मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

📅 24 जनवरी 2008 👁 26.7 लाख बार देखी गई 💬 450 कमेंट ★ 3.1 (45320)

matar paneer recipe in Hindi

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.

Read - Matar Paneer Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe

  • पनीर - 250 ग्राम
  • मटर -छिले दाने आधा कप
  • टमाटर - 2 -3
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
  • क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
  • रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर  - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ  - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Matar Paneer

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.  इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.

पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.

मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये.  मटर पनीर की सब्जी तैयार है.  गैस बन्द कर दीजिये.

सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

विशेष

यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.

आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.

खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.

काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.

4-5 सदस्यों के लिये

समय - 30 मिनिट

matar paneer recipe in Hindi Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (45320 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (450)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

MOHD IFTIKHAR
I LIKE YOUR MATAR PANEER RFECIPIE

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
jitendar kannujiya
Nishamadhulika.com
sangita singh
Mujhe bhut pasand aaya

निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aditya kumar
aap acchi resipe banane batati ho

निशा: आदित्य जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Moris charles
अाप का विडियो देख कर मे एक से एक खाना बनाने लगा हु ओर अच्छा तरहा वेसे तो मुझे खाना बनाना नही अता था

निशा: मोरीस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dhanraj malav
मटर पनीर की सब॒जी बनाने की विधि बताय आसान तरिके से
निशा: धनराज जी मेरी पूरी कोशिश रह्ती है कि मैं रेसिपी को आसान तरीके से बनाऊं, प्लीज आप इसे ट्राई कीजिये, आप आसानी से बना सकेंगे.
arti
Kya gas band karne ke bad me garam masala. Dalna hai

निशा: आरती जी, सब्जी बन जाने पर गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स करें इसके बाद गैस बंद करें.
vivek goel
paneer recipe is good .IS there any other texure we can use in this recipe i mean something different

निशा: विवेक जी, आप ग्रेवी में बदलाव करके सब्जी का स्वाद भी बदल सकते हैं.
Your name...
Chammachkkitni choty ya Badi upyog karna chahiye
santosh kewat
kya is m lesshan jaruri nhi hota...

निशा: संतोष जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
priyanjali Tiwari
Thanks nisha mam

निशा: प्रियांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kirti verma
kya pander ni sabji me cream dalna jaroori h

निशा: कृत्ति जी, आप क्रीम के बिना भी इसे बना सकती हैं.
punam
nice I like it

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
piyush yadav
निशा जी आप कि मटर पनीर अच्छी लगी

निशा: पीयूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Abbas
Paneer ko fry nhi kar sakte hai

निशा: अब्बास जी, कर सकते हैं.
ruma
Aapki jitni bi recipe maine banayi h sab ghar mai sabko aachi lagi kyuki mujhe khana banana nahi aata tha or ab ki batayi hui recipe tips se mai aacha khana banana sheek gayi hu thanks nisha Ji.

निशा: रूमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
Yipeeeee.........It was very tasty..Today's morning i tried it and i found it very tasty.........
Thanks a lot Nisha Ji....

निशा: शुभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunny pajii
Nice recipe thanks

निशा: सन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
varsha
Bina onion garlic tasty recipe .

निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anita
mujhe mater paneer bahot achha lagta h thank you for to tell the recipe of mater paneer

निशा: अनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sultan Ali
This Recipe Is Good
I am try it
Really am Successful
"Recipe;

निशा: सुल्तान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shashi mishra
Khaskhas kya hota hai

निशा: शशि जी, खसखस पापावेर सोम्नीफेरम के सूखे बीज को कहते हैं.
devance thakur
But piyas nhi dlti kiYa recipie m to pyas he hi nhi...

निशा: देवंस जी, प्याज डालकर भी इसे बना सकते हैं.
chandan kumar
Matar bona boil me dal sakte hai
Tikam Singh Lodhi
निशा जी मैं आपसे यह जानना चाहता हूँ कि मटर पनीर की सब्जी बनाते समय पनीर को तलना जरुरी है क्या
निशा: टीकम जी, पनीर को बिना तले भी मटर पनीर बनाया जा सकता है.
sonal
If me cloves use kru koi sbji me to uski taste hi change ho jati h aesa kyu hota h.?

निशा: सोनल जी, हर मसाले का अपना एक स्वाद होता है, वह अपना स्वाद सब्जी में छोड़ेगा इसलिये टेस्ट चेन्ज हो जाता है.
khurram khan
very good

निशा: खुर्रम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sumit kelodiya
bhot acchi redipi h..

निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonali nayak
Nisha ji mattar paneer sabji kesi banti he plz mujhe batayen kyunki jab v me banati hun toh ye mujhe achhi nahin banti plzz. .
निशा: सोनाली जी, सब्जी आप दिये हुये तरीके से बनायें, लेकिन अगर आप इसमें कोई कमी यानि कि कोई मसाला आपके हिसाब से कम या ज्यादा है, उसे अपने हिसाब से डालें, सब्जी आपको अवश्य पसन्द आयेगी.
Dhirender
It is very help full for me

निशा: धीरेंन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.