मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.
Read - Matar Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- मटर -छिले दाने आधा कप
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Matar Paneer
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.
खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.
काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, यह सिर्फ वेजीटेरियन रेसिपीज़ की वेबसाइट है.
Mein aapko thanks bolna chati hu mere ko jab bhi kuch banan hota to mein aapki batai hui recipe ko padh kar bana leti hu ......
Thanks very much
Khana banana to aata tha but aacha aapne sikha diya
निशा: रूचिका जी, हमारी रेसिपीज़ को इतना अधिक पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरण जी, धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, धन्यवाद.
Mai isi tarah banaya matar paneer bahot laziz bana
Thank you
निशा: युनुस जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अफजल जी, हमने गरम मसाला डालकर ही सब्जी तैयार की है. हां, इससे सब्जी स्वादिष्ट बनती है.
निशा: वर्षा जी, धन्यवाद.
निशा: प्रकाश जी, धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, हां, आप प्याज भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: याधिका जी, धन्यवाद.
निशा: विजय जी, धन्यवाद.
निशा: उत्तम जी, आपको भी हमारी ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: आशिश जी, मसाले को जलने न दें, मसाला भूनते समय आग कम रखें और पानी पास में रखें, यदि आपको जरा भी लगे कि मसाला जलने वाला है तुरन्त उसमें पानी डालें, सब्जी काली नहीं होगी.
निशा: विकास जी, आपको भी मेरी तरफ से धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, धन्यवाद.
निशा: राम जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, आप बिना डरे रैसिपीज को बनाएं, आप अच्छा बनाएंगे.
निशा: निशी जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: तजिन्द्र जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, मसाला भुन जाने के बाद, खोया को क्रम्बल करके मसाले में डालें और लगातार चलाते हुये खोया के अच्छी तरह मेल्ट होने तक भूने इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालकर ग्रेवी बनायें.
maine ye recipe aaj hi banaya .bahut jada testy bana n mere husband ko bahut pasand aayi.
aap aise hi hume achhe achhe recipes sikhate rahiye
thanks once again
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूरिनिमा जी, बिना तलने वाली किसी भी सब्जी में कम ओयल डालकर सब्जी बना सकते हैं, ट्राई प्लीज.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलू जी, डाल सकते हैं.
निशा: सुनील जी, इतने लोंगों के लिये 1.5 -2 किग्रा. पनीर और 1.5 -2 किग्रा मटर ले सकते हैं.