आलू के परांठे - Aloo Paratha Recipe

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है. शाम के खाने में आलू के परांठे हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
आइये आलू के परांठे बनाना शुरू करते है.
Read - Aloo Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo ka paratha
आटा लगाने के लिये:
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम ( 4 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
स्टफिंग के लिये:
- आलू — 400 ग्राम ( 6-7 मध्यम आकार के)
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक् चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च — 2
- अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
- हरा धनियाँ — 2 -3 टेबल स्पून बारीक हुआ
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी — परांठे में लगाने के लिये
बनाने की विधि - How to make Aloo Paratha
सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.
आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये. इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल लीजिये. मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये. यह आलू की पिठ्ठी पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं. इस पिठ्ठी को 12 बराबर भागों में बाँट लीजिये,
आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये. प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर लगाइये और उसमें एक भाग आलू रक दीजिये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये. उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये. पराँठे तैयार हैं.
ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ परोसिये और खाइये.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
Aloo Paratha Recipe video
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मंजू जी, मीडियम धीमी आंच पर इसे सेकें अच्छे क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, स्टफिंग ज्यादा भरने पर ऎसा होता है.
निशा: टीनाजी, मीडियम हीट पर परांठा बनायें, आवश्यकता होने पर आप उसको घटा और बढ़ा सकते हैं.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, आलू मसाले को परांठे के बीच में रखिये और परांठे को बन्द करके, हथेली से दबा कर एक सा बड़ा लीजिये और फिर हल्का दबाव देते हुये बेल लीजिये. आलू किनारे पर नहीं आएंगे.
निशा: प्रीती जी, स्टफिंग बहुत ज्यादा न भरें, सावधानी से बेले परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द करें, पहले हाथ से हल्का दबाव देकर परांठे को थोड़ा सा बड़ा लीजिये, अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये परांठे को मोटा बेलिये, प्लीज वीडियो देखिये और परांठे बनाइये, आप एकदम अच्छे परांठे बना लेंगी.
निशा: काजल जी, आपको रिप्लाई दे दिया है.
निशा: काजल जी, आलू को पीसे या कद्दूकस न करें इससे आलू लसलसे हो जाते हैं, आलू को बारीक तोड़े और मसाले मिलायें,आप आलू को तेल मसाले के साथ भूनना चाहें तो भून सकती हैं.
निशा: Geetanjali ji, thank you so much I am very happy to read your comment.
निशा: भावना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
my morning breakfast is aaloo paratha.
निशा: खुशी जी, बूंदी के अलावा कई तरह के रायते बनते हैं, आलू का, खीरे का, ककड़ी का रायता, बैंगन का रायता, पालक, बथुआ और लौकी, कद्दू का रायता ये सारे रायते की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
निशा: मानसी जी, आप अपने स्वादानुसार घी या तेल जिसका उपयोग करना चाहें कर सकती हैं.
निशा: कवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Madhulika ji, mai apko bahot dhanyavad Karna chahungi. Maine apke bohot sare recipes try kiye. Wo sare recipes bahot tasty the aur banane me bhi bahut easy the. Main apko aloo parathe ke liye ek tip dena chahti noon. Mujhe chatpata khana bahut pasand hai. Toh mai ne socha ki mai in paratho me thora chat masala daal doon. Maine amchur powder bhi diya par mere hisab se wo utna khatta nahi hua.
Kya apko meri he tip achi lagi?
निशा: इंदू जी, आपने एकदम सही किया, अपने स्वाद के अनुसार मसाले डाल कर परांठे बनाये जा सकते हैं, लेकिन सभी लोग ज्यादा खट्टा और ज्यादा तीखा पसन्द नहीं करते हैं.
निशा: यह रैसिपी हिन्दी में ही दी गई है.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like aloo parathas,but I want to know lots of another recipies likekaju kari
noodale like vegetables noodals and
chines noodals
निशा: विष्णु जी, ये सारी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं. बहुत बहुत धन्यवाद,
निशा: रानी जी, स्टफिंग को ज्यादा न भरें और कम दबाव देते हुये परांठा बेलिये, आलू का परांठा नहीं फटेगा.
फिर आलू को त्तेयार कर ले
फिर धनिया के चटनी के साथ खाय
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद अंसारी जी.
Very nice ur all recepi......
Nice
नमस्ते निशाजी,
मैंने आलू पराठा बनाने का विडियो देखा|
बहोत ही अच्छा लगा|
आपने विडियो में बहोत ही आसान तरीके से सिखाया है|
धन्यवाद|
निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene aalu paratha try kiya bt problem ye he ki aata chhotke sb chipk gaya beln pe kitna try kiya smz nhi aata kaha glti hui
निशा: पल्लवी जी, आलू थोड़ा कम डालिये, स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कीजिये, उंगलियों से स्टफिंग भरी लोई को दबाकर उसे बड़ाइये ताकि वह एक जैसी फैल जायें, अब परांठे को बड़े प्यार से कम दबाव देते हुये मोटा बेलिये, आप बहुत अच्छा परांठा बनायेंगी, प्लीज ट्राई.
गेहूं का आटा ?? उसका मतलब क्या होता हे?? क्या घउं तो नहीने