मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.
Read - Matar Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- मटर -छिले दाने आधा कप
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Matar Paneer
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.
खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.
काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
50 logo k liye kaise banaye
निशा: सब्जी को इससे 10 गुना कर दीजिये.
madm malayi ke saath kaju ka paste v mix kr sakte hai
madm 20 personsn ke liye sbi cheejo ke quantity bta do plz
tomato ke saath onion ka paste v mix kr skte hai
plz tell me mam
निशा: सुखमन्दर जी, मलाई के साथ कालू पेस्ट डाला जा सकता है या किसी एक से भी तरी तैयार कर सकते हैं, 20 सदस्यों के लिये इससे 4-5 गुनी सब्जी बनायें, सारी चीजों को 4-5 गुला ले लीजिये. ओनियन पेस्ट पहले भूनें और टमाटर बाद में डालें और मसाले से तेल अलग होने तक भूनें.
It is looking very delicious. Tell me that we can use kasuri methi or not.
निशा: कोमल जी हां कसूरी मेथी यूज कर सकते हैं.
What is the resipee of mutton pls reply
Thanks
mujhe carrot burfi ki recpiy chahiye
I like ur recipe its very helpful nd very gud in taste .
so we are help me
निशा: अश्वनी जी, क्रीम और मलाई न होने पर, अपनी पसन्द के अनुसार, मटर पनीर की सब्जी कि ग्रेवी सादा टमाटर में थोड़ा बेसन भूनकर डालकर बना सकते हैं, प्याज टमाटर से बना सकते है.
Mai kaju aur nariya mkkhan dal kar bnati thi hmesa khas khas ke bare me nhi malum tha ab pta chala dhanyavad
निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
etana sada saman lagta hai karne me bhi maza aata hai. keep it up.
Paneer soft hone k liye use thoda fry karke use thande pani main dale
Plz nishaji aap chocolate sandwich ki recipe bataiyega
निशा: खुशबू जी, मैं ये सेन्डविच बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पनीर को पानी में डालकर रखें वह नरम रहता है, या हल्के गुनगुने पानी 3-4 मिनट के लिये डाल कर यूज कीजिये, पनीर नरम हो जायेगा.
mary family ko bahot hi pasand aei
thanking you.. for this recipe
निशा: सलोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.