मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.
Read - Matar Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- मटर -छिले दाने आधा कप
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Matar Paneer
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.
खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.
काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर निकाली जाती है.
निशा: योगिता जी, बिलकुल डाल सकते हैं
Kal raat ko dinner me maine ye sbji aur tawa naan banaya .jo sb logo ko bahut pasand aaya....
Pehle mere ghr pr bahut simple khana banta tha mgr jbse maine apki site dekhi hai khane me variety aa chuki hai..jisse mere hubby or father in law bahut khush hai.....thank u vry much....aap mere liye teacher hai jo bina kisi fees k itne pyar se hame itna achcha khana banana sikhati ho...thnx once again
निशा: नाज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्जुन जी, आप जिस तरह का स्वाद चाहते हैं, उसी के अनुसार मसाले डालें, थोड़ा बदल बदल कर बनाते रहें, आप अवश्य ही अच्छा मटर पनीर बनायेंगे.
निशा: तमन्ना जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें प्याज भी डाल सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, आप क्रीम के बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यश जी, आप धीमी गैस पर पकाते हुये उसे मिलायें, पानी और करी अवश्य मिल जायेंगे.
निशा: अभय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, आप जैसे पसंद करें पनीर को वैसे उपयोग में लाएं. यह स्वादिष्ट बनेगा.
निशा: मुलायम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शमा जी, मसाले को अच्छे से भूनें इससे सब्जी अच्छी महक वाली बनती है.
For matar paneer tips
निशा: आदर्श जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी, वेबसाइट पर गोभी मटर आलू की सब्जी, आलू गोभी की सब्जी उपलब्ध है, बहुत अच्छी सब्जी बनती है, आप इन्हैं देख सकते हैं.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधाना जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां आप अपनी पसंद अनुसार ग्रेवी को गाढा़ या पतला कर सकते हैं.
निशा: संतोषी जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं
निशा: आशीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.