कलाकन्द - Kalakand Recipe – Kalakand Burfee

📅 3 दिसंबर 2009 👁 6.2 लाख बार देखी गई 💬 175 कमेंट ★ 3.0 (9059)

कलाकन्द अनेक तरह से बनाया जाता है, इसे कन्डेंस्ड मिल्क से या मिल्क पाउडर से भी बना सकते हैं. लेकिन जो पारम्परिक स्वाद फुल क्रीम युक्त दूध से बने कलाकन्द (traditional kalakand burfee) में आता है उसकी बात ही और है. कलाकन्द जितना स्वादिष्ट होता है इसे बनाना उतना ही आसान है तो आइये आज हम कलाकन्द बनायें.

Read - Kalakand Recipe – Kalakand Burfee Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kalakand Burfee

  • फुल क्रीम दूध - 2 लीटर
  • नीबू का रस - 2 टेबल स्पून
  • पाउडर चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • छोटी इलाइची - 4 (छील कर कूटी हुई)
  • पिस्ता - 8-10 (बारीक कतर लीजिये)
  • बादाम - 4-5 (बारीक कतर लीजिये)

विधि - How to make kalakand burfee

भारी तले के 2 भगोने लीजिये, एक एक लीटर दूध डाल कर गैस के दोंनो चूल्हे पर उबलने के लिये रख दीजिये. एक भगोने के दूध में उबाल आने के बाद, दूध को नीचे उतार लीजिये, थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, नीबू का रस डाल दीजिये.  छैना अलग होने के बाद मोटे साफ कपड़े में छान कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और छैना अलग कर लीजिये.

दूसरे भगोने का 1 लीटर दूध भारी तले के भगोने में उबल रहा है, उसे आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. आधा दूध रहने के बाद बहुत ही गाड़ा दूध बर्तन में दिखने लगता है.

इस आधे बचे दूध में छैना मिल कर फिर से चमचे से चलाते हुये और गाड़ा होने तक पकाइये, यह करीब करीब मावा जैसा होने लगता है, इसमें चीनी डालिये और चमचे से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि वह गाड़ा होकर बरफी जमाने लायक हो जाय. गैस बन्द कर दीजिये और कुटी हुई इलाइची डालकर मिला दीजिये. कलाकन्द जमाने के लिये तैयार है.

किसी प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये और इस मिश्रण को इस घी लगी प्लेट में जमने के लिये रखिये. ऊपर से कतरे हुये पिस्ते और बादाम डाल कर लगा दीजिये.

याद रखिये किसी भी मिठाई के ऊपर कभी भी वर्क मत लगाईये, ये स्वास्थ्य के लिये सही नहीं होते.

कलाकन्द (Kalaland burfee) के जमने पर अपने पसन्द के आकार के टुकड़े काट लीजिये. कितना अच्छा कलाकन्द तैयार है आप इसे खा सकते हैं.  बचा हुआ कलाकन्द आप एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये, फ्रिज में रखकर आप इसे  5-6 दिन में खतम कर लीजिये.

मावे से बनी मिठाईयों की शेल्फ लाइफ कम होती है, कलाकन्द की तो और भी कम, लेकिन ये इतने स्वादिष्ट होते हैं कि आपका परिवार और आप इन्हें झटपट चट कर डालेंगे.

बनाने में लगा समय - 50 मिनिट

Kalakand Recipe – Kalakand Burfee Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (9059 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (175)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SHIVANI
looking very tempting...i m going to try it out this JANMASHTAMI.
harshita
122.168.249.193 Bhopal Airtel
sumiran
hi nishaji, i tried kalakand, all went well but in the end it did not get properly settled, i mean it was bit loose, so i wasn't able to cut it into pieces..
can i use milk powder to solidify it faster n better?
n if yes, then when should i add milk powder?
your site is really cool, most of the dishes are really great.
निशा: सुमिरन, कलाकन्द को अगर आप थोड़ा सा और पका लेती तो वह जम जाता, उसमें पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
jyoti
hi, nisha ji your dish is great and it turned out beautiful, thanks a lot
sangeeta solanki
यह मिठाई कितने लोगों के लिए है ?
varide
Dear Nisha ji,

I tried this recipe this weekend. It turned out well however i have got two doubts.

1/ jab maine chhena ko garam reduced milk mein milaya aur phir se heat kiya to milk phat gaya. kya chhena ko thande doodh mein milate hein?

2/ Kalakand finally had a slightly sour taste. why i could not understand.

3/ Fot cooling I had kept it in refrigerator. was it the reason that it became hard
निशा: वरिद,छैना गरम गाड़े दूध में ही मिलाया जाता है, हो सकता है कि कलाकन्द बहुत ज्यादा पका दिया हो इस लिये सख्त हो गया हो, ये तो बहुत ही मुलायम बनता है. खट्टा स्वाद भी नहीं आता, आप छैना को छानने के बाद उसके Šৠपर ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू की खटास जो आप महसूस कर रहे हों वह भी दूर हो जायेगी. मुझे उम्मीद है कि आप अगली बार जब भी कलाकन्द बनायेंगे अच्छा बनेगा.

aru
thank you nisha ji
aru
Hi Nishaji,
itani achi recipe ke liye dhanyabad, aaz maine kalakand banaya lakin wo theek se jama nahi aur katate samay tootane laga.wo bahoot soft bhi nahi hua like in ur picture.Aisa kyo hua, kya maine doodh jayada hi jala diya tha ya phir sugar ka amount jyada tha? plz guide me
निशा: कलाकन्द बनाना बड़ा ही आसान हैं, आप इसे फिर से बनाइये सही बना सकेंगी. जमने के लिये कलाकन्द को अगर आप थोड़ा सा चमचे से निकालें और ठंडा करके अंगूठे अंगुली पर चिपकायें तो वह चिपक कर जमने लगता है.
अनु
निशाजी मैंने आज कलाकंद बनाया. स्वाद मैं बहुत अच्छा बना पर इसका रंग सफ़ेद ना हो कर थोडा भूरा है. दूध ही पकाते पकाते इस रंग का हल्का भूरा हो गया.क्या इसे रोका जा सकता है?
निशा: अनु गाय का दूध का खोया ब्राउन होता है और भैंस का दूध का सफेद. ब्राउन कलर होने की कोई समस्या नहीं है.
sunita bansal
When do you add sugar to kakakand burfi.
अमीना ख़ान
मेरे पति का कहना है की यह डिश केवल हिंदू के लिए है, परन्तु मेरे कुच्छ दोस्त कहते है यह डिश मुसलमान भी खा सकते है सलाह दे
निशा: अमीना, मिठाई तो कोई भी खा सकता है. :)
rashmi
please dhoda mithai ki recipe dijiye.
Arti
Hello nishaji Mujhe aap aur aapki recipe bahut pasand hai AApane bahut Acchhe se Aur hindi me Bataya hai
vardeep
Hi Nisha, Its really good recipe. Thanks for it.
I will definitely try it.
shuchi gupta
yeh sabhi recipies bahut hi simple hain
preeti.prasad
Thank You Nishaji, aapne bahut hi aasaan tareeka bataaya hain jise hum follow kar sakte hain. Kitna sach hain ye toh pata nahin, magar maine suna hain magar vark main animal fats bhi hote hain!
निशा: प्रीती आपने सच सुना है.
shobna sharma
hi nisha ji apne mere mail ka jawab nahi diya kya aap ALSI KI PINNI ki reciepe bata sakte hai pls reply soon
shobna sharma
hi nisha ji apne mere mail ka jawab nahi diya kya aap ALSI KI PINNI ki reciepe bata sakte hai pls reply soon
shobna sharma
hello nisha ji kya haal hai.apki yeh reciepe bhi hame bahut pasand aaye bilkul vaise hi bane. sabhi ne mere bahut tarif ki acha laga yeh sab aapki vajah se hua hai.thanks a lot.nisha ji kya aap hame alsi ki pinni ki reciepe bata sakte hai plsssss.shukriya
pratibha
thanks Nisha ...kalakand turned out realy great.I made it twice and it gets better every time though Mathura peda did not worked that well but this did.We do not eat sweet outside so I make everything at home.thanks.I will request for more vege snacks.
sanjay
mai ek halwai hoon, aapka irada hamara businees band karwane ka hai kya ? :)
anuradha
Kalakand recipe seems easy to make! I am making it at the moment and give you my feedback within 2 hours