सांबर वड़ा Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe

सांबर वड़ा (Samar Vada) को मेदू वड़ा भी कहते हैं, ये दक्षिण भारतीय खाना है लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है, ये बहुत पसन्द किया जाता है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.
आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर वड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें. आप सांबर वड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. सांबर वड़ा को उरद की दाल से या उरद और मूंग दाल मिला कर, या उरद और चना दाल मिला कर बनाया जाता है.
आइये हम सांबर बड़ा बनाना शूरू करें.
Read - Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe In English
आवश्यक सामग्री :Ingredients for Sambar Vada
- उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
- करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
- तेल - बड़ा तलने के लिये

विधि: How to make sambar wada
उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये. दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.
खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी या भुने चने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 15 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Superb
निशा: नरेन्द्र जी, इसमें चने की दाल का उपयोग ही होता है.
निशा: बालकृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जिगर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंद्रजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, मिश्रण देर तक रखने पर फूल जाता है.
निशा: पंकज जी, रेसिपी की विधि तो हिन्दी में ही बताई गई है.
I treid at home but fail hua hamesha.
Thanks
निशा: कैलास जी, दाल को ज्यादा फैटें, वड़ा सोफ्ट और फ्लपी बनेंगे, आप इइन्हैं अवश्य बना लेंगे.
निशा: अन्तिशा जी, इसमें सूजी मिलाकर इसे ठीक किया जा सकता है.
Ur recipient are really very nice
I have tried many of them and that came out very delicious.. :)
Kya aap muje Bata Sakti hai ki bache hue vade k mixture Ko fridge me rakh ker next day use ker sakte hai kya??
निशा: शिल्पी जी, कर सकती हैं.
निशा: सीमा जी, हां, बिल्कुल रख सकते हैं.
निशा:ज्योत्सना जी, दाल को अच्छी तरह फैंटे,वड़े अच्छे पफी बनेंगे.
निशा: नीति जी, पिसी हुई दाल को फ्लफी होने तक ना फैंटा जाए, तब ऎसा होता है. उरद की दाल दरदरा पीसिये और उसे एकदम फ्लफी होने तक फैंट लीजिये.
निशा: प्रिया जी, हां, आप अपने स्वादानुसार वड़ों में बारीक प्याज काटकर भी डाल सकती हैं.
निशा: डीजे जी, दाल अच्छे से ना फैंटी गई हो तब ऎसा होता है. अगली बार आप जब भी वड़े बनाएं, दाल को दरदरा पीसें और अच्छी तरह से 5 से 7 मिनिट तक फैटें, दही बड़े अच्छे बनेंगे और तेल भी नहीं पीयेंगे.
निशा: वंदना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माल्ती जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, आप कटोरी और कपड़े की मदद से आसानी से वड़े बना सकते हैं. इसके लिए, एक कटोरी को कपड़े से पूरा ढक लीजिए और पीछे की ओर से कसके कपड़े को कटोरी समेत पकड़ लीजिए. इस कपड़े पर पानी लगा लीजिए. फिर, इस पर 1 से 2 छोटी चम्मच बैटर रखिए और हाथ से गोलाकार कर लीजिए. फिर, बीच में उंगली से छेद कर दीजिए और इसे सावधानी से कपड़े से उतारकर दूसरे हाथ में रखिए और कड़ाई में तलने डाल दीजिए.
निशा: रवि जी, धन्यवाद.
Muze 30 members ke liye sambar vada banana h . me usme rava bhi add karna chahti hu. muze dal kitni leni padhegi. Please tell me.
निशा: शीतल जी, आप 1-1.5 कि.ग्राम दाल यूज कर सकती हैं.
निशा: पियू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Thanks Nishaji sooooooooooo much
निशा: जैनिस जी, रैसिपी पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, यह तो आपके स्वाद पर निर्भर करता है. आप अपने स्वादानुसार दोनों में से कोई भी दाल ले सकती हैं.