आलू के परांठे - Aloo Paratha Recipe

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है. शाम के खाने में आलू के परांठे हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
आइये आलू के परांठे बनाना शुरू करते है.
Read - Aloo Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo ka paratha
आटा लगाने के लिये:
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम ( 4 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
स्टफिंग के लिये:
- आलू — 400 ग्राम ( 6-7 मध्यम आकार के)
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक् चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च — 2
- अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
- हरा धनियाँ — 2 -3 टेबल स्पून बारीक हुआ
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी — परांठे में लगाने के लिये
बनाने की विधि - How to make Aloo Paratha
सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.
आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये. इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल लीजिये. मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये. यह आलू की पिठ्ठी पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं. इस पिठ्ठी को 12 बराबर भागों में बाँट लीजिये,
आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये. प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर लगाइये और उसमें एक भाग आलू रक दीजिये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये. उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये. पराँठे तैयार हैं.
ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ परोसिये और खाइये.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
Aloo Paratha Recipe video
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
and maine banaye the ache bane the..
thanks mam
निशा: लक्षमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रविन्द्र, आलू के परांठे का वीडियो उपलब्ध है, प्लीज आप उसे ध्यान से देखिये, और कोशिश कीजिये, आलू का परांठा बहुत आसान है.
i am from punjab but Udhampur (Jammu & Kashmir) me or usse aage ke ilako mein 'KALADIYAN' naam se ek dish banti hai jo paneer jaisi hoti hai. please aap use bhi banaye or yaha sab ko bataye ji. (meine woh khai hai but banana nahi janta) perhaps milk ko nimbu sa fataa kar jo paneer sa nikalta hai uska peda sa bana kar dhoop mein sek lete hai phir jab sakhat ho jaye to doosre din use tave par namak dal kar sekte hain or usme se lambi taar jaisi nikalti hai (like pizza ) woh bohot tasti hota hai. mein recipee pata karke bataunga but agar aap kar sako to bhi bahut accha hai. 'KALADI' bahut famous hai or bahut mehangi bhi hoti hai.
thanks
निशा: शिल्पा, परांठे को हल्का हाथ का दबाब देते हुये किनारे से बेलिये, परांठे बीच से खाली बिलकुल नहीं होंगे, अच्छे बनेंगे.
thanks for the reply.
aapne mere ques. ka ans. nahi diya. I am very excited, pls reply kijiye na.
thanks
regards
निशा: मीनाक्षी, इस परांठे के वारे में मुझे जानकारी नहीं हैं,
pls mujhe taliya paratha banana bataiye. Mere husband be Dehradun me khaya tha isleye mujhe ye sikhna hai.
thanks
regards
Main jab bhi koi bharwa prantha bnaati hun Prantha phat jata hai, msala belte belte bahar aa jata hai or sekne par pranthe naram bhi nahi bante iske liye kya karun .........
निशा: प्रिया, हमने वीडियो में सारा कुछ बताया है, उसे देख कर अच्छे परांठे बनाये जा सकते हैं, अभी आप नहीं बना पा रही हैं, प्लीज थोड़ी सी प्रेक्टिस कर लीजिये, भरवां परांठे बनाना बहुत आसान है.
mene aloo ke parathe banaye bahut acche bane.mere husband ko bahut pasand aaye.
thank u very much....
mam me apki recipes har din banati hoon or kal se mere pc me problem aa rahi he jiske karen online jaldi nahi ho pati isliye meri apse ye request he ki yesi condition me just for recovery aap apni cooking book launch kariye please......
mene aapki kuch recipes note kr li he recovery k liye pr puri recipes note karna possible nahi he.so please must think about it only 4 your fans like me.
thank u.
निशा: स्वीटी, हम कोशिश करेंगे.
send more paratahs recips and more sweet dishes
निशा: कविता, हम लिखने की कोशिश करेंगे.
निशा: स्वीटी मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि तुमने इतना कुछ सीख लिया.
निशा: कविता, मैं मशरूम की रैसिपी लिख दूंगी.
निशा: कविता, आप ये चीजें यूज कर सकती हैं.
निशा: सुषमा, आलू उबालने के बाद पानी से तुरन्त निकाल कर, हवा में रखे रहने दें, अब छीले और पराठे के लिये तैयार करें.
Thanks.
u r best cook apko to master chef me jana chahiye we hope u r india's master chef.
निशा: किरन, धन्यवाद.
निशा: वंदना, आलू भर कर लोई को चकले पर हाथ से हाथ से चारों तरफ से दबा लें जिससे आलू सभी तरफ एक जैसे फैल जाते हैं. अभी कुछ ही दिन बाद आप आलू के परांठे का वीडियो भी देख सकेंगे.
निशा: ताशि, आप सर्च बटन पर आलू परांठा लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं, रैसिपी पहले से वेवसाइट पर दी गई है.
निशा: स्मिता, आपने आलू के परांठे बहुत धीमी आग पर देर तक सेके हो सकते हैं, वरना आलू के परांठे तो हार्ड करने से भी हार्ड नहीं होते.