आलू के परांठे - Aloo Paratha Recipe

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है. शाम के खाने में आलू के परांठे हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
आइये आलू के परांठे बनाना शुरू करते है.
Read - Aloo Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo ka paratha
आटा लगाने के लिये:
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम ( 4 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
स्टफिंग के लिये:
- आलू — 400 ग्राम ( 6-7 मध्यम आकार के)
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक् चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च — 2
- अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
- हरा धनियाँ — 2 -3 टेबल स्पून बारीक हुआ
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी — परांठे में लगाने के लिये
बनाने की विधि - How to make Aloo Paratha
सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.
आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये. इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल लीजिये. मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये. यह आलू की पिठ्ठी पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं. इस पिठ्ठी को 12 बराबर भागों में बाँट लीजिये,
आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये. प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर लगाइये और उसमें एक भाग आलू रक दीजिये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये. उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये. पराँठे तैयार हैं.
ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ परोसिये और खाइये.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
Aloo Paratha Recipe video
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रिम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, ग्रेवी के लिये टमाटर अदरक हरी मिर्च यूज करते हैं, 1-2 चम्मच बेसन को मसाले के साथ भून कर डाला जाय तो ग्रेवी का स्वाद बहुत अच्छा आता है और वह गाढ़ी भी हो जाती है. रिच ग्रेवी सब्जी बनाने के लिये क्रीम, मलाई, ड्राई फ्रूट का यूज करते हैं, वेबसाइट पर विभिन्न तरीज नाम से आर्टीकल है इसे पढ़ा जा सकता है, इसमें ग्रेवी बनाने के लिये बहुत अच्छी जानकारी है.
निशा: प्रिया जी हां आप लहसन पसन्द करती हैं तो अवश्य डालिये.
ksi h aap
muje apka recipe bnane ka trika bhut psnd h main aksr apki recipes try krti hu bhut acha lgta h jb meri recipes ki puri family tarif krti h or ye sb apki wjh se h
nisha g ajkl main aloo k prathe try kr rhi hu mne apke btaye hue trike se hi bnaye lkn wo kbi bich me se khali rh jate h bilkul roti ki trh to kbi ft jate h jbk main hath se unhe brabr b krti hu fr b
plz meri mushkil ko solve kr dijiye plz plz plz nisha g
निशा: रोशनी जी, आलू भरने के बाद, सूखा आटा लोई के ऊपर लगाकर रखें और हाथ की उंगलियों से कम दबाव देते हुये स्टफिंग को एक जैसा फैला लीजिये, हाथ से परांठे को थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, अब बेलन से हल्के हाथ से चारों तरह से बेलिये, परांठे थोड़ा मोटा ही रखिये, आप अवश्य ही अच्छा परांठा बेल कर बना लेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Nishamadhulika.
निशा: यशवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bt khana banana nahi aata tha aj yaha se recipe se maine khana banana sikh gya.
Thanks Nishamdhulika.
निशा: आशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुन्दन जी, आलू के परांठे दही के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
निशा: सोनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शामभव जी, आलू के परांठे गर्मी के मौसम सुबह के बने शाम तक ही खराब हो जाते है, नमकीन सादा परांठे, दाल को भून कर भरे हुये परांठे 2 दिन तक भी खाये जा सकेंगे, रास्ते के लिये सादा या नमकीन पूरी ज्यादा अच्छी रह्ती हैं.
निशा: सौम्या जी रोटी को भी बिलकुल इसी तरह बेल कर तैयार करना होगा.
निशा: जुबेर जी, आलू के परांठे के साथ हरे धनिये, पूदीने की चटनी बहुत अच्छी लगती है.
निशा: डा. गुन्जन जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार.
निशा: रीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना, सब्जी में से जो तेल निकला है, उसे आप दूसरी सब्जी में डाल लीजिये, दूसरी सब्जी के लिये जरा सा तेल डालिये और जीरा भून लीजिये बचा हुआ तेल डालिये और सारे मसाले इसमें डालकर भूनकर सब्जी बना लीजिये, और सबसे अच्छी बात है कि तेल चमचे या चम्मच जितना आप पसन्द करती हैं उतना नाप कर डालिये.
Problem Hal kr di bhut bhut shukriya
निशा: रीना, हैवी क्रीम डेयरी पर मिल जाती है, अमूल कि डिब्बे वाली क्रीम लो फैट क्रीम है, आप इसे व्हिप कर रही हैं तब इसमें 200 ग्राम में 50 ग्राम बटर मिला लीजिये, तब ये अच्छी तरह व्हिप हो जायेगी.
निशा: रीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: रीना जी आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार
निशा: रीना, पकोड़े को धीमी और मीडियम आग पर, अच्छे ब्राउन होने तक तलिये, कच्चे नहीं रहेंगे.
निशा: रीना, पकोड़े की कई प्रकार के पकोड़े की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उन्हैं देख सकती हैं और पकोड़े तलते समय आग धीमी और मीडियम रखें और पकोड़े अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, अन्दर से गोभी और आलू पूरे पके और क्रिस्पी निकलेंगे.