कलाकन्द - Kalakand Recipe – Kalakand Burfee

कलाकन्द अनेक तरह से बनाया जाता है, इसे कन्डेंस्ड मिल्क से या मिल्क पाउडर से भी बना सकते हैं. लेकिन जो पारम्परिक स्वाद फुल क्रीम युक्त दूध से बने कलाकन्द (traditional kalakand burfee) में आता है उसकी बात ही और है. कलाकन्द जितना स्वादिष्ट होता है इसे बनाना उतना ही आसान है तो आइये आज हम कलाकन्द बनायें.
Read - Kalakand Recipe – Kalakand Burfee Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kalakand Burfee
- फुल क्रीम दूध - 2 लीटर
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर कूटी हुई)
- पिस्ता - 8-10 (बारीक कतर लीजिये)
- बादाम - 4-5 (बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to make kalakand burfee
भारी तले के 2 भगोने लीजिये, एक एक लीटर दूध डाल कर गैस के दोंनो चूल्हे पर उबलने के लिये रख दीजिये. एक भगोने के दूध में उबाल आने के बाद, दूध को नीचे उतार लीजिये, थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, नीबू का रस डाल दीजिये. छैना अलग होने के बाद मोटे साफ कपड़े में छान कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और छैना अलग कर लीजिये.
दूसरे भगोने का 1 लीटर दूध भारी तले के भगोने में उबल रहा है, उसे आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. आधा दूध रहने के बाद बहुत ही गाड़ा दूध बर्तन में दिखने लगता है.
इस आधे बचे दूध में छैना मिल कर फिर से चमचे से चलाते हुये और गाड़ा होने तक पकाइये, यह करीब करीब मावा जैसा होने लगता है, इसमें चीनी डालिये और चमचे से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि वह गाड़ा होकर बरफी जमाने लायक हो जाय. गैस बन्द कर दीजिये और कुटी हुई इलाइची डालकर मिला दीजिये. कलाकन्द जमाने के लिये तैयार है.
किसी प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये और इस मिश्रण को इस घी लगी प्लेट में जमने के लिये रखिये. ऊपर से कतरे हुये पिस्ते और बादाम डाल कर लगा दीजिये.
याद रखिये किसी भी मिठाई के ऊपर कभी भी वर्क मत लगाईये, ये स्वास्थ्य के लिये सही नहीं होते.
कलाकन्द (Kalaland burfee) के जमने पर अपने पसन्द के आकार के टुकड़े काट लीजिये. कितना अच्छा कलाकन्द तैयार है आप इसे खा सकते हैं. बचा हुआ कलाकन्द आप एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये, फ्रिज में रखकर आप इसे 5-6 दिन में खतम कर लीजिये.
मावे से बनी मिठाईयों की शेल्फ लाइफ कम होती है, कलाकन्द की तो और भी कम, लेकिन ये इतने स्वादिष्ट होते हैं कि आपका परिवार और आप इन्हें झटपट चट कर डालेंगे.
बनाने में लगा समय - 50 मिनिट
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विजया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bahut si recipes try ki he
Thanks for this
But mera ek question he hi kya
Sakkar ko seedhe hi chhena milk mixture me dal dena chahiye kyoki mene is tarah ki mithaiya kabhi try nahi ki to kya kalakand jam jata he or khoye se kese kalkand bana sakte.
निशा: यश जी हां कलाकन्द जम जाता है, प्लीज ट्राई. खोये से कलाकन्द के लिये मैं ट्राई करूंगी.
निशा: मोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you
निशा: नूतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Hello mem
Hme Apki sbhi dishes bahut pasand he par mujhe khoye ka cake banana he jo k khoye ko brown karke banaya jata he kuch tips dijiye jisse or Acha bane ye cake thank you please reply
निशा: रिचा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Maine bhi kal kalakand bnaya.. nisha ji aap recipe ke according. . Bahut tasty bna nd market jaisa taste aya.... Thanks nisha ji
निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi nisha ji mein janana chahti hu ya yeh bahar rakh ke jamna hai yah fridge mein
निशा: बाहर ही पंखे के नीचे रख दीजिये, ये जम जाता है.
muijhe ye pata karna dha ki kalakanad ko dark colure m kaise bante h
निशा:पूजा जी, कलाकन्द सफेद ही होता है, वैसे अगर आप दूध को चलाते हुये और देर तक पकाते रहें तो कलर डार्क हो जाता है.
निशा: शहाना जी, जो दूध अपने आप फटता है वह खराब हो कर फटता है, उसे आप उबाल कर छान कर, परांठे बनाने में काम ले सकती हैं या फिर पनीर भर्जी बना सकती है, या चीनी मिला कर खा सकती है, इससे मिठाइयां अच्छी नहीं बनती.
निशा: संध्या जी, हां शक्कर डाल सकते हैं, और उतनी ही मात्रा में डालेंगे.
me india se bahar rahti hoon or yaha fresh milk nahi milta hai. Mene milk powder se kalakand try kiya or vo ekdum accha bana jaisa india me market me milta hai.
thanks.
निशा; कबिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I prepared milkcake for my family n diwali pooja n got a lot of appreciation.
thanx :-)
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, आपको भी दिपावली की बहुत बहुत शुभकामनायें.
निशा: स्नेहा जी, पाउडर मिल्क से मावा बनाकर सादा बर्फी, नारियल की बर्फी, केसर बर्फी, चौकलेट बर्फी, पेड़ा, लड्डू और गुलाब जामुन या इस मावा को किसी हलवा में डालकर यूज किया जा सकता है, वेबसाइट और चैनल पर कई रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर मिल्क पाउडर बर्फी और मिल्क पाउडर गुलाब जामुन लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: सरिता जी, कलाकन्द के लिये जितना पनीर है उतना ही मावा है, अच्छी तरह से दोंनो को मिलाका सुखा लीजिये और बनाइये कलाकन्द स्वाद पनीर का नहीं, मावा का नहीं, एकदम अलग स्वाद आता है.
(Afsheen on 22 September, 2013 11:03:45 AM
kya ab mithaai bhi hinndu musalmaan ki hone lagi...amina bahan aapse ek request hai pl don write such thngs.... try to make thngs bettr btween bth d communities nt wrst ....mithaai meethi cheez hai isliye use banayen, khaayen aur meethi baaten karne ki koshish karen) Afsheen ji aap ki baatein mujhe bahot achhi lagi insaaan ko aisa hi hona chahiye jaisi aap hai tabhi humara Desh ak behtar Desh ban payega agar mera comment aap pade to plz jarur reply kijiyega
निशा: श्रूति, दूध को अच्छी तरह उबाल कर, छान कर उसका पनीर काम में ले सकते हैं.