आलू के परांठे - Aloo Paratha Recipe

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है. शाम के खाने में आलू के परांठे हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
आइये आलू के परांठे बनाना शुरू करते है.
Read - Aloo Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo ka paratha
आटा लगाने के लिये:
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम ( 4 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
स्टफिंग के लिये:
- आलू — 400 ग्राम ( 6-7 मध्यम आकार के)
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक् चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च — 2
- अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
- हरा धनियाँ — 2 -3 टेबल स्पून बारीक हुआ
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी — परांठे में लगाने के लिये
बनाने की विधि - How to make Aloo Paratha
सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.
आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये. इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल लीजिये. मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये. यह आलू की पिठ्ठी पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं. इस पिठ्ठी को 12 बराबर भागों में बाँट लीजिये,
आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये. प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर लगाइये और उसमें एक भाग आलू रक दीजिये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये. उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये. पराँठे तैयार हैं.
ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ परोसिये और खाइये.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
Aloo Paratha Recipe video
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mere sa jo Apke Anusar batai gai vidhi se mujhe aloo paratha nahi banta batayi koai dusri vidhi Aapki badi meherbani hoghi
Thanks you
निशा:दिलीप जी, अगर आप थोड़ी सी मेहनत और प्रेक्टिस करेंगे तब अवश्य बना सकेंगे.
parathe me masale ko chok dena chahiye ya nahi
Paratha me aata kahi pr mota aur kahi pr patla ho ja rha hai jisase moti parat kachchi rah jaati hai. Isake liye kya kare ?
निशा: उमेश जी, परांठा को थोड़ा पतला बेलिये, कोशिश कीजिये कि यदि वह कहीं मोटा दिख रहा है तो वहां फिर से बेल कर उसे पतला कर दीजिये, और सेकते समय कलछी से दबाकर मीडियम आग पर सेकिये, परांठा अच्छा सिकेगा बिलकुल भी कच्चा नहीं रहेगा.
mera paratha bich mai se toot jata hai waht i do
aaloo bahar aa jate hai
निशा: अनुराधा जी, परांठे को बीच से नहीं किनारों से बेले, और प्रेशर कम लगायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे परांठे बनायेंगी.
Mere husband kahte hain tum prantha banaya hi mat karo.. Tumse nahi banega.. Mai kya karu.. San sahi hota hai bad tave pe wo dhang se nahi pakta hai..
निशा: मीनाक्षी जी, परांठे को बेल कर गर्म और चिकने किये हुये तवा पर डालें और गैस को कन्ट्रोल में रखते हुये परांठे को पलट पलट कर दोंनो ओर अच्छा ब्राउन होने तक सेंके, प्लीज पेसेन्स से परांठा बनायें, थोड़े ही दिनों में आप बहुत अच्छे परांठे बनायेंगी.
निशा: मेहुल जी, मेगी पैक पर मैगी बनाने की रेसिपी उपलब्ध होती है और बच्चे भी मैगी आसानी से बना लेते है, प्लीज कोशिश कीजिये, आप अच्छी मैगी बनायेंगी.
Thanks
निशा: तृ्प्ती जी, परांठे को साइड से कम दवाब देते हुये बेलिये, परांठा बहुत अच्छा तैयार होगा, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छा परांठा बनायेंगी.
निशा: प्रियंका जी, दोंनो तरीके से डाला जा सकता है.
निशा: अमित जी, प्लीज आप वीडियो देख लीजिये और थोड़ी सी प्रेक्टिस से अच्छे परांठे बनने लगते हैं.
निशा: शबनम जी, अदरक पेस्ट ले सकती हैं, अदरक को कद्दूकस करके लिया जा सकता है,और अदरक को बारीक काट कर लिया जा सकता है.
Aloo paratha banana bhot hi simple he..
निशा: डौली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
हमें खाना बनाने का बड़ा सौख है ..........
निशा: डिम्पल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.