्द करने के बाद, उंगलिये से दबाकर स्टफिंग को परांठे के अन्दर एक जैसा फैलायें, परांठे को हल्का दबाव देते हुए बेलें.
Tnx......
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, जानकर अच्छा लगा. बहुत बहुत धन्यवाद.
i like it with curd
निशा: शिवराज जी, धन्यवाद.
निशा: अकरम जी, धन्यवाद.
निशा: अनूप जी, इसे और चटपटा बनाने के लिये लाल मिर्च और थोड़ा गरम मसाला और डाल दीजिये.
निशा: प्रिया जी, आप आलू को उबालने के बाद पानी से निकालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दीजिए और उसके बाद छीलकर बारीक तोड़ लीजिए. स्टफिंग भरकर परांठे को हल्के हाथों से बेलिए, स्टफिंग बाहर नही आएगी.
निशा: राकेश जी, आलू मोटे तोड़े गए हो या परांठे को ज्यादा दबाव देकर बनाया जाए, तो परांठे फट जाते हैं. आप आलू को बारीक तोड़िये, आलू भर कर लोई को दोंनो हाथों की हथेलियों से परांठे को एक जैसा थोड़ा बड़ा कर लीजिये और अब सूखा आटा लगाइये, कम दबाव देते हुये परांठा बेलिये, आलू का परांठा नहीं फटेगा.
निशा: रोहित जी, धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सैफ जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. परांठे बाहर से ही कुरकुरे बनते हैं, ज्यादा कुरकुरे परांठे बनाने के लिये परांठे को पतला बेलें और मीडियम आग पर सेंके.
निशा: रवि जी, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर जल्दी बन जाने वाले पोहे, अनेक प्रकार के चीला, उपमा और परांठे बहुत जल्दी बन जाते हैं लेकिन इसके लिये आटा गुथा हो तब, इत्यादि रैसिपी देख सकते हैं, ये सभी बहुत जल्दी बन जाते हैं.
निशा: कृ्ष्णा जी, धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, आप इसे बनाएं और अपने परिजनों या मित्रों को खिलाएं. सबको पसंद आएंगे.
Jan me banati hu to AAta Kachha Lagta hai..Sirf Gravy Alu ki Acchi Lagti Hai..
Pls muje Sikhaiye..
निशा: पंकिता जी, परांठे को धीमी व मीडियम आग पर अच्छा ब्राउन चित्ती आने तक सेकें एसा बिलकुल नहीं होगा.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: विक्रम जी, धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, कोई बात नहीं परांठे को सेक कर तैयार कर लीजिये.
निशा: भवानी जी, आलू के परांठे बहुत स्वादिष्ट होते हैं, और आप चाहें तो प्याज डाल कर भी परांठे बना सकते हैं, लेकिन टमाटो अच्छे नहीं लगेंगे.